मैनेज करना कि उपयोगकर्ता अपने डेटा सोर्स के लिए क्रेडेंशियल कैसे सेट करें

डेटा क्रेडेंशियल से यह तय होता है कि डेटा सोर्स से मिला डेटा कौन देख सकता है. Google Admin console में, इस संगठन के उपयोगकर्ताओं को हर डेटा सोर्स के लिए क्रेडेंशियल के मालिक होने की अनुमति दें सेटिंग की मदद से, Data Studio के एडमिन यह मैनेज कर सकते हैं कि उनके संगठन के उपयोगकर्ता, उन डेटा सोर्स के लिए डेटा क्रेडेंशियल सेट कर सकते हैं या नहीं जिन्हें वे एडिट कर सकते हैं.

यह सेटिंग चालू होने पर, डेटा सोर्स के एडिटर ये काम कर सकते हैं:

यह सेटिंग बंद होने पर, डेटा सोर्स के एडिटर, डेटा सोर्स के डेटा क्रेडेंशियल कॉन्फ़िगर नहीं कर सकते. साथ ही, नए बनाए गए सभी डेटा सोर्स, दर्शक के क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हैं.

इस सुविधा को मैनेज करने के लिए, Data Studio के एडमिन को Google Admin console में यह तरीका अपनाना होगा:

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google की अतिरिक्त सेवाएं इसके बाद Data Studio पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. कॉन्फ़िगरेशन के विकल्प देखने के लिए, सुविधाएं कार्ड चुनें.
  3. मालिक के क्रेडेंशियल चुनें.
  4. इस संगठन के उपयोगकर्ताओं को हर डेटा सोर्स के लिए क्रेडेंशियल के मालिक होने की अनुमति दें सेटिंग को अपनी ज़रूरत के हिसाब से, चालू या बंद करें.

इस सेटिंग के बारे में ज़रूरी जानकारी

यह सेटिंग चालू होने पर, डेटा सोर्स का एडिटर यह तय कर सकता है कि डेटा सोर्स, मालिक के क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करे. मालिक के क्रेडेंशियल की मदद से, कोई भी उपयोगकर्ता उस डेटा सोर्स का डेटा देख सकता है. भले ही, उसके पास डेटा को ऐक्सेस करने की अनुमति न हो. ऐसा इसलिए, क्योंकि वह डेटा सोर्स के क्रेडेंशियल का मालिक होता है.

अगर Data Studio का एडमिन इस सेटिंग को बंद कर देता है, तो संगठन में मौजूद ऐसे सभी डेटा सोर्स को दर्शक के क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा जिनके मालिक संगठन में मौजूद हैं और जिन्हें मालिक के क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करने के लिए कॉन्फ़िगर किया गया था. जिन उपयोगकर्ताओं के पास डेटा सोर्स के डेटा को ऐक्सेस करने की अनुमति नहीं है वे, Data Studio के ऐसे किसी भी कॉन्टेंट को ऐक्सेस नहीं कर पाएंगे जो उस डेटा सोर्स पर आधारित है. इस सेटिंग को फिर से चालू करने पर, उन डेटा सोर्स के लिए मालिक के क्रेडेंशियल की मूल सेटिंग वापस आ जाती है.

कुछ कनेक्टर, सिर्फ़ दर्शक के क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करने के लिए पहले से कॉन्फ़िगर किए जाते हैं. भले ही, यह सेटिंग चालू हो या बंद.