Google Workspace या Cloud Identity के एडमिन के तौर पर, आपके पास यह तय करने का अधिकार होता है कि आपके संगठन के उपयोगकर्ता, Data Studio की ऐसेट को किस तरह और किनके साथ शेयर कर सकते हैं. इससे यह पक्का करने में मदद मिलती है कि Data Studio का इस्तेमाल, सुरक्षित ढंग से और आपके संगठन की नीतियों के मुताबिक किया जा रहा है.
शुरू करने से पहले (ज़रूरी नहीं)
अगर डिपार्टमेंट या डोमेन के हिसाब से अनुमतियां सेट करनी हैं
यह सुविधा इन वर्शन में उपलब्ध है: Frontline Starter, Frontline Standard, और Frontline Plus; Business Starter, Business Standard, और Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Essentials Starter, Essentials, Enterprise Essentials, और Enterprise Essentials Plus; Nonprofits; G Suite Basic और G Suite Business. अपने वर्शन की तुलना करें
आपने ऐसेट के मालिकों को उनके संगठन की इकाई या ग्रुप के हिसाब से, शेयर करने की जो अनुमतियां दी हैं उनके मुताबिक ही वे अपनी ऐसेट शेयर कर पाएंगे. आम तौर पर, आपको संगठन की इकाइयों या अपने डोमेन के लिए अनुमतियां सेट करनी होती हैं. इसके बाद, संगठन की अलग-अलग इकाइयों के उपयोगकर्ताओं और उनके ग्रुप को ज़रूरत या काम के हिसाब से अनुमतियां दी जा सकती हैं.
- हर डिपार्टमेंट या डोमेन के लिए संगठन की इकाई जोड़ें. इसका तरीका जानने के लिए, संगठन की इकाई जोड़ना लेख देखें.
- उपयोगकर्ताओं को अपने संगठन की इकाइयों में ले जाएं. इसका तरीका जानने के लिए, उपयोगकर्ताओं को संगठन की इकाई में ले जाना लेख देखें.
- नीचे दिए गए निर्देशों के हिसाब से, संगठन की हर इकाई के लिए शेयर करने की अनुमतियां सेट करें.
- (ज़रूरी नहीं) ग्रुप के लिए शेयर करने की अनुमति सेट करें.
अगर ऐसेट के मालिक, संगठन की किसी दूसरी इकाई या ग्रुप में चले जाते हैं या ऐसेट का मालिकाना हक, संगठन की किसी दूसरी इकाई या ग्रुप के व्यक्ति को ट्रांसफ़र कर दिया जाता है, तो ऐसेट शेयर करने की अनुमतियां भी नई इकाई या ग्रुप को मिल जाती हैं. साथ ही, ग्रुप की प्राथमिकता का क्रम बदलने पर, ऐसेट के मालिक के पास मौजूद शेयर करने की अनुमतियां बदल सकती हैं. ग्रुप के बारे में ज़्यादा जानें
उपयोगकर्ता अगर ऐसेट के मालिक नहीं हैं, तो वे उन्हें शेयर नहीं कर सकते. इसकी अनुमति सिर्फ़ ऐसेट के मालिकों के पास होती है. यह बात संगठन की उन इकाइयों या ग्रुप के ऐसे उपयोगकर्ताओं पर भी लागू होती है जिनके पास शेयर करने की ज़्यादा अनुमतियां होती हैं.
शेयर करने की अनुमतियां सेट करना
डिफ़ॉल्ट रूप से, आपके संगठन की इकाई में मौजूद उपयोगकर्ताओं के मालिकाना हक वाली ऐसेट को किसी के साथ भी शेयर किया जा सकता है. नीचे दिए गए विकल्पों का इस्तेमाल करके, शेयर करने की अनुमतियों को सीमित भी किया जा सकता है.
ऐसेट को अपने संगठन से बाहर शेयर किए जाने से रोकना
आपके पास, उपयोगकर्ताओं को अपने संगठन से बाहर, Data Studio की ऐसेट शेयर करने या पाने से रोकने का विकल्प होता है:
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google की अतिरिक्त सेवाएं
Data Studio पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- शेयर करने की सेटिंग पर क्लिक करें.
-
सभी पर सेटिंग लागू करने के लिए, संगठन की पैरंट इकाई को चुनकर रखें. इसके अलावा, आपके पास संगठन की किसी उप-इकाई या कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप को भी चुनने का विकल्प है.
यह सेटिंग, इन वर्शन के लिए उपलब्ध है: Frontline Starter, Frontline Standard, और Frontline Plus; Business Starter, Business Standard, और Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Essentials Starter, Essentials, Enterprise Essentials, और Enterprise Essentials Plus; Nonprofits; G Suite Basic और G Suite Business. अपने वर्शन की तुलना करें
- **_अपने_ _संगठन_ से बाहर शेयर करना** सेक्शन में जाकर, शेयर करने की सेटिंग बंद करें और इन विकल्पों को चुनें:
Option ब्यौरा बंद यह विकल्प उपयोगकर्ताओं को आपके संगठन से बाहर के लोगों के साथ Data Studio की ऐसेट शेयर करने से रोकता है. इसका इस्तेमाल करने पर, वे न्योता देने की सुविधा, लिंक, और ईमेल में अटैचमेंट के ज़रिए ऐसेट शेयर नहीं पर पाते.
अपने संगठन के उपयोगकर्ताओं को यह अनुमति दें कि वे आपके संगठन से बाहर के उपयोगकर्ताओं की ऐसेट ऐक्सेस कर सकें (ज़रूरी नहीं) इस बॉक्स पर सही का निशान हटाने पर, उपयोगकर्ता:
- जिन लोगों के डोमेन भरोसेमंद नहीं हैं उन लोगों की शेयर की गई ऐसेट खोल नहीं पाते.
इस बॉक्स पर सही का निशान होने पर, उपयोगकर्ता वे ऐसेट खोल सकते हैं जिन्हें आपके संगठन से बाहर के लोगों ने शेयर किया है. हालांकि, यह सुविधा मिलने के बाद भी आपके संगठन के लोग, बाहर के लोगों के साथ ऐसेट शेयर नहीं कर सकते.
- सेव करें पर क्लिक करें.
भरोसेमंद डोमेन के बाहर ऐसेट शेयर करने पर पाबंदी लगाना
आपके पास यह तय करने का विकल्प है कि फ़ाइलें सिर्फ़ भरोसेमंद डोमेन के साथ ही शेयर की जाएं. भरोसेमंद डोमेन का मतलब है Google Workspace के डोमेन.
Cloud Identity के ग्राहक: अगर आपके संगठन के उपयोगकर्ताओं के पास Cloud Identity और Google Workspace, दोनों ही प्लैटफ़ॉर्म के लाइसेंस हैं, तो Google Workspace उपयोगकर्ताओं के भरोसेमंद डोमेन का कॉन्फ़िगरेशन उन उपयोगकर्ताओं पर भी लागू होता है जिनके पास Cloud Identity का लाइसेंस है.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google की अतिरिक्त सेवाएं
Data Studio की सेटिंग पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- शेयर करने की सेटिंग पर क्लिक करें.
-
सभी पर सेटिंग लागू करने के लिए, संगठन की पैरंट इकाई को चुनकर रखें. इसके अलावा, आपके पास संगठन की किसी उप-इकाई या कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप को भी चुनने का विकल्प है.
यह सेटिंग, इन वर्शन के लिए उपलब्ध है: Frontline Starter, Frontline Standard, और Frontline Plus; Business Starter, Business Standard, और Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Essentials Starter, Essentials, Enterprise Essentials, और Enterprise Essentials Plus; Nonprofits; G Suite Basic और G Suite Business. अपने वर्शन की तुलना करें
- अपने संगठन से बाहर शेयर करना सेक्शन में जाकर, भरोसेमंद डोमेन चालू करें और ये विकल्प चुनें:
- सेव करें पर क्लिक करें.
-
भरोसेमंद Google Workspace डोमेन जोड़ें. भरोसेमंद डोमेन की सूची, आपके संगठन की सभी इकाइयों और ग्रुप को अपने-आप मुहैया हो जाती है.
उपयोगकर्ताओं को आपके संगठन से बाहर मौजूद कुछ चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के साथ ऐसेट शेयर करने की सुविधा देना
उपयोगकर्ताओं को यह सुविधा दी जा सकती है कि वे शेयर की गई ऐसेट ऐक्सेस करने के लिए, आपके संगठन से बाहर के लोगों को न्योता भेज सकें.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google की अतिरिक्त सेवाएं
Data Studio की सेटिंग पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- शेयर करने की सेटिंग पर क्लिक करें.
-
सभी पर सेटिंग लागू करने के लिए, संगठन की पैरंट इकाई को चुनकर रखें. इसके अलावा, आपके पास संगठन की किसी उप-इकाई या कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप को भी चुनने का विकल्प है.
यह सेटिंग, इन वर्शन के लिए उपलब्ध है: Frontline Starter, Frontline Standard, और Frontline Plus; Business Starter, Business Standard, और Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Essentials Starter, Essentials, Enterprise Essentials, और Enterprise Essentials Plus; Nonprofits; G Suite Basic और G Suite Business. अपने वर्शन की तुलना करें
-
अपने संगठन से बाहर शेयर करना सेक्शन में जाकर, संगठन से बाहर शेयर करने की सेटिंग चालू करें:
Option ब्यौरा संगठन से बाहर शेयर करने की सेटिंग चालू करें यह विकल्प चालू करने से, उपयोगकर्ता शेयर की गई ऐसेट देखने या उनमें बदलाव करने के लिए, आपके संगठन से बाहर के लोगों को न्योता भेज सकते हैं. -
सेव करें पर क्लिक करें.
अपने संगठन के उपयोगकर्ताओं को वेब पर सबके साथ ऐसेट शेयर करने की सुविधा देना
आपके पास, उपयोगकर्ताओं को वेब पर Data Studio की ऐसेट सार्वजनिक करने की सुविधा देने का विकल्प होता है.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google की अतिरिक्त सेवाएं
Data Studio की सेटिंग पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- शेयर करने की सेटिंग पर क्लिक करें.
-
सभी पर सेटिंग लागू करने के लिए, संगठन की पैरंट इकाई को चुनकर रखें. इसके अलावा, आपके पास संगठन की किसी उप-इकाई या कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप को भी चुनने का विकल्प है.
यह सेटिंग, इन वर्शन के लिए उपलब्ध है: Frontline Starter, Frontline Standard, और Frontline Plus; Business Starter, Business Standard, और Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Essentials Starter, Essentials, Enterprise Essentials, और Enterprise Essentials Plus; Nonprofits; G Suite Basic और G Suite Business. अपने वर्शन की तुलना करें
-
अपने संगठन से बाहर शेयर करना सेक्शन में जाकर, सार्वजनिक तौर पर शेयर करने की सेटिंग चालू करें:
Option ब्यौरा सार्वजनिक तौर पर शेयर करने की सेटिंग चालू करें इस विकल्प की मदद से उपयोगकर्ता, शेयर करने की ऐसी सेटिंग चुन पाते हैं जिनसे फ़ाइलें या तो सार्वजनिक या 'सबके लिए मौजूद नहीं' के तौर पर सबको दिखने लगती हैं. लिंक किसके साथ शेयर किए जा सकते हैं, इस बारे में ज़्यादा जानें.
ध्यान दें: इस सेटिंग के लागू होने के बाद भी, शेड्यूल की गई डिलीवरी की मदद से, कंपनी से बाहर के लोगों के साथ रिपोर्ट शेयर की जा सकती हैं.
-
सेव करें पर क्लिक करें.
बदलावों की पुष्टि करें
अगर आपको यह देखना है कि शेयर करने की सेटिंग में किया गया कोई बदलाव काम कर रहा है या नहीं, तो 24 घंटे तक इंतज़ार करें. इस दौरान, पुरानी और नई, दोनों सेटिंग बीच-बीच में लागू की जा सकती हैं.
Google Workspace की अपनी सदस्यता रद्द करने के बाद पड़ने वाले असर
अगर आप अपनी Google Workspace सदस्यता रद्द करते हैं, तब भी Data Studio रिपोर्ट उपलब्ध रहेगी. जब तक आपकी Cloud Identity बरकरार रहेगी, तब तक शेयर करने से जुड़ी पाबंदियों में कोई बदलाव नहीं होगा.