Google Workspace, Cloud Identity, और G Suite के सभी वर्शन के लिए उपलब्ध है
एडमिन के तौर पर, आपके पास यह कंट्रोल करने का विकल्प होता है कि उपयोगकर्ता और मेहमान, Google Drive API का इस्तेमाल करने वाले तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन और Google Apps Script की मदद से, Drive की फ़ाइलें खोल सकते हैं या नहीं. लोग इन ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल, इमेज और वीडियो में बदलाव करने, दस्तावेज़ों को फ़ैक्स करने और उनमें हस्ताक्षर करने, प्रोजेक्ट मैनेज करने, फ़्लो चार्ट बनाने वगैरह के लिए कर सकते हैं. जैसे, Google Workspace Marketplace में मौजूद ऐप्लिकेशन.
आपके पास यह कंट्रोल करने का भी विकल्प होता है कि आपके संगठन के लोग, Drive API का इस्तेमाल करके, आपके डोमेन से Drive का कॉन्टेंट प्रोग्राम के ज़रिए ऐक्सेस कर सकते हैं या नहीं.
तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन को Drive में मौजूद फ़ाइलों पर काम करने की अनुमति देना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Drive और Docs पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
सुविधाएं और ऐप्लिकेशन पर क्लिक करें.
सभी पर सेटिंग लागू करने के लिए, संगठन की पैरंट इकाई को चुनकर रखें. इसके अलावा, आपके पास संगठन की किसी उप-इकाई या कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप को भी चुनने का विकल्प है.
Drive SDK सेक्शन में, उपयोगकर्ताओं को Drive SDK API वाली Google Drive ऐक्सेस करने दें को चुनें.
इस विकल्प को चुनने पर:
- उपयोगकर्ता और मेहमान, Drive API का इस्तेमाल करने वाले तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन और स्क्रिप्ट की मदद से, Drive की फ़ाइलें खोल सकते हैं
- आपके संगठन के लोग, ऐसे प्रोग्राम या स्क्रिप्ट बना सकते हैं जो आपके डोमेन से डेटा ऐक्सेस करने के लिए, Drive API का इस्तेमाल करते हैं
अहम जानकारी: Drive API का इस्तेमाल करने वाले तीसरे पक्ष के सभी ऐप्लिकेशन, Google Workspace Marketplace के ऐप्लिकेशन भी शामिल हैं, इस सेटिंग को बंद करने पर काम नहीं करेंगे. सिर्फ़ Google Workspace Marketplace के वे ऐप्लिकेशन काम करेंगे जिन्हें एडमिन ने इंस्टॉल किया है. इन पर इस सेटिंग का कोई असर नहीं पड़ेगा. Marketplace के ऐप्लिकेशन इंस्टॉल और मैनेज करने का तरीका जानें.
सेव करें पर क्लिक करें.
तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन से जुड़ी समस्याओं के लिए सहायता पाना
Google, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन के लिए सहायता उपलब्ध नहीं कराता. तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन से जुड़ी किसी भी समस्या को तीसरे पक्ष के वेंडर को हल करना होगा. तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन के लिए संपर्क जानकारी ढूंढने का तरीका जानने के लिए, Google Drive के ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करना पर जाएं.