सहायता पाने के लिए, Google Drive for desktop लॉग कैप्चर करना

अगर आपको Google Drive for desktop से जुड़ी किसी समस्या के बारे में Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करना है, तो आपसे लॉग फ़ाइलें भेजने के लिए कहा जा सकता है. इससे समस्या को हल करने में मदद मिलती है.

Drive for desktop की लॉग फ़ाइलें इकट्ठा करना

  1. अपने कंप्यूटर पर, मेन्यू बार में जाकर, Drive for desktop पर क्लिक करें.

    अगर Drive for desktop नहीं खोला जा सकता, तो लॉग इकट्ठा करने के लिए अपने कंप्यूटर के टूल इस्तेमाल करें. इसके लिए, इस पेज पर जाकर, Drive for desktop उपलब्ध न होने पर लॉग कैप्चर करना लेख पढ़ें.

  2. Shift बटन को दबाकर रखें और सेटिंग इसके बाद डाइग्नोस्टिक की जानकारी जनरेट करें पर क्लिक करें.
    लॉग की ZIP फ़ाइल आपके डेस्कटॉप पर सेव होने पर, आपको एक सूचना मिलेगी.

  3. ZIP फ़ाइल को अपने सहायता एजेंट को भेजें.

लॉग फ़ाइलों का विश्लेषण खुद करना (ज़रूरी नहीं)

लॉग फ़ाइलें कैप्चर करने के बाद, Drive for desktop से जुड़ी समस्याओं का पता लगाने के लिए, Log Analyzer 2 टूल का इस्तेमाल किया जा सकता है.

  1. Log Analyzer 2 खोलें.
  2. अपने-आप पता लगाएं इसके बाद Drive for desktop इसके बाद फ़ाइल चुनें पर क्लिक करें.
  3. फ़ाइल को अनज़िप करें और अपलोड करें.
  4. विश्लेषण करें पर क्लिक करें.
  5. (ज़रूरी नहीं) अन्य समस्याओं का पता लगाने के लिए, मौजूदा लॉग फ़ाइलों का विश्लेषण भी किया जा सकता है. जैसे, drive_fs.txt या drive_fs_1.txt.

Drive for desktop उपलब्ध न होने पर लॉग कैप्चर करना

अहम जानकारी: इन निर्देशों का इस्तेमाल सिर्फ़ तब करें, जब Drive for desktop न खोला जा सके या आपको ऐसे लॉग इकट्ठा करने हों जिनमें साइन-इन या साइन-आउट इवेंट शामिल हों. हमारा सुझाव है कि सबसे पहले ऐप्लिकेशन में, Drive for desktop के लॉग इकट्ठा करने की कोशिश करें. इन लॉग को इकट्ठा करना आसान होता है और आम तौर पर, ये सहायता के लिए काफ़ी होते हैं.

Drive for desktop के लिए Windows लॉग इकट्ठा करना

अगर Drive for desktop का वर्शन 103 या इसके बाद वाला वर्शन इस्तेमाल किया जा रहा है, तो डाइग्नोस्टिक के लिए अलग से उपलब्ध टूल का इस्तेमाल करें:

  1. File Explorer खोलें.
  2. यूआरएल बॉक्स में, %PROGRAMFILES%\Google\Drive File Stream डालें और Enter दबाएं.
  3. इसे चलाने के लिए, diagnostic_tool.exe पर दो बार क्लिक करें.
    आपके डेस्कटॉप पर, Google Drive Diagnostics - <DATETIME>.zip नाम की एक ZIP फ़ाइल बन जाएगी.
  4. इस ZIP फ़ाइल को अपने सहायता एजेंट को भेजें.

अगर Drive for desktop के डाइग्नोस्टिक टूल से लॉग नहीं मिल पाते हैं, तो सिस्टम लॉग इकट्ठा करें:

  1. File Explorer खोलें.
  2. यूआरएल बॉक्स में, %USERPROFILE%\AppData\Local\Google\DriveFS डालें और Enter दबाएं.
  3. Logs फ़ोल्डर पर राइट-क्लिक करें इसके बाद शेयर करें इसके बाद ज़िप करें पर क्लिक करें.
  4. Logs.zip फ़ाइल को अपने सहायता एजेंट को भेजें.

Drive for desktop के लिए macOS लॉग इकट्ठा करना

अगर Drive for desktop का वर्शन 103 या इसके बाद वाला वर्शन इस्तेमाल किया जा रहा है, तो डाइग्नोस्टिक के लिए अलग से उपलब्ध टूल का इस्तेमाल करें:

  1. Finder खोलें.
  2. Command+Shift+G दबाएं.
  3. /Applications/Google Drive.app/Contents/MacOS डालें और Enter दबाएं.
  4. इसे चलाने के लिए, diagnostic_tool पर दो बार क्लिक करें.
    आपके डेस्कटॉप पर, Google Drive Diagnostics - <DATETIME>.zip नाम की एक ZIP फ़ाइल बन जाएगी.
  5. इस ZIP फ़ाइल को अपने सहायता एजेंट को भेजें.

अगर Drive for desktop के डाइग्नोस्टिक टूल से लॉग नहीं मिल पाते हैं, तो सिस्टम लॉग इकट्ठा करें:

  1. Finder खोलें.
  2. Command+Shift+g दबाएं.
  3. ~/Library/Application Support/Google/DriveFS डालें और Enter दबाएं.
  4. Logs फ़ोल्डर पर राइट-क्लिक करें और "Logs" को कंप्रेस करें को चुनें.
  5. Logs.zip फ़ाइल को अपने सहायता एजेंट को भेजें.

ऐडवांस: सहायता के लिए, Drive for desktop के ज़्यादा जानकारी वाले लॉग कैप्चर करना

ऐप्लिकेशन में ज़्यादा जानकारी वाले लॉग इकट्ठा करना

  1. अपने कंप्यूटर पर, मेन्यू बार में जाकर, Drive for desktop पर क्लिक करें.
  2. Shift बटन को दबाकर रखें और सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. ज़्यादा जानकारी वाली लॉगिंग चालू करें पर क्लिक करें.
  4. Drive for desktop पर फिर से क्लिक करें.
  5. समस्या को जल्द से जल्द दोहराएं और नोट करें कि समस्या कब हुई.
  6. Shift बटन को दबाकर रखें और सेटिंग पर क्लिक करें.
  7. डाइग्नोस्टिक की जानकारी जनरेट करें पर क्लिक करें.
    ZIP फ़ाइल आपके डेस्कटॉप पर सेव होने पर, आपको एक सूचना मिलेगी.
  8. Shift बटन को दबाकर रखें और सेटिंग पर क्लिक करें.
  9. ज़्यादा जानकारी वाली लॉगिंग बंद करें पर क्लिक करें.
  10. ZIP फ़ाइल को अपने सहायता एजेंट को भेजें.

Windows पर ज़्यादा जानकारी वाले लॉग इकट्ठा करना (सिर्फ़ तब, जब ऐप्लिकेशन न खोला जा सके)

  1. पक्का करें कि Drive for desktop चालू न हो. टास्क बार के दाईं ओर देखें और पुष्टि करें कि Google Drive का आइकॉन वहां मौजूद न हो.
  2. Drive for desktop का वह वर्शन नोट करें जो इंस्टॉल है. अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है, तो Explorer खोलें और C:\Program Files\Google\Drive File Stream\ पर जाएं . सबसे बड़े नंबर से शुरू होने वाला फ़ोल्डर, वह वर्शन है जो आपने इंस्टॉल किया है.
  3. कोई कमांड प्रॉम्प्ट खोलें:
    • Windows+r दबाएं.
    • Run इसके बाद cmd डालें इसके बाद Enter दबाएं.
  4. कमांड प्रॉम्प्ट पर, यह कमांड डालें और X.X.X.X की जगह, दूसरे चरण में नोट किया गया Drive for desktop का वर्शन डालें:
    "C:\Program Files\Google\Drive File Stream\X.X.X.X\GoogleDriveFS.exe" --module_log_level="*:LOG_FINE"
  5. समस्या को जल्द से जल्द दोहराएं और नोट करें कि समस्या कब हुई.
  6. Windows के लिए लॉग इकट्ठा करने के लिए, इस पेज पर दिया गया तरीका अपनाएं.

Finder की मदद से macOS पर ज़्यादा जानकारी वाले लॉग इकट्ठा करना (सिर्फ़ तब, जब ऐप्लिकेशन न खोला जा सके)

  1. /Applications/Utilities/Terminal.app पर जाएं और Terminal ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. पक्का करें कि Drive for desktop चालू न हो. मेन्यू बार के दाईं ओर देखें और पुष्टि करें कि Google Drive का आइकॉन वहां मौजूद न हो.
  3. Terminal ऐप्लिकेशन में प्रॉम्प्ट पर, यह कमांड डालें:

    /Applications/Google\ Drive.app/Contents/MacOS/Google\ Drive --module_log_level="*:LOG_FINE"

  4. समस्या को जल्द से जल्द दोहराएं और नोट करें कि समस्या कब हुई.
  5. macOS के लिए लॉग इकट्ठा करने के लिए, इस पेज पर दिया गया तरीका अपनाएं.

Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करें


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.