'इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के बीटा वर्शन की शर्तें' तब लागू होती हैं, जब Google Docs और Google Drive में, रिलीज़ के लिए तैयार इस सुविधा का इस्तेमाल करके, किसी दस्तावेज़ पर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर किया जाता है ("इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर का बीटा वर्शन").
Google का उन दस्तावेज़ों से कोई लेना-देना नहीं है जिन पर हस्ताक्षर करने के लिए, इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के बीटा वर्शन का इस्तेमाल किया गया है
इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के बीटा वर्शन का इस्तेमाल करके हस्ताक्षर किए गए दस्तावेज़, सिर्फ़ दस्तावेज़ के मालिक के साथ शेयर किए जाते हैं. इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के बीटा वर्शन का इस्तेमाल करके, आपने सेवा के ज़रिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से लेन-देन करने के लिए दूसरी पार्टी को सहमति दी है.
आपके पास यह तय करने का अधिकार है कि आपको किसके साथ कारोबार करना है
हस्ताक्षर के लिए दस्तावेज़ भेजने पर, पक्का करें कि आपने उसे सही व्यक्ति के ईमेल पते पर भेजा हो. साथ ही, यह भी पक्का करें कि उस व्यक्ति के पास दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने का अधिकार हो. हस्ताक्षर के लिए दस्तावेज़ शेयर करने से पहले, पक्का करें कि आपने दस्तावेज़ को सही लोगों के साथ शेयर किया हो. अगर आपको हस्ताक्षर करने के लिए कोई दस्तावेज़ मिला है, तो भेजने वाले की पहचान की पुष्टि ज़रूर कर लें. दस्तावेज़ पर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर का अनुरोध पाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले खाते का ऐक्सेस रखने वाला कोई भी व्यक्ति, खाते के मालिक की तरफ़ से हस्ताक्षर कर सकता है. ऐसा करने के लिए खाते के मालिक की अनुमति ज़रूरी नहीं है. ऐसा वह लिंक की समयसीमा खत्म होने से पहले कर सकता है. जैसे- हस्ताक्षर का अनुरोध रद्द होने पर वह व्यक्ति हस्ताक्षर नहीं कर सकता. साथ ही, अगर आपके पास Google खाता है और आपने अपना ईमेल पता अपडेट किया है, तो भी आपके पास अपने पुराने ईमेल पते पर भेजे गए दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करने की सुविधा होगी. ऐसा तब होगा, जब नया और पुराना ईमेल पता एक ही व्यक्ति के खाते से जुड़ा हो. इसलिए, आपको यह पक्का करना चाहिए कि लिंक सही व्यक्ति को मिले और वही व्यक्ति दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करे. इस बात का भी ध्यान रखें कि दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले, सामने वाले पक्ष को Google की शर्तों को स्वीकार करना होगा.
आपके पास यह तय करने का अधिकार है कि आपके दस्तावेज़ों में क्या जानकारी शामिल होगी
यह पक्का करना आपकी ज़िम्मेदारी है कि इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के बीटा वर्शन हस्ताक्षर के लिए आप जो दस्तावेज़ भेजते हैं या आपको जो मिलते हैं, वे अन्य पार्टी के साथ आपके समझौते की पूरी तरह प्रतिनिधित्व करते हैं.
|
इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के बीटा वर्शन का इस्तेमाल करके हस्ताक्षर करने से पहले, हर पक्ष को दस्तावेज़ के ड्राफ़्ट की समीक्षा करके सहमति देनी होगी. दस्तावेज़ पर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर की सुविधा का इस्तेमाल करके हस्ताक्षर करने से पहले, दूसरे पक्ष को बताए बिना कोई बदलाव न करें. साथ ही, उन्हें बदलावों की समीक्षा करने का मौका दें. दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले, दस्तावेज़ में सभी सुझाए गए सभी बदलावों और टिप्पणियों का समाधान होना ज़रूरी है. साथ ही, हस्ताक्षर की गई PDF फ़ाइल में कोई टिप्पणी नह जोड़ें, क्योंकि इससे एक नई फ़ाइल बन सकती है. इससे, मौजूदा समझौते की विश्वसनीयता पर असर पड़ सकता है. इसके अलावा, आपके और सामने वाले पक्ष के बीच समझौते को लेकर भ्रम भी हो सकता है. |
आपके पास यह तय करने का अधिकार है कि किन दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे
कई क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षरों को पारंपरिक क़ाग़ज़ी हस्ताक्षरों के समतुल्य माना जाता है. इसलिए, यह पक्का करना आपका काम है कि आपके समझौते पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्ताक्षर किए जा सकते हैं या नहीं. अगर आपको अपने अधिकार क्षेत्र में, इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर की सुविधा के इस्तेमाल को लेकर कोई संदेह है, तो कृपया एक वकील से सलाह लें. साथ ही, वकील से यह भी पता करें कि दस्तावेज़ पर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर करने के लिए, आपको या सामने वाले पक्ष को, कुछ और ज़रूरी शर्तों का पालन तो नहीं करना है.
|
हर अधिकार क्षेत्र में दस्तावेज़ पर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर करने की सुविधा नहीं मिलती है. उदाहरण के लिए, दस्तावेज़ों की आम कैटगरी, जिनके लिए अधिकार क्षेत्र की शर्तों के मुताबिक ही दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर (हाथ से हस्ताक्षर) करना होता है. इनमें ट्रस्ट, वसीयत, कॉडीसिल, पावर ऑफ़ अटॉर्नी, और कानूनी समझौते शामिल हैं. आपको जिस दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर बीटा वर्शन का इस्तेमाल करना है उसके लिए आपके अधिकार क्षेत्र में अनुमति है या नहीं, यह पक्का करने के लिए अपने वकील से सलाह लें. |
इस बीटा अवधि के दौरान, इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के लिए भेजे गए किसी भी दस्तावेज़ में सिर्फ़ एक हस्ताक्षर फ़ील्ड जोड़ा जा सकता है. अगर दस्तावेज़ में सिर्फ़ एक हस्ताक्षर फ़ील्ड है, तो सिर्फ़ वह व्यक्ति दस्तावेज़ में हस्ताक्षर कर सकता है जिसने हस्ताक्षर करने के अनुरोध वाला लिंक ऐक्सेस किया हो. इन मामलों में, दस्तावेज़ भेजने वाला व्यक्ति और दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने वाला व्यक्ति, दोनों ही दस्तावेज़ से जुड़े रहेंगे. अगर दस्तावेज़ भेजते या हस्ताक्षर करते समय कोई भी व्यक्ति किसी कानूनी इकाई की ओर से कार्रवाई कर रहा है, तो उस इकाई को, व्यक्ति के बजाय दस्तावेज़ का एक पक्ष माना जाएगा. अगर किसी अन्य व्यक्ति को किसी इकाई की ओर से कार्रवाई करने वाला माना जाता है, तो आपको यह पक्का करना चाहिए कि उस व्यक्ति के पास यह अधिकार है कि वह इकाई को हस्ताक्षर किए गए दस्तावेज़ से बाध्य कर सके.
दस्तावेज़ों की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी और स्टोरेज
Google सभी पक्षों को हस्ताक्षर किए गए दस्तावेज़ भेजने और उनके Drive खाते में सेव करने की कोशिश करेगा. हालांकि, Google इस बात की गारंटी नहीं दे सकता कि सभी पक्षों को इस तरह की कॉपी मिलेगी. उदाहरण के लिए, ऐसा हो सकता है कि आपकी ईमेल की सेटिंग (या सामने वाले पक्षों की ईमेल की सेटिंग) की वजह से, Google की ओर से भेजी जाने वाली कॉपी आपको न मिले. इसलिए, यह आपकी ज़िम्मेदारी है कि हस्ताक्षर किए जाने वाले समझौते की कॉपी को आप संभालकर रखें. साथ ही, यह भी पुष्टि करें कि सामने वाले पक्षों को भी दस्तावेज़ की एक कॉपी मिली हो. आपको इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के बीटा प्रोग्राम से मिले ईमेल को अपने पास रखना चाहिए. ईमेल में, जिस दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करना है वह शामिल होना चाहिए. इससे यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि किस दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किया गया था.
|
ऐसा हो सकता है कि सभी पार्टी को हस्ताक्षर किए जाने वाले दस्तावेज़ों की कॉपी न मिले. उदाहरण- तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कॉपी नहीं भेजी जा सकतीं या स्पैम फ़िल्टर, दस्तावेज़ों की कॉपी वाले ईमेल को अस्वीकार कर सकते हैं. इसलिए, यह पक्का करने के लिए कि सभी को कॉपी मिली हो, सभी पक्षों से फ़ॉलो-अप करें. अगर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के बीटा वर्शन की मदद से लोग हस्ताक्षर किए गए दस्तावेज़ ऐक्सेस कर पा रहे हैं, तो पक्का करें कि आपने और अन्य पार्टी ने अलग से दस्तावेज़ की एक कॉपी सेव की हो. इसके बाद ही, दस्तावेज़ को मिटाएं या उससे जुड़े ऐक्सेस की अनुमतियों को बदलें. |
Google यह गारंटी नहीं दे सकता कि हस्ताक्षर किए गए दस्तावेज़ों की कॉपी हमेशा उपलब्ध रहेंगी (उदाहरण के लिए, ऐसे मामले में जहां आपने अपना Google खाता मिटा दिया). इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के बीटा वर्शन का इस्तेमाल करके साइन किए गए सभी दस्तावेज़ों की कॉपी अपने पास सुरक्षित रखनी है, तो आपको इन दस्तावेज़ों की अलग एक कॉपी सेव करनी होगी.
|
इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर का बीटा वर्शन, आम तौर पर रिलीज़ होने से पहले ही उपलब्ध कराया जाता है, इसलिए हो सकता है कि आप हस्ताक्षर किए गए दस्तावेज़ का ऑनलाइन ऐक्सेस खो दें या आपको उसकी कॉपी न मिले. हस्ताक्षर किए गए दस्तावेज़ को सेव रखने के लिए, इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के बीटा वर्शन पर भरोसा नहीं करें. हमेशा दस्तावेज़ की एक ऑफ़लाइन कॉपी अपने पास सेव रखें. ध्यान रखें कि रिलीज़ से पहले की अवधि के दौरान हस्ताक्षर की गई फ़ाइल की कॉपी के लिए, आपको Google के स्टैंडर्ड एक्सपोर्ट प्रोसेस पर भरोसा नहीं करना चाहिए. ऐसा इसलिए, क्योंकि ये फ़ाइलें काम नहीं करेंगी. |
समान अधिकार वाले क्षेत्र में, सिर्फ़ कारोबारी इस्तेमाल के लिए
इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के बीटा वर्शन का इस्तेमाल सिर्फ़ कारोबारी काम के लिए किया जा सकता है, किसी निजी, परिवार या घरेलू काम के लिए नहीं. इसके अलावा, सामने वाले उन पक्षों को ही हस्ताक्षर के लिए दस्तावेज़ भेजा जा सकता है (या उनसे पाया जा सकता है) जो उसी अधिकार क्षेत्र में हैं जहां आप हैं.
हस्ताक्षर की जानकारी और दस्तावेज़ का ऐक्सेस
इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के बीटा वर्शन का इस्तेमाल करके साइन किए गए दस्तावेज़ों की कॉपी में, प्रमाणपत्र-आधारित हस्ताक्षर मौजूद होते हैं. इनकी मदद से, सभी पक्षों की पहचान की जा सकती है. दस्तावेज़ के मेटाडेटा (और कोई भी ऑडिट लॉग जो बीटा इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर से मिल सकते हैं) में हर पार्टी के ईमेल पते के साथ-साथ दस्तावेज़ के बारे में अन्य जानकारी, Google खाता (जैसे- खाते से जुड़ा नकली नाम वाली आईडी), पार्टी के ज़रिए इस्तेमाल किए जाने वाली डिवाइस की जानकारी (जैसे- आईपी पता), और अन्य जानकारी (जैसे- समय और तारीख). जिस व्यक्ति के पास दस्तावेज़ का ऐक्सेस होगा उसके पास, हस्ताक्षर किए गए दस्तावेज़ के साथ-साथ यह जानकारी भी होगी.
Adobe Reader और Acrobat से जुड़ी चेतावनी
अगर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर वाले दस्तावेज़ को खोलने के लिए, Adobe Reader या Acrobat का इस्तेमाल किया जाता है, तो हो सकता है कि आपको दस्तावेज़ में हस्ताक्षर से जुड़ी कुछ समस्याओं की चेतावनी मिले. हस्ताक्षर की वैधता के बारे में Adobe के विवरण सिर्फ़ उस प्रमाणपत्र से संबंधित होते हैं जिसका इस्तेमाल Google, दस्तावेज़ को डिजिटल रूप से हस्ताक्षर करने के लिए किया गया है. इसका हस्ताक्षर करने वाले व्यक्ति के हस्ताक्षर से कोई लेना-देना नहीं होता.
|
सर्टिफ़िकेट को मैन्युअल तरीके से भरोसेमंद के तौर पर चुनकर, इस चेतावनी को दिखने से रोका जा सकता है. इसके लिए, नीचे दिया गया तरीका अपनाएं. इस सर्टिफ़िकेट का नाम "Google <esignature@google.com>" है:
|
मिटाना
हस्ताक्षर किए गए किसी भी दस्तावेज़ को मिटाने से पहले, यह पक्का करना होगा कि आपके और सामने वाले पक्षों के पास दस्तावेज़ को मिटाने का ऐक्सेस हो. अगर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के बीटा वर्शन से बनाए गए या साइन किए गए दस्तावेज़ों को मिटाया जाता है, तो हो सकता है सभी संबंधित डेटा को मिटाने में, Drive से जुड़े अन्य दस्तावेज़ों को मिटाने की तुलना में ज़्यादा समय लगे.
ब्राज़ील में इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर सुविधा के उपयोगकर्ता
आपके अधिकार क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के बीटा वर्शन से जिन दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए गए हैं उनका इस्तेमाल करने पर, नियमों का उल्लंघन करने की संभावना है. इसलिए, इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के बीटा वर्शन इस्तेमाल करने से पहले, आपको किसी वकील की सलाह लेनी चाहिए.
डिसक्लेमर
इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्ताक्षर किए गए कानूनी समझौतों के लागू होने के बारे में इन शर्तों में दी गई कोई भी जानकारी और चेतावनियां, सिर्फ़ सामान्य जानकारी देने के मकसद से दी गई हैं. इसका मकसद कानूनी सलाह देना नहीं है. Google, इस बात की गारंटी नहीं देता है कि इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के बीटा वर्शन का इस्तेमाल करने पर, आपके अधिकार क्षेत्र में कोई कानूनी समझौता लागू होगा. अगर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर और इलेक्ट्रॉनिक समझौतों के इस्तेमाल के बारे में आपको कोई सवाल पूछना है, तो अपने अधिकार क्षेत्र के किसी लाइसेंस वाले वकील से सलाह लें.