आउटगोइंग मैसेज में फ़ुटर टेक्स्ट अपने-आप जोड़ने के लिए, फ़ुटर जोड़ें सेटिंग का इस्तेमाल करें. कानूनी, सूचना या प्रमोशन से जुड़ी वजहों से, आउटबाउंड मैसेज में फ़ुटर जोड़ा जा सकता है.
फ़ुटर जोड़ें सेटिंग, संगठन की किसी इकाई में काम करने वाले सभी लोगों पर लागू होती है. उप-संगठनों के उपयोगकर्ता, मुख्य संगठन (पैरंट) की सेटिंग को इनहेरिट करते हैं. फ़ुटर, सभी मैसेज पर लागू होते हैं. इनमें Google Workspace ईमेल एलियास से भेजे गए मैसेज भी शामिल हैं.
अपने डोमेन या संगठन के लिए ईमेल फ़ुटर सेट अप करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Gmail
अनुपालन पर जाएं.
इसके लिए, Gmail की सेटिंग के एडमिन के पास विशेषाधिकार होना ज़रूरी है.
बाईं ओर, कोई संगठन चुनें.
अनुपालन सेक्शन में, फ़ुटर जोड़ें सेटिंग पर जाएं. सेटिंग पर कर्सर घुमाएं और कॉन्फ़िगर करें पर क्लिक करें. अगर सेटिंग पहले से कॉन्फ़िगर है, तो बदलाव करें या कोई और जोड़ें पर क्लिक करें.
फ़ुटर टेक्स्ट डालें:
- इसमें ज़्यादा से ज़्यादा 10,000 वर्ण शामिल किए जा सकते हैं.
- टेक्स्ट की दिखावट को पसंद के मुताबिक बनाने के लिए, टेक्स्ट फ़ॉर्मैट करने वाले टूल इस्तेमाल करें. टेक्स्ट एडिटर, एचटीएमएल कॉन्टेंट के साथ काम नहीं करता.
- कोई इमेज शामिल करने के लिए,
पर क्लिक करें और सार्वजनिक वेब सर्वर पर मौजूद इमेज का यूआरएल डालें. Google Drive में सेव की गई इमेज को फ़ुटर में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
(ज़रूरी नहीं) अपने संगठन में काम करने वाले लोगों को भेजे जा रहे इंटरनल मैसेज में फ़ुटर जोड़ें को चुनें.
सेटिंग जोड़ें या सेव करें पर क्लिक करें. नई सेटिंग, अनुपालन सेटिंग वाले पेज पर जुड़ जाती हैं.
सबसे नीचे, सेव करें पर क्लिक करें.
बदलावों को लागू होने में 24 घंटे तक लग सकते हैं. हालांकि, आम तौर पर ये उससे पहले ही लागू हो जाते हैं. ज़्यादा जानेंअपने डोमेन से बाहर के किसी ईमेल पते पर मैसेज भेजकर, फ़ुटर की जांच करें.
ध्यान दें: Microsoft Outlook या Apple Mail जैसे तीसरे पक्ष के ईमेल क्लाइंट का इस्तेमाल करके भेजे गए मैसेज में, फ़ॉर्मैट किए गए फ़ुटर होते हैं. सामान्य टेक्स्ट के तौर पर भेजे गए मैसेज के फ़ुटर में, इमेज या फ़ॉर्मैट किया गया टेक्स्ट शामिल नहीं किया जा सकता. इसके बजाय, सामान्य टेक्स्ट वाला फ़ुटर जोड़ा जाता है.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.