भेजे जाने वाले ईमेल में स्टैंडर्ड फ़ुटर जोड़ना

फ़ुटर जोड़ें सेटिंग का इस्तेमाल करके, भेजे जाने वाले मैसेज में फ़ुटर टेक्स्ट अपने-आप जोड़ें. कानूनी, सूचना या प्रमोशन से जुड़ी वजहों से, आउटबाउंड मैसेज में फ़ुटर जोड़ा जा सकता है.

फ़ुटर जोड़ें सेटिंग, संगठन की किसी इकाई के सभी लोगों पर लागू होती है. उप-संगठनों के उपयोगकर्ताओं को, पैरंट संगठन की सेटिंग मिलती हैं. फ़ुटर, सभी ईमेल पर लागू होते हैं. इनमें Google Workspace के ईमेल पते के उपनामों से भेजे गए ईमेल भी शामिल हैं.

अहम जानकारी: फ़ुटर जोड़ें सुविधा, उन ईमेल मैसेज के लिए काम नहीं करती जिन्हें Gmail के लिए Google Workspace क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन (सीएसई) की मदद से एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) किया गया है.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद  ऐप्लिकेशन इसके बाद Google Workspace इसके बाद Gmail इसके बाद अनुपालन पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास Gmail की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. बाईं ओर, कोई संगठन चुनें.

  3. अनुपालन सेक्शन में जाकर, फ़ुटर जोड़ें सेटिंग तक स्क्रोल करें. सेटिंग पर कर्सर ले जाएं और कॉन्फ़िगर करें पर क्लिक करें. अगर सेटिंग पहले से कॉन्फ़िगर की गई है, तो बदलाव करें या एक और जोड़ें पर क्लिक करें.

  4. फ़ुटर टेक्स्ट डालें:

    • ज़्यादा से ज़्यादा 10,000 वर्ण डाले जा सकते हैं.
    • टेक्स्ट के लुक को पसंद के मुताबिक बनाने के लिए, टेक्स्ट फ़ॉर्मैटिंग टूल का इस्तेमाल करें. टेक्स्ट एडिटर में एचटीएमएल कॉन्टेंट इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
    • इमेज शामिल करने के लिए, पर क्लिक करें. इसके बाद, सार्वजनिक वेब सर्वर पर मौजूद इमेज का यूआरएल डालें. Google Drive में सेव की गई इमेज का इस्तेमाल फ़ुटर में नहीं किया जा सकता.
  5. (ज़रूरी नहीं) अपने संगठन में काम करने वाले लोगों को भेजे जा रहे मैसेज में फ़ुटर जोड़ें को चुनें.

  6. सेटिंग जोड़ें या सेव करें पर क्लिक करें. नई सेटिंग, अनुपालन सेटिंग वाले पेज पर जोड़ी जाती हैं.

  7. सबसे नीचे, सेव करें पर क्लिक करें.
    बदलावों को लागू होने में 24 घंटे लग सकते हैं. हालांकि, आम तौर पर ये बदलाव पहले ही दिखने लगते हैं. ज़्यादा जानें

  8. अपने डोमेन से बाहर के किसी ईमेल पते पर मैसेज भेजकर, फ़ुटर की जांच करें.

ध्यान दें: Microsoft Outlook या Apple Mail जैसे तीसरे पक्ष के ईमेल क्लाइंट का इस्तेमाल करके भेजे गए ईमेल में, फ़ॉर्मैट किए गए फ़ुटर होते हैं. सादे टेक्स्ट के तौर पर भेजे गए मैसेज में, फ़ुटर में इमेज या फ़ॉर्मैट किए गए टेक्स्ट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. इसके बजाय, सादा टेक्स्ट वाला फ़ुटर जोड़ा जाता है.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.