Gmail में, किसी दूसरे संगठन के लोगों से बातचीत करने पर मिलने वाली चेतावनी को कंट्रोल करना

अपने संगठन के एडमिन के तौर पर, संगठन से बाहर के लोगों को भेजे जाने वाले ईमेल के लिए चेतावनियां चालू या बंद की जा सकती हैं. संगठन से बाहर के लोग वे होते हैं जिनके ईमेल पते, आपके संगठन के डोमेन से अलग होते हैं. इन चेतावनियों की मदद से, लोग अनजाने में जवाब भेजने से बच सकते हैं. साथ ही, उन्हें संगठन से बाहर के लोगों से मिले ईमेल का जवाब सावधानी से देने की याद दिलाई जाती है.

यह सेटिंग चालू होने पर, संगठन से बाहर के लोगों को भेजे जाने वाले Gmail ईमेल में ये चीज़ें दिखती हैं:

  • चेतावनी वाला बैनर
  • संगठन से बाहर के लोगों के ईमेल पतों के बगल में, कोई इमेज या रंगीन बॉर्डर

चेतावनियां कब दिखती हैं

यह सेटिंग चालू होने पर, Gmail में ये चेतावनियां दिखती हैं:

  • जब किसी ईमेल थ्रेड में, संगठन से बाहर के लोग शामिल हों.
  • जब संगठन से बाहर के किसी व्यक्ति से मिले ईमेल का जवाब दिया जा रहा हो.
  • जब संगठन से बाहर के किसी व्यक्ति को नया ईमेल लिखा जा रहा हो.

अगर संगठन से बाहर का कोई व्यक्ति, आपके संगठन की डायरेक्ट्री, निजी संपर्कों या अन्य संपर्कों में शामिल है, तो Gmail में चेतावनी नहीं दिखती. दूसरे डोमेन या डोमेन के उपनाम के पतों के लिए, चेतावनियां नहीं दिखतीं.

संगठन से बाहर के लोगों को ईमेल भेजने पर दिखने वाली चेतावनियां चालू या बंद करना

संगठन से बाहर के लोगों को ईमेल भेजने पर दिखने वाली चेतावनियां, डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहती हैं. चेतावनियां चालू और बंद करने की सेटिंग, सिर्फ़ उन खातों के लिए उपलब्ध है जो Google Workspace में अपग्रेड किए गए हैं.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google Workspace इसके बाद Gmail इसके बाद एंड यूज़र ऐक्सेस पर जाएं.

    इसके लिए, Gmail की सेटिंग मैनेज करने के एडमिन के पास अनुमति होनी चाहिए.

  2. (ज़रूरी नहीं) किसी विभाग या टीम के लिए सेटिंग लागू करने के लिए, साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई चुनें.
  3. संगठन से बाहर के लोगों से बातचीत करने पर चेतावनी दें पर स्क्रोल करें और क्लिक करें.
  4. चेतावनियां चालू या बंद करने के लिए, बॉक्स को चुनें या उसका चुनाव रद्द करें.
  5. सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलाव लागू करें पर क्लिक किया जा सकता है.

    इनहेरिट की गई वैल्यू को बाद में वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें.

बदलावों को लागू होने में 24 घंटे तक लग सकते हैं. हालांकि, आम तौर पर ये बदलाव इससे पहले ही लागू हो जाते हैं. ज़्यादा जानें

Admin console में, सेटिंग में किए गए बदलावों की निगरानी की जा सकती है. ज़्यादा जानकारी के लिए, एडमिन का ऑडिट लॉग देखें.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.