अपने संगठन के एडमिन के तौर पर, आपके पास संगठन से बाहर के लोगों को भेजे जाने वाले मैसेज के लिए, चेतावनियां दिखाने या बंद करने का विकल्प होता है. संगठन से बाहर के लोग वे होते हैं जिनके पास आपके संगठन के अलावा किसी अन्य डोमेन का ईमेल पता होता है. इन चेतावनियों की मदद से, लोग अनजाने में जवाब भेजने से बच सकते हैं. साथ ही, उन्हें संगठन से बाहर के लोगों से मिले मैसेज का जवाब सावधानी से देने की याद दिलाई जाती है.
यह सेटिंग चालू होने पर, संगठन से बाहर के लोगों को भेजे जाने वाले Gmail मैसेज में ये चीज़ें दिखती हैं:
- चेतावनी दिखाने वाला बैनर
- संगठन से बाहर के लोगों के ईमेल पतों के बगल में, कोई इमेज या रंगीन बॉर्डर
चेतावनियां कब दिखती हैं
यह सेटिंग चालू होने पर, Gmail इन स्थितियों में चेतावनियां दिखाता है:
- किसी ईमेल थ्रेड में, संगठन से बाहर के लोग शामिल हों.
- संगठन से बाहर के किसी व्यक्ति से मिले मैसेज का जवाब दिया जा रहा हो.
- संगठन से बाहर के किसी व्यक्ति को नया मैसेज लिखा जा रहा हो.
अगर संगठन से बाहर का व्यक्ति, आपके संगठन की डायरेक्ट्री, निजी संपर्कों या अन्य संपर्कों में शामिल है, तो Gmail कोई चेतावनी नहीं दिखाता. दूसरे डोमेन या डोमेन के उपनाम वाले पतों के लिए, चेतावनियां नहीं दिखती हैं.
संगठन से बाहर के लोगों से बातचीत करने पर चेतावनी दिखाने की सुविधा चालू या बंद करना
संगठन से बाहर के लोगों से बातचीत करने पर चेतावनी दिखाने की सुविधा, डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होती है. चेतावनियां दिखाने या बंद करने की सेटिंग, सिर्फ़ उन खातों के लिए उपलब्ध होती है जो Google Workspace में अपग्रेड किए गए हैं.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Gmail
एंड यूज़र ऐक्सेस पर जाएं.
इसके लिए, Gmail की सेटिंग मैनेज करने के एडमिन के पास अनुमति होनी चाहिए.
- (ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग किसी विभाग या टीम पर लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर कोई संगठन की इकाई चुनें.
- संगठन से बाहर के लोगों से बातचीत करने पर चेतावनी दें पर स्क्रोल करें और क्लिक करें.
- चेतावनियां दिखाने या बंद करने के लिए, बॉक्स को चुनें या उसका निशान हटाएं.
-
सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलाव लागू करें पर क्लिक किया जा सकता है.
इनहेरिट की गई वैल्यू को बाद में वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें.
Admin console में, सेटिंग में किए गए बदलावों की निगरानी की जा सकती है. ज़्यादा जानकारी के लिए, एडमिन का ऑडिट लॉग देखें.
संबंधित विषय
- किसी उपयोगकर्ता के लिए, उपनाम वाला डोमेन या दूसरा डोमेन जोड़ना
- खास जानकारी: डायरेक्ट्री को सेटअप और मैनेज करना
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.