अपने संगठन के एडमिन के तौर पर, संगठन से बाहर के लोगों को भेजे जाने वाले ईमेल के लिए, सूचनाएं पाने की सुविधा चालू या बंद की जा सकती है. बाहरी ईमेल पाने वाले वे लोग होते हैं जिनके ईमेल पते, आपके संगठन से बाहर के होते हैं. इन सूचनाओं से लोगों को अनजाने में दिए गए जवाबों से बचने में मदद मिलती है. साथ ही, इनसे उन्हें बाहरी मैसेज को सावधानी से इस्तेमाल करने की याद दिलाई जाती है.
यह सेटिंग चालू होने पर, बाहरी ईमेल पते वाले लोगों को भेजे गए Gmail मैसेज में यह जानकारी दिखती है:
- चेतावनी वाला बैनर
- बाहरी पतों के बगल में इमेज या रंगीन बॉर्डर
चेतावनी कब दिखती है
यह सेटिंग चालू होने पर, Gmail इन स्थितियों में चेतावनियां दिखाता है:
- ईमेल थ्रेड में, संगठन से बाहर के लोगों को शामिल किया गया हो.
- संगठन से बाहर के किसी व्यक्ति से मिले मैसेज का जवाब देना.
- संगठन से बाहर के किसी व्यक्ति को नया मैसेज लिखना.
अगर बाहरी ईमेल पाने वाला व्यक्ति आपके संगठन की डायरेक्ट्री, निजी संपर्कों या अन्य संपर्कों में शामिल है, तो Gmail कोई चेतावनी नहीं दिखाता. सेकंडरी डोमेन या डोमेन के उपनाम वाले पतों के लिए चेतावनियां नहीं दिखती हैं.
किसी दूसरे संगठन के लोगों से बातचीत करने पर चेतावनी देने की सुविधा चालू या बंद करना
ईमेल पाने वाले बाहरी व्यक्ति से जुड़ी चेतावनियां पाने की सुविधा डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होती है. चेतावनी पाने की सुविधा को चालू और बंद करने की सेटिंग, सिर्फ़ उन खातों के लिए उपलब्ध है जो Google Workspace में अपग्रेड करते हैं.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Gmail
एंड यूज़र ऐक्सेस पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास Gmail की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- (ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग किसी डिपार्टमेंट या टीम के लिए लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई चुनें.
- स्क्रोल करके किसी दूसरे संगठन के लोगों से बातचीत करने पर चेतावनी दें पर जाएं और क्लिक करें.
- चेतावनी पाने की सुविधा चालू या बंद करने के लिए, बॉक्स पर सही का निशान लगाएं या हटाएं.
-
सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलें पर क्लिक किया जा सकता है.
इनहेरिट की गई वैल्यू को बाद में वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें.
Admin console में, सेटिंग में हुए बदलावों को मॉनिटर किया जा सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, एडमिन ऑडिट लॉग पर जाएं.
मिलते-जुलते विषय
- उपयोगकर्ता का अन्य डोमेन नेम या सेकंडरी डोमेन जोड़ना
- खास जानकारी: डायरेक्ट्री को सेट अप और मैनेज करना
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.