Google Workspace के सुपर एडमिन, अपने संगठन के लोगों को ईमेल क्वॉरंटीन का ऐक्सेस दे सकते हैं. एडमिन के लिए पहले से तय की गई भूमिकाओं में, सुपर एडमिन की भूमिका के बारे में ज़्यादा जानें.
हम लोगों को ईमेल क्वॉरंटीन का ऐक्सेस देने के लिए, ये विकल्प इस्तेमाल करने का सुझाव देते हैं. इनकी मदद से, लोग क्वॉरंटीन किए गए मैसेज की समीक्षा कर सकते हैं और उन पर कार्रवाई कर सकते हैं:
- पहला विकल्प: कुछ खास उपयोगकर्ताओं को सभी क्वॉरंटीन का ऐक्सेस देना: एडमिन के लिए पसंद के मुताबिक भूमिका बनाएं. इसमें एडमिन क्वॉरंटीन का ऐक्सेस वाला एडमिन का अधिकार शामिल करें. इससे, सभी क्वॉरंटीन में मौजूद सभी मैसेज का ऐक्सेस मिल जाता है. इसके बाद, अपने संगठन के उपयोगकर्ताओं को यह भूमिका असाइन करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, यह तरीका अपनाएं.
- दूसरा विकल्प: उपयोगकर्ता ग्रुप बनाकर, कुछ खास उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग क्वॉरंटीन का ऐक्सेस देना: एडमिन के लिए पसंद के मुताबिक भूमिका बनाएं. इसमें पाबंदी वाले क्वॉरंटीन का ऐक्सेस वाला एडमिन का अधिकार शामिल करें. इसके बाद, उपयोगकर्ताओं को यह भूमिका असाइन करें और उन्हें किसी ग्रुप में जोड़ें. क्वॉरंटीन बनाते या उसमें बदलाव करते समय, ग्रुप को उस क्वॉरंटीन का ऐक्सेस दिया जा सकता है. यह विकल्प तब काम आता है, जब आपको कुछ उपयोगकर्ताओं को खास क्वॉरंटीन का ऐक्सेस देना हो. उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आपको अपनी कंप्लायंस टीम के लिए, क्वॉरंटीन किए गए उन मैसेज की समीक्षा करनी हो जिनमें निजी या संवेदनशील जानकारी शामिल है. ज़्यादा जानकारी के लिए, यह तरीका अपनाएं.
पहला विकल्प: चुनिंदा उपयोगकर्ताओं को क्वॉरंटीन का ऐक्सेस देना
इस विकल्प के तहत, सबसे पहले Google Admin console में एडमिन के लिए पसंद के मुताबिक भूमिका बनाएं. इसके बाद, अपने संगठन के लोगों को यह भूमिका असाइन करें. इस विकल्प की मदद से, पसंद के मुताबिक भूमिका वाले लोग सभी क्वॉरंटीन में मौजूद सभी मैसेज को ऐक्सेस कर सकते हैं.
एडमिन क्वॉरंटीन का ऐक्सेस वाले अधिकार के साथ नई भूमिका बनाना
-
Google Admin console में, मेन्यू
खाता
एडमिन की भूमिकाएं पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- नई भूमिका बनाएं पर क्लिक करें.
- भूमिका का नाम डालें. उदाहरण के लिए, एडमिन क्वॉरंटीन का ऐक्सेस. इसके अलावा, भूमिका के बारे में जानकारी भी डाली जा सकती है. इसके बाद, जारी रखें पर क्लिक करें.
- अधिकार का नाम सूची में, Gmail पर स्क्रोल करें और एडमिन क्वॉरंटीन का ऐक्सेस बॉक्स पर सही का निशान लगाएं. उपयोगकर्ताओं को खास क्वॉरंटीन का ऐक्सेस देने के लिए, दूसरे चरण में बताए गए तरीके के मुताबिक, पाबंदी वाले क्वॉरंटीन का ऐक्सेस बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
- जारी रखें पर क्लिक करें. इसके बाद, भूमिका बनाएं पर क्लिक करें.
उपयोगकर्ताओं को भूमिका असाइन करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
डाइरेक्ट्री
उपयोगकर्ता पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास उपयोगकर्ता मैनेजमेंट का अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार न होने पर, आपको ये चरण पूरे करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.
- सूची में उपयोगकर्ता को ढूंढें.
- उपयोगकर्ता के खाते का पेज खोलने के लिए, उसके नाम पर क्लिक करें.
- नीचे की ओर स्क्रोल करें और एडमिन के रोल और खास अधिकार पर क्लिक करें.
- पसंद के मुताबिक बनाई गई उस भूमिका के बगल में, जिसे आपने अभी बनाया है, चालू करें
पर क्लिक करें.
अगर आपको चालू करें
नहीं दिखता है, तो स्विच दिखाने के लिए भूमिकाएं में कहीं भी क्लिक करें.
- (ज़रूरी नहीं) एडमिन की भूमिका को किसी खास संगठन की इकाई तक सीमित करने के लिए, संगठन की सभी इकाइयां के बगल में, बदलाव करें
पर क्लिक करें. इसके बाद, संगठन की इकाइयां चुनें और हो गया पर क्लिक करें.
अगर आपको बदलाव करें
नहीं दिखता है, तो संगठन की इकाइयों पर भूमिका लागू नहीं की जा सकती.
- सेव करें पर क्लिक करें.
एक साथ कई लोगों को नई भूमिका असाइन करने के लिए:
-
Google Admin console में, मेन्यू
खाता
एडमिन की भूमिकाएं पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- पसंद के मुताबिक बनाई गई उस भूमिका पर कर्सर घुमाएं जिसे आपने अभी बनाया है. इसके बाद, दाईं ओर मौजूद, एडमिन असाइन करें पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: भूमिका और अधिकारों को असाइन करने के लिए, एडमिन के बीच स्विच किया जा सकता है. सबसे ऊपर, एडमिन या अधिकार पर क्लिक करें.
- सदस्यों को असाइन करें पर क्लिक करें.
- उपयोगकर्ता के ईमेल पते (उपयोगकर्ता नाम नहीं) के शुरुआती कुछ अक्षर डालें और विकल्पों में से उपयोगकर्ता का पता चुनें.
एक बार में ज़्यादा से ज़्यादा 20 उपयोगकर्ताओं को भूमिका असाइन की जा सकती है.
- भूमिका असाइन करें पर क्लिक करें.

दूसरा विकल्प: उपयोगकर्ता ग्रुप को क्वॉरंटीन का ऐक्सेस देना
अलग-अलग उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग क्वॉरंटीन का ऐक्सेस देने के लिए, एडमिन के लिए पसंद के मुताबिक भूमिका बनाएं. इसमें पाबंदी वाले क्वॉरंटीन का ऐक्सेस वाला अधिकार शामिल करें. इसके बाद, उपयोगकर्ताओं को यह भूमिका असाइन करें और उन्हें किसी ग्रुप में जोड़ें. क्वॉरंटीन बनाते या उसमें बदलाव करते समय, तय किए गए उपयोगकर्ता ग्रुप को उस क्वॉरंटीन का ऐक्सेस दिया जा सकता है.
पाबंदी वाले क्वॉरंटीन का ऐक्सेस वाले अधिकार के साथ नई भूमिका बनाना
-
Google Admin console में, मेन्यू
खाता
एडमिन की भूमिकाएं पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- नई भूमिका बनाएं पर क्लिक करें.
- भूमिका का नाम डालें. उदाहरण के लिए, एडमिन क्वॉरंटीन का ऐक्सेस. इसके अलावा, भूमिका के बारे में जानकारी भी डाली जा सकती है. इसके बाद, जारी रखें पर क्लिक करें.
- अधिकार का नाम सूची में, Gmail पर स्क्रोल करें और पाबंदी वाले क्वॉरंटीन का ऐक्सेस बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
- जारी रखें पर क्लिक करें. इसके बाद, भूमिका बनाएं पर क्लिक करें.
उपयोगकर्ताओं को भूमिका असाइन करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
डाइरेक्ट्री
उपयोगकर्ता पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास उपयोगकर्ता मैनेजमेंट का अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार न होने पर, आपको ये चरण पूरे करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.
- सूची में उपयोगकर्ता को ढूंढें.
- उपयोगकर्ता के खाते का पेज खोलने के लिए, उसके नाम पर क्लिक करें.
- नीचे की ओर स्क्रोल करें और एडमिन के रोल और खास अधिकार पर क्लिक करें.
- पसंद के मुताबिक बनाई गई उस भूमिका के बगल में, जिसे आपने अभी बनाया है, चालू करें
पर क्लिक करें.
अगर आपको चालू करें
नहीं दिखता है, तो स्विच दिखाने के लिए भूमिकाएं में कहीं भी क्लिक करें.
- (ज़रूरी नहीं) एडमिन की भूमिका को किसी खास संगठन की इकाई तक सीमित करने के लिए, संगठन की सभी इकाइयां के बगल में, बदलाव करें
पर क्लिक करें. इसके बाद, संगठन की इकाइयां चुनें और हो गया पर क्लिक करें.
अगर आपको बदलाव करें
नहीं दिखता है, तो संगठन की इकाइयों पर भूमिका लागू नहीं की जा सकती.
- सेव करें पर क्लिक करें.
एक साथ कई लोगों को नई भूमिका असाइन करने के लिए:
-
Google Admin console में, मेन्यू
खाता
एडमिन की भूमिकाएं पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- पसंद के मुताबिक बनाई गई उस भूमिका पर कर्सर घुमाएं जिसे आपने अभी बनाया है. इसके बाद, दाईं ओर मौजूद, एडमिन असाइन करें पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: भूमिका और अधिकारों को असाइन करने के लिए, एडमिन के बीच स्विच किया जा सकता है. सबसे ऊपर, एडमिन या अधिकार पर क्लिक करें.
- सदस्यों को असाइन करें पर क्लिक करें.
- उपयोगकर्ता के ईमेल पते (उपयोगकर्ता नाम नहीं) के शुरुआती कुछ अक्षर डालें और विकल्पों में से उपयोगकर्ता का पता चुनें.
एक बार में ज़्यादा से ज़्यादा 20 उपयोगकर्ताओं को भूमिका असाइन की जा सकती है.
- भूमिका असाइन करें पर क्लिक करें.
- (ज़रूरी नहीं) एडमिन की भूमिका को किसी खास संगठन की इकाई तक सीमित करने के लिए, संगठन की सभी इकाइयां के बगल में, बदलाव करें
पर क्लिक करें. इसके बाद, संगठन की इकाइयां चुनें और हो गया पर क्लिक करें.
अगर आपको बदलाव करें
नहीं दिखता है, तो संगठन की इकाइयों पर भूमिका लागू नहीं की जा सकती.
ऐसा ग्रुप बनाना जिसे खास क्वॉरंटीन का ऐक्सेस मिलेगा
-
Google Admin console में, मेन्यू
डाइरेक्ट्री
ग्रुप पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास ग्रुप एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- ग्रुप का नाम, ईमेल पता, और ब्यौरा डालें.
- ऐक्सेस का लेवल के लिए, पाबंदी वाला को चुनें.
- बनाएं पर क्लिक करें.
नए ग्रुप बनाने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने संगठन में ग्रुप बनाना लेख पढ़ें.
ग्रुप में उपयोगकर्ताओं को जोड़ना
- पक्का करें कि उपयोगकर्ताओं को पाबंदी वाले क्वॉरंटीन का ऐक्सेस वाले अधिकार के साथ नई भूमिका असाइन की गई हो.
- सदस्यों को जोड़ें
पर क्लिक करें.
- सदस्यों को जोड़ें पर क्लिक करें.
- उपयोगकर्ताओं या ग्रुप के लिए, ईमेल पते के शुरुआती कुछ वर्ण डालें और उसे चुनें.
- सेवा खातों के लिए, पूरा ईमेल पता डालें.
- ज़रूरत के हिसाब से, पिछले चरण दोहराएं.
- ग्रुप में जोड़ें पर क्लिक करें.
एक साथ कई लोगों को ग्रुप में जोड़ने के लिए, इनमें से कोई एक तरीका इस्तेमाल करें:
अपने उपयोगकर्ताओं को ईमेल क्वॉरंटीन ऐक्सेस करने का तरीका बताना
उपयोगकर्ताओं को ईमेल क्वॉरंटीन का ऐक्सेस देने के बाद, वे मैसेज की समीक्षा कर सकते हैं और उन पर कार्रवाई कर सकते हैं. अपने उपयोगकर्ताओं के साथ यह तरीका शेयर करें, ताकि वे क्वॉरंटीन किए गए मैसेज मैनेज कर सकें:
- अपने Google Workspace खाते में साइन इन करें.
- https://admin.google.com/ac/moderation पर जाएं.
- क्वॉरंटीन किए गए मैसेज की समीक्षा करें और उन पर कार्रवाई करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, क्वारंटीन किए गए मैसेज मैनेज करना लेख पढ़ें.