स्पैम मैसेज मैनेज करने के विकल्प

हमारा सुझाव है कि आपके संगठन के उपयोगकर्ता, स्पैम के तौर पर मार्क किए गए मैसेज की समीक्षा करने और उन्हें मैनेज करने के लिए Gmail का इस्तेमाल करें.

स्पैम के तौर पर मार्क किए गए मैसेज मैनेज करने के लिए Gmail का इस्तेमाल करना

हमारा सुझाव है कि आपके संगठन के उपयोगकर्ता, स्पैम को मैनेज करने के लिए Gmail के इनमें से किसी भी ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करें:

  • Android के लिए Gmail
  • iPad और iPhone के लिए Gmail
  • Gmail वेब

इन ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके, इनबॉक्स में मौजूद मैसेज की पहचान करें और उन्हें स्पैम के तौर पर मार्क करें. इससे Gmail को, मिलते-जुलते मैसेज को स्पैम के तौर पर मार्क करने की ट्रेनिंग मिलती है. इसके अलावा, स्पैम के तौर पर मार्क किए गए ऐसे मैसेज की पहचान की जा सकती है जिन्हें गलती से स्पैम के तौर पर मार्क किया गया है. साथ ही, उन मैसेज को इनबॉक्स में वापस भेजा जा सकता है. इससे Gmail को, मिलते-जुलते मैसेज को मान्य मैसेज के तौर पर मार्क करने की ट्रेनिंग मिलती है.

अपने उपयोगकर्ताओं को Gmail के वेब वर्शन और मोबाइल ऐप्लिकेशन की मदद से स्पैम मैनेज करने की अनुमति देने के लिए:

जानें कि अगर Gmail, संगठन से बाहर से आने वाले कुछ या सभी ईमेल को गलती से स्पैम के तौर पर मार्क कर देता है, तो एडमिन क्या कर सकते हैं.

स्पैम मैनेज करने के अन्य तरीके

हमारा सुझाव है कि स्पैम मैनेज करने के लिए Gmail का इस्तेमाल करें. हालांकि, आपके संगठन के लिए इनमें से कोई दूसरा तरीका ज़्यादा सही हो सकता है. ये तरीके सिर्फ़ एडमिन के लिए हैं.

सभी मेल को किसी पुराने मेल सर्वर पर रूट करना

रूटिंग सेटिंग की मदद से, सभी मैसेज को अपने पुराने मेल सर्वर पर रूट करें. पुराना सर्वर, स्पैम के तौर पर मार्क किए गए मैसेज की पहचान करता है. साथ ही, उपयोगकर्ता अपने पुराने ईमेल ऐप्लिकेशन की मदद से, स्पैम के तौर पर मार्क किए गए मैसेज देख और मैनेज करते हैं. ईमेल रूटिंग और डिलीवरी की सेटिंग के बारे में ज़्यादा जानें

स्पैम की पहचान को बेहतर बनाने के लिए, Gmail के रूटिंग नियमों में स्पैम और फ़िशिंग वाले हेडर चालू करें. अगर यह सेटिंग बंद है, तो हो सकता है कि पुराने मेल सर्वर को स्पैम के कुछ मैसेज न मिलें.

रूटिंग के नियमों में स्पैम हेडर जोड़ने के बारे में ज़्यादा जानें.

Groups में मैसेज मॉडरेशन की सुविधा

Groups में मैसेज मॉडरेशन की सुविधा चालू करें, ताकि ग्रुप के तय सदस्य, स्पैम के तौर पर मार्क किए जा सकने वाले मैसेज की समीक्षा कर सकें. ऐसा करने से, ये मैसेज उपयोगकर्ताओं के इनबॉक्स में डिलीवर होने से पहले ही समीक्षा के लिए उपलब्ध हो जाते हैं. मॉडरेटर को नियमित तौर पर रिपोर्ट मिलती हैं. इनमें, मॉडरेशन सूची के स्पैम के तौर पर मार्क किए गए मैसेज शामिल होते हैं.

Groups में मैसेज मॉडरेशन के बारे में जानें.

मैसेज को समीक्षा के लिए क्वॉरंटीन में भेजना

आपके संगठन से भेजे और मिले, स्पैम के तौर पर मार्क किए जा सकने वाले मैसेज को क्वॉरंटीन में भेजें, ताकि उन्हें डिलीवर करने से पहले उनकी समीक्षा की जा सके. मैसेज, एडमिन क्वॉरंटीन में भेजे जाते हैं. यहां एडमिन तय करते हैं कि हर मैसेज पर क्या कार्रवाई करनी है.

ईमेल क्वॉरंटीन सेट अप और मैनेज करने का तरीका जानें.