नीति बनाने के बाद, फ़ाइल को किसी ऐसे सार्वजनिक वेब सर्वर पर अपलोड करें जहां रिमोट सर्वर इसे ऐक्सेस कर सकें.
होस्ट सर्वर से जुड़ी ज़रूरी शर्तें
आपकी नीति को होस्ट करने वाले वेब सर्वर को इन ज़रूरी शर्तों को पूरा करना होगा:
- एसएसएल/एचटीटीपीएस के साथ काम करता है.
- सर्वर के सर्टिफ़िकेट पर, तीसरे पक्ष की रूट सर्टिफ़िकेट देने वाली संस्था का हस्ताक्षर है और वह भरोसेमंद है.
नीति में बदलाव
नीति फ़ाइल के कॉन्टेंट में बदलाव करने पर, आपको ये काम करने होंगे:
- सार्वजनिक वेब सर्वर पर नीति फ़ाइल अपडेट करें.
- डीएनएस रिकॉर्ड में नीति का आईडी बदलें. ज़्यादा जानने के लिए, एमटीए-एसटीएस और टीएलएस रिपोर्टिंग चालू करना लेख पढ़ें.
नीति को टेस्टिंग मोड से एनफ़ोर्स्ड मोड में बदलते समय भी, आपको यह तरीका अपनाना होगा.
अपने डोमेन में मौजूद किसी वेब सर्वर में नीति जोड़ना
- पुष्टि करें कि आपका डोमेन सार्वजनिक वेब सर्वर के साथ सेट अप किया गया हो.
- अपने डोमेन में कोई सबडोमेन जोड़ें. सबडोमेन का नाम mta-sts से शुरू होना चाहिए. उदाहरण के लिए:
mta-sts.solarmora.com - सबडोमेन में .well-known नाम की डायरेक्ट्री बनाएं.
आपने जो नीति फ़ाइल बनाई है उसे .well-known डायरेक्ट्री में अपलोड करें.
एमटीए-एसटीए नीति के लिए यूआरएल का उदाहरण:
https://mta-sts.solarmora.com/.well-known/mta-sts.txt