ट्रांसपोर्ट लेयर सिक्योरिटी (TLS) एक प्रोटोकॉल है. यह सुरक्षा और निजता के लिए, ईमेल मैसेज को एन्क्रिप्ट करता है. इंटरनेट कनेक्शन से भेजे जाने पर, TLS की मदद से मैसेज को अनधिकृत ऐक्सेस से बचाया जा सकता है.
डिफ़ॉल्ट रूप से, Gmail हमेशा सुरक्षित TLS कनेक्शन से मैसेज भेजने की कोशिश करता है. सुरक्षित, एंड-टू-एंड TLS कनेक्शन के लिए, ज़रूरी है कि भेजने और पाने वाले, दोनों सर्वर TLS का इस्तेमाल करें. अगर पाने वाला सर्वर TLS का इस्तेमाल नहीं करता है, तो भी Gmail मैसेज भेजता है. हालांकि, कनेक्शन सुरक्षित नहीं होता.
अगर आपको यह पक्का करना है कि ईमेल हमेशा सुरक्षित TLS कनेक्शन से भेजे जाएं, तब भी जब आपको यह पक्का न हो कि पाने वाले सर्वर TLS का इस्तेमाल करते हैं या नहीं, तो सुरक्षित रूट की सेटिंग जोड़ें. इस सेटिंग के साथ सुरक्षित रूट जोड़ने पर, आपके डोमेन से भेजे जाने वाले ईमेल, किसी होस्ट या तीसरे पक्ष की सेवा के ज़रिए भेजे जाते हैं. यह सेवा, ईमेल पाने वाले सर्वर पर डिलीवर होने से पहले, उन्हें एन्क्रिप्ट करती है.
पहला चरण: होस्ट जोड़ना
ऐसा होस्ट जोड़ें जो आउटगोइंग मैसेज को एन्क्रिप्ट करेगा. पक्का करें कि होस्ट, आपकी कंपनी के ईमेल के लिए ज़रूरी TLS वर्शन के साथ काम करता हो. ज़्यादा जानकारी के लिए, Gmail से ईमेल भेजने के लिए मेल सर्वर जोड़ना लेख पढ़ें.
दूसरा चरण: सुरक्षित रूट जोड़ना
पहले चरण में जोड़े गए होस्ट के ज़रिए, सुरक्षित रूट जोड़ें:
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Gmail
राउटिंग पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास Gmail की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- बाईं ओर, सबसे ऊपर मौजूद संगठन चुनें.
- सुरक्षित रूट सेटिंग पर जाएं और बदलाव करें
पर क्लिक करें. - सुरक्षित ट्रांसपोर्ट ज़रूरी होने पर दूसरे रूट का इस्तेमाल करें बॉक्स को चुनें.
- बॉक्स में जाकर, पहले चरण में जोड़ा गया होस्ट चुनें.
- सेव करें पर क्लिक करें
बदलावों को ट्रैक करने के लिए, एडमिन ऑडिट लॉग पर जाएं.