एसएमटीपी रिले सेवा से जुड़ी गड़बड़ी के मैसेज

मेल रिले की अनुमति नहीं दी गई

  • ईमेल, ऐसे डोमेन या आईपी पते से भेजा जा रहा है जो Google Workspace में रजिस्टर नहीं है. कृपया अपने Google Workspace खाते में साइन इन करें और पुष्टि करें कि ईमेल भेजने वाले डिवाइस का आईपी पता, Google Workspace की एसएमटीपी रिले सेवा की सेटिंग में रजिस्टर है. ज़्यादा जानकारी के लिए, एसएमटीपी रिले सेवा की सेटिंग देखें.
  • कॉन्फ़िगर की गई नीति वाले डोमेन की सही पहचान नहीं की जा सकी. कृपया पक्का करें कि ईमेल भेजने वाला क्लाइंट, HELO कमांड के लिए सही वैल्यू का इस्तेमाल करे. सबसे सही वैल्यू, ईमेल भेजने वाले डिवाइस का पूरी तरह से क्वालिफ़ाइड डोमेन नेम (एफ़क्यूडीएन) है. साथ ही, एसएमटीपी से ईमेल भेजने वाला व्यक्ति (MAIL FROM:) ईमेल भेजने वाले पते की सही पहचान करे (MAIL FROM: <user@example.com>).

रिले के लिए अमान्य क्रेडेंशियल

Google Workspace की एसएमटीपी रिले सेवा की सेटिंग में रजिस्टर किया गया आईपी पता, उस खाते के डोमेन से मेल नहीं खाता जिससे यह ईमेल भेजा जा रहा है. अगर आपको किसी ऐसे डोमेन से ईमेल भेजना है जो आपके Google Workspace खाते में रजिस्टर नहीं है, तो आपको अपने ईमेल सर्वर को कॉन्फ़िगर करना होगा. इसके लिए, ईमेल भेजने वाले डोमेन की पहचान करने के लिए, एसएमटीपी AUTH का इस्तेमाल करें या HELO या EHLO कमांड में अपने किसी डोमेन नेम को दिखाएं. ज़्यादा जानकारी के लिए, एसएमटीपी रिले सेवा की सेटिंग देखें.

ग्राहक ने हर दिन के एसएमटीपी रिले की सीमा पार कर ली है

ग्राहक ने हर दिन के एसएमटीपी रिले की सीमा पार कर ली है. एसएमटीपी रिले की मदद से ईमेल भेजने की सीमाओं के बारे में जानने के लिए, एसएमटीपी रिले सेवा की सेटिंग देखें. ज़्यादा मदद पाने के लिए, अपने एडमिन से संपर्क करें.

ग्राहक ने एसएमटीपी रिले की सीमा पार कर ली है

यह कुछ समय की गड़बड़ी है. ग्राहक ने एसएमटीपी रिले की सीमा पार कर ली है. इसलिए, ग्राहक के लिए रिले मेल को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है. एसएमटीपी रिले की मदद से ईमेल भेजने की सीमाओं के बारे में जानने के लिए, एसएमटीपी रिले सेवा की सेटिंग देखें.

उपयोगकर्ता ने हर दिन के एसएमटीपी रिले की सीमा पार कर ली है

उपयोगकर्ता ने हर दिन के एसएमटीपी रिले की सीमा पार कर ली है. एसएमटीपी रिले की मदद से ईमेल भेजने की सीमाओं के बारे में जानने के लिए, एसएमटीपी रिले सेवा की सेटिंग देखें. ज़्यादा मदद पाने के लिए, अपने एडमिन से संपर्क करें.

आपके ईमेल में बहुत ज़्यादा लोगों को शामिल किया गया है

smtp-relay.gmail.com के लिए, हर एसएमटीपी लेन-देन में 100 लोगों को शामिल करने की सीमा है. ज़्यादा लोगों को ईमेल भेजने के लिए, कोई दूसरा लेन-देन शुरू करें. इसके लिए, नया एसएमटीपी कनेक्शन बनाएं या RSET कमांड का इस्तेमाल करें.

ध्यान दें:

  • ऐसा हो सकता है कि गड़बड़ी के मैसेज हमेशा न दिखें. ऐसा कई वजहों से हो सकता है. उदाहरण के लिए, हो सकता है कि ईमेल भेजने वाले के सर्वर, एनडीआर (डिलीवर नहीं किए जा सकने वाले जवाब) स्वीकार न करें. इसके अलावा, ईमेल भेजने वाला क्लाइंट, ईमेल की सूचना नहीं पा सकता, क्योंकि ईमेल भेजने वाला कोई डिवाइस है. जैसे, प्रिंटर या स्कैनर.
  • अगर गड़बड़ी के मैसेज, Google के सर्वर तक पहुंच गए हैं, तो उन्हें ईमेल लॉग की खोज में ट्रैक किया जा सकता है.
  • अगर ईमेल भेजने वाला व्यक्ति, ईमेल भेजने के लॉग सेव करता है, तो वह अपने लॉग से गड़बड़ी के मैसेज को ट्रैक कर सकता है.