Gmail से सबसे अच्छा परफ़ॉर्मेंस पाना
अगर आप ऑफ़िस या स्कूल के लिए Gmail का इस्तेमाल करते हैं, तो Gmail से सबसे अच्छा परफ़ॉर्मेंस पाने के लिए, इस लेख में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें.
- बल्क में कामकाज न करें. ईमेल मिटाते,ट्रैश को खाली करते, लेबल लागू करते, और मैसेज को संग्रहित करते समय एक बार में 1, 000 से कम मैसेज चुनें.
- Gmail में खोजें का इस्तेमाल उसी तरह करें, जैसे आप वेब पर खोज करने के लिए Google का करते हैं. अपने खाते में मैसेज ढूंढने के लिए कीवर्ड डालें.
- Gmail में खोज नतीजे कम करने या कोई खास चीज़ खोजने के लिए फ़िल्टर का इस्तेमाल करें. फ़िल्टर का इस्तेमाल ईमेल को अपने-आप क्रम से लगाने और लेबल लागू करने के लिए भी किया जा सकता है.
- लेबल कम रखें. बहुत ज़्यादा लेबल से आपका खाता धीमा हो सकता है. 500 या उससे कम लेबल (नेस्ट किए गए लेबल सहित) का इस्तेमाल करें. साथ ही, मैसेज ढूंढने के लिए खोज और फ़िल्टर सुविधाओं का इस्तेमाल करके देखें. जब आप ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते पर स्विच करते हैं, तो पुराने ईमेल को Gmail पर ले जाने से पहले अपने मेल फ़ोल्डर को मिला लें. साथ ही, खास लेबल बनाने के बजाय हर मैसेज के लिए एक से ज़्यादा लेबल का इस्तेमाल करके देखें.
- इनबॉक्स में मैसेज की संख्या कम करें. अगर आपके इनबॉक्स में बहुत ज़्यादा मैसेज हैं, तो कुछ सुविधाएं काम नहीं करेंगी. उदाहरण के लिए, जब आपके इनबॉक्स में 2,50,000 से ज़्यादा मैसेज हो जाएंगे, तो आप राइट-क्लिक मेन्यू का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.
- सीमाएं जानें. आपके खाते को सुरक्षित रखने में सहायता करने के लिए, Google बैंडविड्थ की मात्रा, स्टोरेज के लिए बची जगह, सर्वर अनुरोध, और अपने ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते से भेजे या पाए जा सकने वाले ईमेल की संख्या को सीमित करता है. ये सीमाएं इसलिए बनाई गई हैं, ताकि Gmail के किसी भी दुरुपयोग को पहचानने में सहायता मिल सके. ज़्यादा जानकारी के लिए, ये लेख पढ़ें: