अपने उपयोगकर्ताओं के लिए, Gmail में नाम का फ़ॉर्मैट पसंद के मुताबिक बनाना

एडमिन के तौर पर, आपके पास यह तय करने का विकल्प होता है कि मैसेज पाने वाले लोगों को, भेजने वाले का नाम किस फ़ॉर्मैट में दिखे. नाम दिखाने के लिए, आपके पास ये दो विकल्प होते हैं:

  • नाम, उपनाम. उदाहरण के लिए, सतीश शर्मा
  • उपनाम, नाम. उदाहरण के लिए, शर्मा, सतीश

आपके पास अपने उपयोगकर्ताओं को, अपनी पसंद का नाम सेट करने की अनुमति देने का विकल्प भी होता है.

ध्यान दें: नाम के फ़ॉर्मैट से जुड़ी सेटिंग, सिर्फ़ Gmail के मोबाइल या वेब ऐप्लिकेशन और Contacts के वेब ऐप्लिकेशन से भेजे गए मैसेज पर लागू होती हैं.

नाम के फ़ॉर्मैट से जुड़ी सेटिंग बदलने या उपयोगकर्ताओं को अपना नाम सेट करने की अनुमति देने के लिए:

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google Workspace इसके बाद Gmail इसके बाद उपयोगकर्ताओं की सेटिंग पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास Gmail की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. यह सेट करने के लिए कि पाने वाले लोगों को, भेजने वाले का नाम किस फ़ॉर्मैट में दिखे, नाम का फ़ॉर्मैट में इनमें से कोई एक विकल्प चुनें:
    • नाम, उपनाम
    • उपनाम, नाम
  3. अपने डोमेन के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए, नाम का यह फ़ॉर्मैट लागू करने के लिए, उपयोगकर्ताओं को यह सेटिंग पसंद के मुताबिक बनाने दें बॉक्स से सही का निशान हटाएं.
  4. (ज़रूरी नहीं) उपयोगकर्ताओं को अपना नाम सेट करने की अनुमति देने के लिए, उपयोगकर्ताओं को यह सेटिंग पसंद के मुताबिक बनाने दें बॉक्स को चुनें.

    उपयोगकर्ताओं के पास, तीसरे चरण में बताए गए नाम के दोनों फ़ॉर्मैट के विकल्प नहीं होते. वे नाम फ़ील्ड में, नाम का कोई भी फ़ॉर्मैट डाल सकते हैं. इसके लिए, उन्हें अपने Gmail खाते का नाम बदलना में दिए गए तरीके का पालन करना होगा.

  5. सेव करें पर क्लिक करें. बदलावों को लागू होने में 24 घंटे लग सकते हैं, लेकिन आम तौर पर इससे कम समय ही लगता है. ज़्यादा जानें