हमारे सिस्टम और आपके खाते को सुरक्षित रखने के लिए, Gmail खाते से एक बार में भेजे जा सकने वाले सर्वर अनुरोधों की संख्या सीमित होती है. जब यह सीमा पूरी हो जाती है, तो खाते को कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया जाता है.
जब कोई उपयोगकर्ता निलंबित किए गए खाते में साइन इन करने की कोशिश करता है, तो साइन-इन पेज पर गड़बड़ी का मैसेज दिखता है. एडमिन, Admin console में जाकर, उपयोगकर्ता सूची में यह देख सकते हैं कि खाते के लिए तय की गई सीमाएं कब पूरी हुईं और खाते का ऐक्सेस कब बहाल किया जाएगा.
कोई खाता कितने समय के लिए निलंबित किया जाता है?
आम तौर पर, खाता एक घंटे के लिए निलंबित किया जाता है. हालांकि, यह 24 घंटे तक भी निलंबित किया जा सकता है. निलंबन की अवधि खत्म होने के बाद, उपयोगकर्ता अपने खाते में साइन इन कर सकता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि अनुरोध की सीमाएं अपने-आप रीसेट हो जाती हैं. कभी-कभी, एडमिन Gmail खाते के निलंबन को रीसेट कर सकते हैं.
संभावित वजहें और उन्हें हल करने के तरीके
खाता निलंबन की वजह जानने के लिए, यहां दी गई संभावित वजहें और उन्हें हल करने के तरीके देखें.
| वजह | समस्या का हल |
|---|---|
| पुराने मेल क्लाइंट का इस्तेमाल करना या क्लाइंट को इस तरह सेट अप करना कि वह बार-बार मेल की जांच करे | अपने मेल क्लाइंट को अप-टू-डेट रखें और उसे इस तरह सेट अप करें कि वह नए मैसेज की जांच कम बार करे. हमारा सुझाव है कि हर 15 मिनट में एक बार जांच करें. |
| फ़ाइल शेयर करने या फ़ाइल स्टोरेज सॉफ़्टवेयर के ज़रिए फ़ाइलें भेजना | बड़ी फ़ाइलें शेयर करने के लिए, Google Drive, Photos, और YouTube का इस्तेमाल करें. जैसे, स्प्रेडशीट, फ़ोटो, और वीडियो. |
| अपने ब्राउज़र का कॉन्फ़िगरेशन बदलना | अपने ब्राउज़र की कैश मेमोरी और कुकी को समय-समय पर मिटाएं. साथ ही, पक्का करें कि आप ब्राउज़र के नए वर्शन का इस्तेमाल कर रहे हों. |
| अपने ब्राउज़र में एक्सटेंशन जोड़ना |
पक्का करें कि आप एक्सटेंशन और ब्राउज़र के नए वर्शन का इस्तेमाल कर रहे हों. अहम जानकारी: अगर आपका खाता बार-बार निलंबित किया जाता है, तो सभी एक्सटेंशन अनइंस्टॉल करें. इससे यह पता चलेगा कि कहीं Gmail का गलत इस्तेमाल करने की वजह से, एक्सटेंशन तो समस्या पैदा नहीं कर रहे हैं. |
| अपने Google खाते को सिंक करना या एक से ज़्यादा कंप्यूटर, क्लाइंट या मोबाइल डिवाइस पर साइन इन करना | उन कंप्यूटरों, क्लाइंट या मोबाइल डिवाइस से अपने Google खाते का ऐक्सेस हटाएं जिनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. |
| तीसरे पक्ष की ऐसी साइटें और ऐप्लिकेशन जिनके पास आपके Google खाते का ऐक्सेस है |
|