अपने ईमेल में हस्ताक्षर जोड़ने के लिए, Gmail हस्ताक्षर बनाना लेख पढ़ें.
ऑफ़िस, स्कूल या अन्य ग्रुप के लिए Gmail का इस्तेमाल करने वाले लोग, अपनी पसंद के मुताबिक हस्ताक्षर बना सकते हैं. यह हस्ताक्षर, उनके Gmail मैसेज में अपने-आप जुड़ जाता है. आपके उपयोगकर्ता, संपर्क की जानकारी, कंपनी का लोगो, लिंक वगैरह जोड़ सकते हैं.
एडमिन के तौर पर, सभी के लिए एक ही हस्ताक्षर बनाया जा सकता है. आपके पास उपयोगकर्ताओं को Google Drive से इमेज को अपने हस्ताक्षर में जोड़ने की अनुमति देने का विकल्प भी होता है. Gmail के हस्ताक्षर में ज़्यादा से ज़्यादा 10,000 वर्ण हो सकते हैं.
हर उपयोगकर्ता के लिए डिफ़ॉल्ट हस्ताक्षर सेट करना
सभी के ईमेल में, टेक्स्ट वाला फ़ुटर अपने-आप जोड़ा जा सकता है. कानूनी तौर पर ज़रूरी जानकारी, कंपनी के प्रमोशन या स्टैंडर्ड हस्ताक्षर के लिए टेक्स्ट जोड़ें. ईमेल लिखते समय, उपयोगकर्ताओं को यह मैसेज नहीं दिखता. साथ ही, वे इसे बदल या हटा नहीं सकते. ज़्यादा जानकारी के लिए, उपयोगकर्ताओं के भेजे जाने वाले मैसेज में स्टैंडर्ड फ़ुटर जोड़ना लेख पढ़ें.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Gmail
कानूनी तौर पर ज़रूरी जानकारी पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास Gmail की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- नीचे की ओर स्क्रोल करके, फ़ुटर जोड़ें सेटिंग पर जाएं.
- कॉन्फ़िगर करें या अन्य नियम जोड़ें पर क्लिक करें.
- सेटिंग जोड़ें बॉक्स में, यह तरीका अपनाएं:
सेटिंग का विकल्प क्या करें फ़ुटर जोड़ें फ़ुटर सेटिंग के लिए कोई नाम डालें. सेटिंग का नाम, सेटिंग वाली टेबल में दिखता है. सभी प्रस्थान ईमेल संदेशों के लिए, निम्न पाद लेख जोड़ें - वह टेक्स्ट डालें जो आपके संगठन के लोगों की ओर से भेजे गए हर मैसेज के सबसे नीचे दिखे.
- टेक्स्ट को अपनी पसंद के मुताबिक बनाने के लिए, फ़ॉर्मैटिंग टूल का इस्तेमाल करें. अगर फ़ुटर में कोई इमेज जोड़ी जाती है, तो हमारा सुझाव है कि 70 से 100 पिक्सल ऊंची और 300 से 400 पिक्सल चौड़ी इमेज का इस्तेमाल करें. ज़्यादा से ज़्यादा 100 पिक्सल ऊंची और 1,000 पिक्सल चौड़ी इमेज का इस्तेमाल किया जा सकता है.
विकल्प (ज़रूरी नहीं) डिफ़ॉल्ट रूप से, फ़ुटर सिर्फ़ उन मैसेज में जोड़ा जाता है जो आपके संगठन के बाहर के लोगों को भेजे जाते हैं.
इंटरनल मैसेज में भी फ़ुटर जोड़ने के लिए, आपके संगठन में काम करने वाले लोगों को भेजे जा रहे मैसेज में फ़ुटर जोड़ें बॉक्स को चुनें.
- सेटिंग जोड़ें बॉक्स में सबसे नीचे, सेव करें पर क्लिक करें.
- देखें कि आपका नया नियम, फ़ुटर जोड़ें टेबल में दिखता हो.
बदलावों को लागू होने में 24 घंटे लग सकते हैं. हालांकि, आम तौर पर इससे कम समय लगता है. ज़्यादा जानें
अहम जानकारी: (एडवांस उपयोगकर्ताओं के लिए) सभी की सेटिंग में एक ही हस्ताक्षर लागू करने के लिए, Gmail API का इस्तेमाल किया जा सकता है. जब उपयोगकर्ता, मैसेज कंपोज़ करने वाली विंडो खोलते हैं, तो उन्हें हस्ताक्षर दिखता है. वे चाहें, तो इसमें बदलाव कर सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, हस्ताक्षर मैनेज करना लेख पढ़ें.
उपयोगकर्ता, Gmail के हस्ताक्षर में इमेज कैसे जोड़ सकते हैं
आपके उपयोगकर्ता, Gmail के हस्ताक्षर में Drive, अपने कंप्यूटर या वेब पते (यूआरएल) से इमेज जोड़ सकते हैं.
- Gmail में, सेटिंग पर जाएं.
- सामान्य टैब चुनें
अपने हस्ताक्षर तक स्क्रोल करें.
- इमेज शामिल करें पर क्लिक करें.
वेब पते से इमेज जोड़ने के लिए:
- वेब पता (यूआरएल) को चुनें.
दी गई जगह में, इमेज का यूआरएल चिपकाएं.
इमेज, नीचे दी गई जगह में दिखती है.
चुनें पर क्लिक करें. इमेज, आपके हस्ताक्षर में जुड़ जाती है.
ज़्यादा जानकारी के लिए, किसी पेज या इमेज का यूआरएल ढूंढना लेख पढ़ें.
'मेरी ड्राइव' से इमेज जोड़ने के लिए:
- मेरी ड्राइव को चुनें.
- वह इमेज चुनें जिसे आपको जोड़ना है.
- चुनें पर क्लिक करें. इमेज, आपके हस्ताक्षर में जुड़ जाती है.
अहम जानकारी: अगर उपयोगकर्ता, Drive से कोई फ़ोटो या इमेज जोड़ते हैं, तो उन्हें इमेज को सभी के साथ शेयर करना होगा. ऐसा करने पर ही, वह इमेज उनके हस्ताक्षर में दिखेगी. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Drive से फ़ाइलें शेयर करना लेख पढ़ें.
अपने कंप्यूटर से इमेज अपलोड करने के लिए:
- अपलोड करें को चुनें.
- इमेज फ़ाइल को खींचकर विंडो में छोड़ें या अपने डिवाइस से कोई फ़ाइल चुनें पर क्लिक करें.
- अगर आपने कोई फ़ाइल चुनें…
- पर क्लिक किया है
- इमेज फ़ाइल चुनें.
- खोलें पर क्लिक करें.
इमेज, आपके हस्ताक्षर में जुड़ जाती है.
उपयोगकर्ताओं को Drive से इमेज जोड़ने की अनुमति देना
अपने संगठन के लोगों को Drive से इमेज को अपने हस्ताक्षर में जोड़ने की अनुमति देने के लिए, आपको Google Admin console में सेटिंग चालू करनी होगी.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Drive और Docs पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- **शेयर करने की सेटिंग** पर क्लिक करें. इसके बाद, **_अपने संगठन_** **से बाहर शेयर करना** के लिए, **चालू करें** को चुनें.
- अपने संगठन से बाहर शेयर करने की अनुमति होने पर, आपके संगठन के उपयोगकर्ता, प्रकाशित किए गए वेब कॉन्टेंट और फ़ाइलें देखने का लिंक किसी को भी दे सकते हैं बॉक्स को चुनें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
बड़े संगठन के लिए हस्ताक्षर मैनेज करना
अगर आपका संगठन बड़ा है और आपको कई हस्ताक्षर मैनेज करने हैं, तो Workspace Marketplace में ऐसे ऐप्लिकेशन उपलब्ध हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं.
Gmail हस्ताक्षर से जुड़ी समस्याओं को हल करना
अगर आपको Gmail में हस्ताक्षर जोड़ने या Gmail के हस्ताक्षर में इमेज जोड़ने में समस्याएं आ रही हैं, तो Gmail हस्ताक्षर से जुड़ी समस्याओं को हल करना लेख पढ़ें.