मई 2019 में, Google Groups की सेटिंग में बदलाव किया जाएगा. एडमिन के तौर पर, आपके पास ग्रुप के मालिकों को बदलावों के बारे में बताने और उन्हें तैयारी करने के लिए ज़रूरी जानकारी देने के लिए, ईमेल भेजने का विकल्प होता है.
यहां एक सैंपल ईमेल दिया गया है. इसका इस्तेमाल करके, अपना मैसेज तैयार किया जा सकता है.
विषय: Google Groups की सेटिंग को मर्ज या हटाया जाना
नमस्ते, ग्रुप के मालिक,
मई 2019 में, Google Groups के सेटिंग सेक्शन में बदलाव किया जाएगा, ताकि ग्रुप को मैनेज करना आसान हो सके. एक जैसी सुविधाओं वाली सेटिंग को एक साथ मर्ज कर दिया जाएगा. साथ ही, कुछ ऐसी सेटिंग हटा दी जाएंगी जिनका इस्तेमाल बहुत कम होता है.
इन बदलावों का असर, आपके मौजूदा ग्रुप और बनाए जाने वाले ग्रुप पर पड़ सकता है.
क्या बदल रहा है
- सदस्यों को मैनेज करने की सेटिंग—ग्रुप में उपयोगकर्ताओं को जोड़ने, उनकी सदस्यता मंज़ूर करने, और उन्हें न्योता भेजने की सेटिंग को, सदस्यों को मैनेज करने वाले लोगों के लिए एक ही सेटिंग में मर्ज किया जा रहा है.
- कॉन्टेंट मॉडरेटर की सेटिंग—पोस्ट को मंज़ूरी देने, पोस्ट मिटाने, और विषयों को लॉक करने की सेटिंग को, कॉन्टेंट मॉडरेटर के लिए एक ही सेटिंग में मर्ज किया जा रहा है.
- कॉन्टेंट के मेटाडेटा की सेटिंग—टैग और अन्य मेटाडेटा जोड़ने और उनमें बदलाव करने की सेटिंग को, मेटाडेटा मॉडरेटर के लिए एक ही सेटिंग में मर्ज किया जा रहा है.
- ऐसी सेटिंग जिनका इस्तेमाल बहुत कम होता है—कुछ ऐसी सेटिंग हटा दी जाएंगी जिनका इस्तेमाल बहुत कम होता है.
आपको क्या करना होगा
पक्का करें कि सदस्यों या कॉन्टेंट को मैनेज करने वाले लोगों के पास सही अनुमतियां हों:
- सदस्यों को मैनेज करने वाले लोगों के लिए—पक्का करें कि सदस्यों को मैनेज करने वाले लोगों के पास, मर्ज की जा रही सभी सदस्यता सेटिंग को मैनेज करने की अनुमति हो. जिन लोगों के पास सभी सेटिंग को मैनेज करने की अनुमति नहीं है उनके लिए, सदस्यों को मॉडरेट करने की सेटिंग बंद कर दी जाएगी. सदस्यों को मॉडरेट करने वाले लोगों के लिए नई सेटिंग के बारे में ज़्यादा जानें.
- कॉन्टेंट को मॉडरेट करने वाले लोगों के लिए—पक्का करें कि कॉन्टेंट को मॉडरेट करने वाले लोगों के पास, मर्ज की जा रही सभी कॉन्टेंट सेटिंग को मैनेज करने की अनुमति हो. जिन लोगों के पास सभी सेटिंग को मैनेज करने की अनुमति नहीं है उनके लिए, कॉन्टेंट मॉडरेटर की सेटिंग बंद कर दी जाएगी. कॉन्टेंट मॉडरेटर के लिए नई सेटिंग के बारे में ज़्यादा जानें.
- मेटाडेटा को मॉडरेट करने वाले लोगों के लिए—पक्का करें कि कॉन्टेंट के मेटाडेटा को मॉडरेट करने वाले लोगों के पास, मर्ज की जा रही कम से कम एक मेटाडेटा सेटिंग को मैनेज करने की अनुमति हो. कॉन्टेंट को मॉडरेट करने में मदद करने वाले लोगों के लिए नई सेटिंग के बारे में ज़्यादा जानें.
अगर आपने कोई कार्रवाई नहीं की
आपके ग्रुप की सेटिंग को, नए कंट्रोल के हिसाब से अपडेट कर दिया जाएगा. इसके अलावा, लोगों की मौजूदा सेटिंग के आधार पर, उनकी अनुमतियों में बदलाव हो सकता है. इस वजह से, कुछ लोगों को अचानक अनुमतियां मिल सकती हैं या उनसे अनुमतियां छीनी जा सकती हैं.
Google Groups की सेटिंग में होने वाले बदलावों के बारे में ज़्यादा जानें.