अपने उपयोगकर्ताओं को Google Groups के इस्तेमाल के बारे में बताना

यह पेज उन एडमिन के लिए है जो किसी संगठन के लिए ग्रुप मैनेज करते हैं. अगर आप एडमिन नहीं हैं और आपको अपने ग्रुप मैनेज करने में मदद चाहिए, तो लर्निंग सेंटर पर जाएं.
अपने डोमेन के लिए Groups for Business चालू करने के बाद, अपने उपयोगकर्ताओं को इस नई सेवा के बारे में बताएं. हमारा सुझाव है कि अपने उपयोगकर्ताओं को इस सेवा की जानकारी देने के लिए उन्हें ईमेल भेजें. साथ ही, यह भी बताएं कि उन्हें इस सेवा से क्या फ़ायदे मिल सकते हैं. आप अपना मैसेज तैयार करने के लिए, यह टेंप्लेट इस्तेमाल कर सकते हैं:


विषय: आपके Google Workspace खाते में, नई Google Groups सेवा जोड़ी गई है


नमस्ते Google Groups उपयोगकर्ता,

हम आपको बताना चाहते हैं कि आपके Google Workspace खाते में अब Google Groups सेवा शामिल हो गई है! कोई Google ग्रुप, ईमेल पाने वाले लोगों की सूची होता है. इसमें ग्रुप के सदस्यों के पते और खुद का ईमेल पता भी शामिल होता है. आप ग्रुप का इस्तेमाल, अपने सहकर्मियों के साथ बातचीत करने और बेहतर तरीके से मिलकर काम करने के लिए कर सकते हैं.

Groups सेवा के फ़ायदे

नई Groups सेवा में आपको ये सभी फ़ायदे मिलते हैं. हालांकि, ग्रुप की सेटिंग के हिसाब से ये बदल भी सकते हैं:

  • हमारी कंपनी की ग्रुप डायरेक्ट्री में, किसी ग्रुप का ईमेल पता खोजना
  • डायरेक्ट्री में किसी ग्रुप की जानकारी देखना. साथ ही, ग्रुप के सदस्यों की सूची देखना
  • ग्रुप की बातचीत का इतिहास देखना. इसमें ग्रुप में भेजे गए सभी मैसेज शामिल होते हैं
  • ग्रुप में मैसेज पोस्ट करना, भले ही आप उन ग्रुप के सदस्य न हों
  • ग्रुप की अपनी सदस्यताओं को मैनेज करना—इसका मतलब है कि आप जब चाहें, तब किसी ग्रुप से जुड़ सकते हैं या उसे छोड़ सकते हैं
  • अपने ग्रुप खुद बनाना—अब आपको आईटी डिपार्टमेंट से इसके लिए अनुरोध करने की ज़रूरत नहीं है
  • कॉन्टेंट (Google दस्तावेज़, कैलेंडर, साइटें, और वीडियो) को अलग-अलग व्यक्ति के बजाय ग्रुप के पते पर शेयर करना—अगर आप ग्रुप के सदस्यों की सूची अपडेट करते हैं, तो आपके कॉन्टेंट का ऐक्सेस अपने-आप अपडेट हो जाता है

Groups सेवा कहां से ऐक्सेस की जा सकती है

Groups के लिंक पर क्लिक करके, हमारी ग्रुप डायरेक्ट्री ऐक्सेस की जा सकती है. यह लिंक, Google Workspace के किसी भी पेज, जैसे कि Gmail या Calendar पेज के सबसे ऊपर मौजूद होता है. आप चाहें, तो यह लिंक भी इस्तेमाल कर सकते हैं:

Google Groups या groups.google.com.

Google ग्रुप, संपर्क के ग्रुप से किस तरह अलग होते हैं

आप जानना चाहते होंगे कि Google Groups उन ग्रुप से कैसे अलग है जिन्हें आप Google Contacts में बना सकते हैं और जो आपके संपर्क के ग्रुप होते हैं. इन दोनों में मुख्य फ़र्क यह है कि Google ग्रुप का अपना ईमेल पता होता है. इसलिए, इसे हमारी ग्रुप डायरेक्ट्री में शेयर किया जा सकता है. वहीं, आपके संपर्क के ग्रुप, दूसरे लोग शेयर नहीं कर सकते. इसके अलावा, Google Groups में बातचीत का इतिहास देखने की सुविधा और बातचीत को मॉडरेट करने के विकल्प के साथ ही कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं!

Google Groups के इस्तेमाल से जुड़ी सलाहें पाने के लिए, शिक्षा केंद्र पर जाएं.