कनेक्टर और ऐक्सेसरी

आपके सेटअप के हिसाब से, आपको इनकी ज़रूरत पड़ सकती है:

  • तार वाले नेटवर्क कनेक्शन के लिए CAT 5 ईथरनेट केबल (शामिल है)
  • Chromebox को दीवार पर लगाने के लिए वाॅल माउंट (शामिल है)
  • कैमरे के लिए यूएसबी एक्सटेंशन केबल, जिसकी लंबाई पांच फ़ीट से ज़्यादा हो (एक केबल शामिल है)
  • स्पीकर/माइक्रोफ़ोन के लिए यूएसबी एक्सटेंशन केबल, जिसकी लंबाई तीन फ़ुट से ज़्यादा हो (एक केबल शामिल है)

    अहम जानकारी: अगर आपको कैमरे और स्पीकर/माइक्रोफ़ोन, दोनों के लिए एक्सटेंशन केबल चाहिए, तो अलग से एक और केबल खरीदी जा सकती है.

  • अगर दीवार पर माउंट करने के लिए केबल कंसीलर की ज़रूरत हो, तो उनका इस्तेमाल करें. ये प्रॉडक्ट के साथ नहीं मिलते. इन्हें अलग से खरीदना होता है

कैमरे के साथ मिलने वाली केबल की लंबाई 5 फ़ीट और स्पीकर/माइक्रोफ़ोन के साथ मिलने वाली केबल की लंबाई 3 फ़ीट होती है. अगर आपको डिसप्ले, Chromebox, और पेरिफ़ेरल को दूर-दूर रखना है, तो आपको यूएसबी एक्सटेंशन केबल खरीदनी पड़ सकती हैं.