Meet speakermic के बारे में आसानी से बताने/सिखाने वाली गाइड

Google Meet हार्डवेयर का इस्तेमाल करना
पीडीएफ़ डाउनलोड करें.

पहला चरण: यूएसबी केबल कनेक्ट करना

शुरू करने के लिए, आपको Google Meet हार्डवेयर के स्पीकर माइक को Chromebox से कनेक्ट करना होगा. ज़रूरत पड़ने पर, एक से ज़्यादा स्पीकर माइक को एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है.

एक स्पीकर माइक कनेक्ट करना

  1. स्पीकर माइक के नीचे, यूएसबी केबल को माइक्रो-यूएसबी पोर्ट में डालें.

  2. यूएसबी केबल को Chromebox से कनेक्ट करें.

  3. स्पीकर माइक की लाइटों के सफ़ेद होने का इंतज़ार करें.

  4. Google Meet में, सेटिंग पर क्लिक करें और पक्का करें कि Meet का स्पीकर माइक चुना गया हो. अब Google Meet के साथ स्पीकर माइक का इस्तेमाल किया जा सकता है.

एक से ज़्यादा स्पीकर माइक कनेक्ट करना

  1. पावर अडैप्टर का इस्तेमाल करके, एक स्पीकर माइक को पावर सॉकेट से कनेक्ट करें.
  2. किसी एक स्पीकर माइक पर, अगले नेटवर्क पोर्ट में नेटवर्क केबल डालें.
  3. दूसरे स्पीकर माइक पर, पिछले नेटवर्क पोर्ट में केबल का दूसरा सिरा डालें. इस तरीके से, पांच स्पीकर माइक कनेक्ट किए जा सकते हैं. सबसे अच्छी ऑडियो क्वालिटी पाने के लिए, हमारा सुझाव है कि स्पीकर माइक, मीटिंग में शामिल हर व्यक्ति से 1.5 मीटर (4.9 फ़ीट) से कम दूरी पर और हर अतिरिक्त स्पीकर माइक से दो मीटर (6.5 फ़ीट) से कम दूरी पर हों.
  4. किसी एक स्पीकर माइक पर, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट में यूएसबी केबल डालें और उसे Chromebox से कनेक्ट करें.
  5. हर स्पीकर माइक की लाइटों के सफ़ेद होने का इंतज़ार करें.
  6. Google Meet में, सेटिंग पर क्लिक करें और पक्का करें कि Meet का स्पीकर माइक चुना गया हो.

    अब इन डिवाइसों का इस्तेमाल Google Meet के साथ किया जा सकता है.

ध्यान दें: अगर Google Meet के स्पीकर माइक का फ़र्मवेयर पुराना है, तो डिवाइस के कनेक्ट होने पर, वह अपने-आप अपडेट हो सकता है. ऐसा होने पर, आपको पीली लाइटें फ़्लैश होती दिखेंगी. अपडेट पूरा होने में दो मिनट तक लग सकते हैं.

दूसरा चरण: वीडियो मीटिंग मैनेज करना

  • किसी मीटिंग में शामिल होने के लिए, कॉल में शामिल हों पर टैप करें.
  • किसी मीटिंग को खत्म करने के लिए, कॉल खत्म करें पर टैप करें.
  • आवाज़ कम करने के लिए, आवाज़ कम करें या आवाज़ बढ़ाएं पर टैप करें.
  • माइक्रोफ़ोन म्यूट करने के लिए, माइक्रोफ़ोन म्यूट करें पर टैप करें.

लाइट इंडिकेटर डिवाइस की स्थिति
पीला चालू है, कनेक्ट नहीं है
सफ़ेद कनेक्ट है, किसी मीटिंग में शामिल नहीं है
हरा वीडियो मीटिंग में शामिल है
लाल माइक्रोफ़ोन म्यूट किया गया है
पीला (फ़्लैश हो रहा है) फ़र्मवेयर अपग्रेड किया जा रहा है