Meet और Meet हार्डवेयर डिवाइसों में नए डाइनैमिक लेआउट

यह लेख, संगठन के एडमिन के लिए है. इसकी मदद से, वे अपने उपयोगकर्ताओं को डाइनैमिक लेआउट, डाइनैमिक टाइल, और फ़ेस मैच की सुविधा लॉन्च होने के बारे में जानकारी दे सकते हैं.

Google Meet में, लैपटॉप, डेस्कटॉप, और मीटिंग रूम के हार्डवेयर के लिए एक नया लेआउट है, जिससे हाइब्रिड मीटिंग को बेहतर बनाया जा सकता है. आपको स्क्रीन के स्पेस के इस्तेमाल और हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को दिखाने के तरीके में सुधार दिखेंगे.

डाइनैमिक लेआउट: नया क्या है

  • पोर्ट्रेट टाइल—उपयोगकर्ता की विंडो के साइज़ और कॉल में हिस्सा लेने वाले लोगों की संख्या के आधार पर, वीडियो फ़ीड अब ग्रिड में पोर्ट्रेट टाइल के तौर पर दिख सकते हैं.
  • डाइनैमिक टाइल—अगर आपके रूम में Google Meet हार्डवेयर है, तो डाइनैमिक टाइल की सुविधा से, ज़्यादा से ज़्यादा तीन लोगों को अलग-अलग वीडियो टाइल में दिखाया जा सकता है. इससे सभी लोगों को देखना ज़्यादा आसान हो जाता है.
  • फ़ेस मैच—अगर Meet हार्डवेयर वाले किसी डिवाइस पर डाइनैमिक टाइल की सुविधा चालू है और रूम में मौजूद लोग कंपैनियन मोड का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो वे अपनी पहचान कर सकते हैं. इससे, उनकी वीडियो टाइल पर रूम के नाम के बजाय उनका नाम दिखेगा. यह मॉडल सिर्फ़ चेहरे का पता लगा सकता है, उसकी पहचान नहीं कर सकता.
  • सेल्फ़-व्यू का फ़्लेक्सिबल विकल्प—मीटिंग के लेआउट में, हिस्सा लेने वाले लोगों को देखने के लिए आपके पास ज़्यादा विकल्प होते हैं.
  • ऑटोमैटिक फ़्रेमिंग—इससे यह पक्का होता है कि मीटिंग में हिस्सा लेने वाले लोग फ़्रेम में दिखें.

ज़्यादा जानकारी के लिए, डाइनैमिक लेआउट, डाइनैमिक टाइल, और फ़ेस मैच की सुविधा के बारे में जानें लेख पढ़ें.

डाइनैमिक लेआउट इस्तेमाल करने में उपयोगकर्ताओं की मदद करना

यहां दिए गए टेंप्लेट का इस्तेमाल करें और अपने उपयोगकर्ताओं को नए लेआउट के बारे में ईमेल से सूचना भेजें.

विषय: Google Meet के डाइनैमिक लेआउट में आपका स्वागत है!

Google Meet में, लैपटॉप, डेस्कटॉप, और Meet हार्डवेयर के लिए एक नया लेआउट है, जिससे हाइब्रिड मीटिंग को बेहतर बनाया जा सकता है. आपको स्क्रीन के स्पेस के इस्तेमाल और हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को दिखाने के तरीके में सुधार दिखेंगे.

नया क्या है:

  • सेल्फ़-व्यू का फ़्लेक्सिबल विकल्प—मीटिंग के लेआउट में, हिस्सा लेने वाले लोगों को देखने के लिए आपके पास ज़्यादा विकल्प होते हैं.
  • ऑटोमैटिक फ़्रेमिंग—इससे यह पक्का होता है कि मीटिंग में हिस्सा लेने वाले लोग फ़्रेम में दिखें.
  • लेगसी लेआउट पर वापस जाना—अगर आपको लेगसी लेआउट दिखाना है, तो अब भी आपके पास यह विकल्प है.
  • पोर्ट्रेट टाइल—उपयोगकर्ता की विंडो के साइज़ और कॉल में हिस्सा लेने वाले लोगों की संख्या के आधार पर, वीडियो फ़ीड अब ग्रिड में पोर्ट्रेट टाइल के तौर पर दिख सकते हैं.
  • डाइनैमिक टाइल—अगर आपके रूम में Google Meet हार्डवेयर है, तो डाइनैमिक टाइल की सुविधा से, ज़्यादा से ज़्यादा तीन लोगों को अलग-अलग वीडियो टाइल में दिखाया जा सकता है. इससे सभी लोगों को देखना ज़्यादा आसान हो जाता है.

  • फ़ेस मैच—अगर Meet हार्डवेयर वाले किसी डिवाइस पर डाइनैमिक टाइल की सुविधा चालू है और रूम में मौजूद लोग कंपैनियन मोड का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो वे अपनी पहचान कर सकते हैं. इससे, उनकी वीडियो टाइल पर रूम के नाम के बजाय उनका नाम दिखेगा. यह मॉडल सिर्फ़ चेहरे का पता लगा सकता है, उसकी पहचान नहीं कर सकता.

ज़्यादा जानकारी के लिए, डाइनैमिक लेआउट, डाइनैमिक टाइल, और फ़ेस मैच की सुविधा के बारे में जानें लेख पढ़ें.

डाइनैमिक टाइल की सुविधा को चालू या बंद करना

डाइनैमिक टाइल की सुविधा को डिफ़ॉल्ट रूप से चालू या बंद किया जा सकता है. सभी डिवाइसों के लिए इस सुविधा को चालू करने से पहले, अलग-अलग तरह के रूम में इसे आज़माएं. ज़्यादा जानकारी के लिए, मीटिंग रूम के लिए कैमरे की डिफ़ॉल्ट फ़्रेमिंग सेट करना लेख पढ़ें.