Google Admin console में डिवाइसों को मैनेज करते समय, आपके पास डिवाइसों को अलग-अलग शर्तों के हिसाब से चुनने का विकल्प होता है. जैसे, कनेक्शन की स्थिति, डिवाइस की जगह, और डिवाइस का मॉडल. आपके पास, ज़्यादा जानकारी पाने के लिए शर्तों को मिलाकर भी खोज करने का विकल्प होता है. जैसे, किसी खास मीटिंग से कनेक्ट किए गए सभी डिवाइसों की सूची देखना, किसी खास मॉडल के डिवाइस ढूंढना या किसी ऑफ़िस में ऑफ़लाइन मौजूद सभी डिवाइसों की सूची देखना.
Admin console का इस्तेमाल करके, डिवाइसों को अपनी अलग-अलग इकाइयों में भी ले जाया जा सकता है.
डिवाइसों की सूची खोलना
-
Google Admin console में, मेन्यू
डिवाइस
Google Meet हार्डवेयर
डिवाइस पर जाएं.
कुछ सुविधाओं के लिए, Google Meet हार्डवेयर को मैनेज करने के खास अधिकार होना ज़रूरी हो सकता है.
इकाई के हिसाब से डिवाइस चुनना
आपके पास, अपने पूरे संगठन या एक या उससे ज़्यादा इकाइयों के डिवाइसों को देखने और उनके साथ काम करने का विकल्प होता है. इकाई के हिसाब से डिवाइस चुनने के लिए:
- सबसे ऊपर बाईं ओर, चुनी गई इकाइयों के डिवाइस को चुनें. ध्यान दें: अगर सभी इकाइयों के डिवाइस विकल्प चुना गया है, तब भी सूची में से एक से ज़्यादा इकाइयां चुनी जा सकती हैं.
- इकाइयों की सूची में, वह इकाई ढूंढें जिसे आपको चुनना है और फिर उसे चुनें. अगर आपके पास कई इकाइयां हैं, तो आपको अपनी पसंद की इकाई ढूंढने के लिए सूची को स्क्रोल करना पड़ सकता है.
- (ज़रूरी नहीं) ज़्यादा इकाइयां चुनने के लिए:
- एक से ज़्यादा चुनें पर क्लिक करें.
- एक या उससे ज़्यादा इकाइयां चुनें.
खास शर्तों के मुताबिक डिवाइस दिखाने के लिए फ़िल्टर इस्तेमाल करना
डिवाइसों की सूची को खास शर्तों के मुताबिक फ़िल्टर करने के लिए:
- डिवाइसों की सूची वाले पेज पर, जोड़ें
पर क्लिक करें.
- फ़िल्टर के किसी एक विकल्प को चुनें. जैसे, नाम या डिवाइस का मॉडल और ज़रूरी जानकारी डालें.
- लागू करें पर क्लिक करें.
- (ज़रूरी नहीं) ज़्यादा फ़िल्टर जोड़ने के लिए, मौजूदा फ़िल्टर के दाईं ओर मौजूद, जोड़ें पर क्लिक करें. इसके बाद, कोई दूसरा विकल्प चुनें और जानकारी डालें.
- (ज़रूरी नहीं) फ़िल्टर बदलना:
- किसी फ़िल्टर को हटाने के लिए, रद्द करें
पर क्लिक करें.
- किसी फ़िल्टर में बदलाव करने के लिए, उस पर क्लिक करें.
- सभी फ़िल्टर हटाने के लिए, फ़िल्टर हटाएं पर क्लिक करें.
- किसी फ़िल्टर को हटाने के लिए, रद्द करें
सूची में शामिल होने के लिए, डिवाइसों को सभी फ़िल्टर से मैच करना ज़रूरी है.
अहम जानकारी: फ़िल्टर में डाले गए, अल्फ़ान्यूमेरिक के अलावा अन्य वर्णों को अनदेखा कर दिया जाता है.
डिवाइसों को किसी दूसरी इकाई में ले जाना
डिवाइसों की सूची का इस्तेमाल करके, डिवाइसों को किसी दूसरी इकाई में ले जाया जा सकता है.
- उन डिवाइसों के बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं जिन्हें आपको दूसरी इकाई में ले जाना है.
- ले जाएं
पर क्लिक करें. इस विकल्प को देखने के लिए, आपको सूची में सबसे ऊपर तक स्क्रोल करना पड़ सकता है.
- वह इकाई चुनें जिसमें आपको डिवाइसों को ले जाना है.