अपने उपयोगकर्ताओं को Google Meet हार्डवेयर इस्तेमाल करने में मदद करना.
उपयोगकर्ताओं को आने वाले बदलाव के बारे में सूचना देना—नीचे दिए गए ईमेल टेंप्लेट को कॉपी करें और Google Docs जैसे किसी एडिटिंग टूल में चिपकाएं. लाल रंग में दिख रहे सभी हिस्सों में बदलाव करें. इसके बाद, अपने उपयोगकर्ताओं को ईमेल भेजें, ताकि वे Google Meet हार्डवेयर के बारे में जान सकें.
ऐलान करने वाला ईमेल भेजना
ईमेल का विषय: Google Meet हार्डवेयर में आपका स्वागत है!
[आपकी कंपनी का नाम] की आईटी टीम आपको एक शानदार अवसर के बारे में बताना चाहती है. यह अवसर, Google Meet हार्डवेयर का इस्तेमाल करके अपने साथियों से बातचीत करने और उनके साथ मिलकर काम करने से जुड़ा है! हम अपने कॉन्फ़्रेंस रूम में यह सुविधा इंस्टॉल कर रहे हैं. हम आपको इसकी सुविधाओं और संभावनाओं के बारे में बताना चाहते हैं.
Google Meet हार्डवेयर क्या है? Google Meet हार्डवेयर, सामान्य कॉन्फ़्रेंस रूम को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग रूम में बदल देता है. रूम सिस्टम का इस्तेमाल करके, दूसरे रूम और लोगों के साथ वीडियो मीटिंग बनाई जा सकती हैं. लोग अपने लैपटॉप या मोबाइल डिवाइसों से कनेक्ट कर सकते हैं.
Google Meet हार्डवेयर कहां उपलब्ध है? हमने इन रूम में Google Meet हार्डवेयर सेट अप किया है:
[room1]
[room2]
[room3]
[room4]अब इस सूची में शामिल किसी भी रूम का इस्तेमाल करके, दूसरे रूम के साथ मीटिंग बनाई जा सकती हैं. लैपटॉप या मोबाइल डिवाइस से, Google Meet हार्डवेयर का इस्तेमाल करके इन रूम के साथ वीडियो मीटिंग में शामिल हुआ जा सकता है.
मैं इन रूम में Google Meet हार्डवेयर का इस्तेमाल कैसे करूं? हर रूम में एक टेबल मैट होती है, जिसमें बुनियादी जानकारी दी गई होती है.
मुझे Google Meet हार्डवेयर की सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जानकारी कहां से मिल सकती है? अपने सिस्टम एडमिन से संपर्क करें या ChromeOS और Android पर Google Meet हार्डवेयर की तुलना करें लेख पढ़ें.
क्या इस सुविधा से मेरे Google Workspace के किसी अन्य ऐप्लिकेशन पर असर पड़ता है? अब Google Calendar में, अपनी मीटिंग के नाम चुने जा सकते हैं. Calendar नाम के सुझाव देगा. हालांकि, मीटिंग के आयोजक, मीटिंग का नाम बदल सकते हैं. वीडियो मीटिंग में शामिल होने का तरीका पहले जैसा ही है. हालांकि, अब किसी रूम से मीटिंग में शामिल होने के लिए, Google Meet हार्डवेयर डिवाइस में मीटिंग का नाम डाला जा सकता है. इसके अलावा, किसी वेब ब्राउज़र में https://meet.google.com/ टाइप करें और मीटिंग का नाम डालें.
मैं Google Meet हार्डवेयर के बारे में सुझाव/राय या शिकायत कैसे भेजूं? हम अभी टेस्ट पीरियड में हैं. इसलिए, आपको कुछ गड़बड़ियां या समस्याएं आ सकती हैं. अगर आपको कोई समस्या आती है, तो कृपया हमारी आईटी सहायता टीम को बताएं. हम यह पक्का करना चाहते हैं कि Google को आपके सुझाव/राय या शिकायत मिले!
पोस्टर और साइन बोर्ड लगाना—पोस्टर और साइन बोर्ड उन जगहों पर लगाएं जहां Meet हार्डवेयर का इस्तेमाल किया जाएगा. इन पोस्टरों से उपयोगकर्ताओं को मीटिंग में शामिल होने और कॉन्टेंट शेयर करने का तरीका पता चलता है.
चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के लिए लॉन्च करना—सभी डिवाइस इंस्टॉल हो जाने के बाद, चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के लिए सॉफ़्ट लॉन्च करें. इससे उपयोगकर्ताओं को हार्डवेयर के बारे में जानने के लिए समय मिलता है. साथ ही, आपको किसी भी समस्या को हल करने के लिए समय मिलता है.
उपयोगकर्ताओं को ट्रेनिंग देना—अपने उपयोगकर्ताओं को ये काम करने की ट्रेनिंग दें:
- Google मीटिंग रूम हार्डवेयर डिवाइस, लैपटॉप या मोबाइल डिवाइस से, शेड्यूल की गई और बिना शेड्यूल की गई, दोनों तरह की मीटिंग बनाने और उनमें शामिल होने का तरीका.
- अपने संगठन के या संगठन से बाहर के मेहमानों को जोड़ने का तरीका.
- कॉन्टेंट शेयर करने और उसे प्रज़ेंट करने का तरीका.
- अपने उपयोगकर्ताओं को Google Meet हार्डवेयर के सहायता केंद्र पर भेजें, ताकि वे ज़्यादा जान सकें.