ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करने की सुविधा को डिफ़ॉल्ट रूप से चालू या बंद करना

इस सुविधा के साथ काम करने वाले वर्शन: Business Standard और Business Plus, Enterprise Standard और Enterprise Plus, Education Plus, Enterprise Essentials, और Enterprise Essentials Plus. अपने वर्शन की तुलना करें

Meet हार्डवेयर, ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करने की सुविधा का इस्तेमाल करके, लोगों की आवाज़ों को साफ़ तौर पर सुनाता है. साथ ही, बैकग्राउंड से आ रही आवाज़ों को हटाता है.

  • Google Workspace के ज़्यादातर वर्शन में, ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करने की सुविधा डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होती है.
  • Education Plus और Teaching and Learning add-on खाते का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए, ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करने की सुविधा डिफ़ॉल्ट रूप से बंद होती है.

Workspace एडमिन यह तय कर सकता है कि हर मीटिंग की शुरुआत में, ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करने की सुविधा चालू हो या बंद. लोग अब भी किसी मीटिंग के लिए, इस सेटिंग को बदल सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, Meet हार्डवेयर पर वीडियो मीटिंग के दौरान, ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करना लेख पढ़ें.

ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करने की सुविधा के लिए, डिफ़ॉल्ट सेटिंग बदलना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डिवाइस इसके बाद Google Meet हार्डवेयर इसके बाद डिवाइस पर जाएं.

    कुछ सुविधाओं के लिए, Google Meet हार्डवेयर को मैनेज करने के खास अधिकार होना ज़रूरी हो सकता है.
  2. (ज़रूरी नहीं) डिवाइसों को संगठन की इकाई या किसी दूसरी शर्त के हिसाब से फ़िल्टर करें.
  3. उस डिवाइस पर क्लिक करें जिसे आपको मैनेज करना है.
  4. डिवाइस की सेटिंग सेक्शन को बड़ा करने के लिए, इस पर क्लिक करें.
  5. **ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करने की सुविधा** के बगल में मौजूद, बदलाव करें पर क्लिक करें.
  6. **हर कॉल के लिए, ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करने की सुविधा चालू रखें** के बगल में मौजूद, बॉक्स को चुनें या उसका चुनाव हटाएं.
  7. सेव करें पर क्लिक करें.