Meet पर स्विच करने के लिए, अपनाने से जुड़े लक्ष्य और टेंप्लेट

अपनी टीम को कोई नया टूल अपनाने के लिए कहना मुश्किल हो सकता है. Google Meet पर माइग्रेट करने के दौरान, अपने संगठन के लोगों की मदद करने के लिए, ईमेल मैसेजिंग के इन टूल का इस्तेमाल करें.

पहला चरण: टूल अपनाने के लक्ष्य तय करना और उन्हें ट्रैक करना

  1. टूल अपनाने के लक्ष्य तय करें. साथ ही, लक्ष्यों और सुझाव/राय को ट्रैक करने की योजना बनाएं.
  2. तय करें कि ईमेल कौन भेजेगा.
  3. यह तय करें कि Meet पर मिलने वाले सुझाव/राय के लिए, आपको कोई ईमेल एलियास या वेबसाइट सेट अप करनी है या नहीं.

दूसरा चरण: मैसेज भेजने का शेड्यूल तय करना

Meet पर माइग्रेट करने के दौरान, लोगों की दिलचस्पी और उत्साह बनाए रखने के लिए, हम आपको यह शेड्यूल अपनाने का सुझाव देते हैं:

  • पहला ईमेल
  • दूसरा ईमेल (पहले ईमेल के अगले दिन)
  • तीसरा ईमेल (दूसरे ईमेल के एक हफ़्ते बाद)
  • चौथा ईमेल (तीसरे ईमेल के एक हफ़्ते बाद)

तीसरा चरण: अपने संगठन के लिए ईमेल टेंप्लेट को पसंद के मुताबिक बनाना

ईमेल के इन टेंप्लेट को कॉपी करके, Google Docs जैसे किसी एडिटिंग टूल में चिपकाएं. अपने संगठन की ज़रूरत के हिसाब से, इनमें बदलाव करें. लाल रंग में दिख रहे सभी हिस्सों में बदलाव करें. इसके बाद, सुझाए गए शेड्यूल के हिसाब से ईमेल भेजें, ताकि आपके उपयोगकर्ता Meet के बारे में जान सकें.

पहला ईमेल: कंपनी के सभी लोगों के लिए सूचना. इसमें Meet पर माइग्रेट करने के लिए कहा गया है

विषय: Google Meet का इस्तेमाल शुरू करें: मीटिंग के लिए हमारा नया टूल

नमस्ते टीम:

मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम Google Meet लॉन्च कर रहे हैं. यह मीटिंग के लिए एक नया टूल है, जिसकी मदद से आप कहीं से भी मीटिंग होस्ट और उनमें शामिल हो सकते हैं. हमने Google Workspace को इसलिए लॉन्च किया है, ताकि साथ मिलकर काम करने की सुविधा को बेहतर बनाया जा सके और काम करने के तरीके में बदलाव किया जा सके. Meet की मदद से, हम Google Workspace में किए गए निवेश का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पा सकेंगे. साथ ही, हम कंपनी में और अपने पार्टनर और ग्राहकों के साथ काम करने के तरीके को बेहतर बना सकेंगे.

मुझे लगता है कि आपको Meet का इस्तेमाल करना पसंद आएगा. किसी भी सॉफ़्टवेयर को डाउनलोड किए बिना, सिर्फ़ एक क्लिक करके मीटिंग में शामिल हुआ जा सकता है. Gmail और Google Calendar जैसे उन टूल के साथ भी Meet का इस्तेमाल किया जा सकता है जिनका इस्तेमाल आप पहले से करते हैं.

हम जानते हैं कि बदलाव करना मुश्किल हो सकता है. इसलिए, हम चाहते हैं कि Meet का इस्तेमाल शुरू करना आपके लिए आसान हो. आने वाले हफ़्तों में, आपको कुछ ईमेल मिलेंगे. इनमें बताया जाएगा कि Meet और उसकी सुविधाओं का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा कैसे पाया जा सकता है. हालांकि, हमारे ईमेल का इंतज़ार न करें. अगर आपको ज़्यादा जानना है या अभी से Meet का इस्तेमाल शुरू करना है, तो Google Workspace के लर्निंग सेंटर पर जाएं.

हमें Meet के बारे में इतनी खुशी है कि हमने इसे अपनाने का एक लक्ष्य तय किया है. जैसे, [Insert adoption goal, such as have 90% of company using Meet for meetings by month/day]. आज ही इसका इस्तेमाल करें और हमारे लक्ष्य को पूरा करने में हमारी मदद करें.

मीटिंग के लिए शुभकामनाएं,

[Insert signature]

दूसरा ईमेल: Meet में शामिल होने, स्क्रीन प्रज़ेंट करने, और रिकॉर्ड करने का तरीका

विषय: Google Meet में मीटिंग में शामिल हों, स्क्रीन प्रज़ेंट करें, और रिकॉर्ड करें

नमस्ते टीम:

हम चाहते हैं कि मीटिंग के लिए हमारे नए टूल, Google Meet का इस्तेमाल करना आपके लिए आसान हो. मीटिंग में शामिल होने के तरीके के बारे में निर्देश पाने के लिए, मीटिंग में शामिल होना पर जाएं.

सिर्फ़ ऑडियो ऐक्सेस के साथ, अपने फ़ोन से मीटिंग में शामिल होने के लिए, _मीटिंग में ऑडियो के लिए फ़ोन का इस्तेमाल करना_ पर जाएं.

अगर आप ऑफ़िस में हैं, तो कॉन्फ़्रेंस रूम से मीटिंग में शामिल होना बेहतर हो सकता है. [If: Meet hardware] Google Meet हार्डवेयर डिवाइस से, सिर्फ़ एक क्लिक करके मीटिंग में शामिल हुआ जा सकता है. [/Endf] [If: 3rd-party hardware &interoperability enabled] हमारे [Insert third-party vendor] के डिवाइस से Meet में मीटिंग में शामिल होने के लिए, Google Calendar के न्योते में दिए गए निर्देशों का पालन करें. [/EndIf]

मीटिंग में शामिल होने के अन्य तरीकों के बारे में जानने के लिए, Google Workspace के लर्निंग सेंटर पर जाएं. जैसे, लिंक की मदद से या फ़ोन की लॉक स्क्रीन से मीटिंग में शामिल होना.

मीटिंग में स्क्रीन प्रज़ेंट करने के तरीके के बारे में निर्देश पाने के लिए, मीटिंग के दौरान स्क्रीन प्रज़ेंट करना देखें.

[If: You don't have the Business Starter edition] Meet से ही, अपनी मीटिंग को पूरी या आंशिक तौर पर रिकॉर्ड भी किया जा सकता है. रिकॉर्डिंग, Google Drive में सेव की जाती हैं और आपके Calendar इवेंट से लिंक की जाती हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, मीटिंग रिकॉर्ड करना पर जाएं.[/EndIf]

अगर आपको Meet के इस्तेमाल से जुड़ा कोई सुझाव/राय या शिकायत शेयर करनी है, तो हमें [Insert email address for tracking feedback] पर ईमेल भेजें या इस लिंक [Insert URL for tracking feedback] के ज़रिए अपनी राय दें.

मीटिंग के लिए शुभकामनाएं,

[Insert signature]

तीसरा ईमेल: Meet की अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी

विषय: Google Meet की इन शानदार सुविधाओं की मदद से, मीटिंग को ज़्यादा से ज़्यादा कारगर बनाएं

नमस्ते टीम:

अब आपको Google Meet में शामिल होने, स्क्रीन प्रज़ेंट करने, और रिकॉर्ड करने का तरीका पता है—[Optional: Insert update, such as 75% of you have used Meet this week]—आइए, कुछ अन्य शानदार सुविधाओं के बारे में जानते हैं. इनकी मदद से, मीटिंग को ज़्यादा से ज़्यादा कारगर बनाया जा सकता है.

लेआउट बदलना

मीटिंग में शामिल लोगों की संख्या के हिसाब से, Meet अपने-आप स्क्रीन लेआउट बदलता है. आपके पास किसी भी समय दूसरा लेआउट चुनने का विकल्प होता है. Meet के लेआउट के विकल्पों की समीक्षा करने के लिए, Google Meet पर, वीडियो कॉल में शामिल लोगों को कैसे देखें पर जाएं.

स्क्रीन पिन करना और म्यूट करना

आपके पास खुद को या दूसरों को पिन या म्यूट करने का विकल्प होता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, _Google Meet में शामिल लोगों को पिन या म्यूट करना_ पर जाएं.

कैप्शन का इस्तेमाल करना

कैप्शन की सुविधा चालू करके, मीटिंग में कही जा रही बात को आसानी से समझा जा सकता है. यह सुविधा, लाइव बातचीत को टेक्स्ट के तौर पर दिखाती है.

मीटिंग को लाइव स्ट्रीम करना

(यह सुविधा सिर्फ़ Enterprise और Education के कुछ वर्शन में उपलब्ध है)

Meet की मदद से, मीटिंग को लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है. साथ ही, अपने संगठन के ज़्यादा से ज़्यादा 1,00,000 लोगों को, सिर्फ़ देखने के मोड में मीटिंग देखने का न्योता भेजा जा सकता है. न्योता पाए मेहमान, लाइव स्ट्रीम का लिंक शेयर कर सकते हैं. साथ ही, आपके संगठन का कोई भी व्यक्ति स्ट्रीमिंग इवेंट देख सकता है.

सिर्फ़ देखने के मोड में शामिल होने वाले लोगों के लिए, आपको एक अलग कैलेंडर इवेंट बनाना होगा और उसमें स्ट्रीमिंग का लिंक चिपकाना होगा. _मीटिंग को लाइव स्ट्रीम करने_ के बारे में ज़्यादा जानें.

इंटरनेशनल डायल-इन नंबर जोड़ना

मीटिंग बनाने पर, उसमें इंटरनेशनल डायल-इन नंबर अपने-आप जुड़ जाता है. डायल-इन की सुविधा इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी और उन देशों की सूची देखने के लिए जहां यह सुविधा उपलब्ध है, वे देश जहां Google Meet के साथ फ़ोन इस्तेमाल करने की सुविधा उपलब्ध है पर जाएं.

Meet पर माइग्रेट करने में हमारी मदद करने के लिए, अब तक किए गए शानदार प्रयासों के लिए धन्यवाद. हमें यह बताने के लिए कि यह प्रोसेस कैसी चल रही है, [Insert email address for tracking feedback] पर ईमेल भेजें या इस लिंक [Insert URL for tracking feedback] के ज़रिए हमसे संपर्क करें. इनमें से किसी भी सुविधा का इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने या Meet की अन्य सुविधाओं के बारे में जानने के लिए, Google Workspace के लर्निंग सेंटर पर जाएं.

Meet की सभी सुविधाओं का आनंद लें,

चौथा ईमेल: इस्तेमाल के आंकड़ों के बारे में जानकारी और स्विच करने के लिए दिए गए निर्देशों के बारे में याद दिलाना

Zoom

विषय: Zoom से Google Meet पर माइग्रेट करने का तरीका

बधाई हो, टीम!

Google Meet पर माइग्रेट करने में हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद. हमारा लक्ष्य है कि [Insert adoption goal, such as have 90% of company using Meet for meetings by month/day]. अब तक, [Insert goal status update, ## employees have started using Meet, so we're at XX% of our goal]. यह टीम के सभी सदस्यों की कोशिशों का नतीजा है. हम आपके धैर्य और सहयोग के लिए आभारी हैं.

हमारे लक्ष्य को पूरा करने में हमारी मदद करने के लिए, कृपया Google Workspace के लर्निंग सेंटर पर जाएं. इसके अलावा, इस सीरीज़ के पिछले ईमेल देखें. इनमें Meet के फ़ायदों और सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जानकारी दी गई है. जैसे, मीटिंग में शामिल होना, रिकॉर्ड करना, और कैप्शन का इस्तेमाल करना.

अगर आपको Zoom से Meet पर माइग्रेट करने में ज़्यादा मदद चाहिए, तो Zoom से Meet पर स्विच करना पर जाएं.

कोई भी सुझाव/राय या शिकायत शेयर करने के लिए, कृपया [Insert email address for tracking feedback] से संपर्क करें या इस लिंक [Insert URL for tracking feedback] का इस्तेमाल करें.

हाई फ़ाइव!

[Insert signature]

Webex

विषय: Webex से Google Meet पर माइग्रेट करने का तरीका

बधाई हो, टीम!

Google Meet पर माइग्रेट करने में हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद. हमारा लक्ष्य है कि [Insert adoption goal, such as have 90% of company using Meet for meetings by month/day]. अब तक, [Insert goal status update, ## employees have started using Meet, so we're at XX% of our goal]. यह टीम के सभी सदस्यों की कोशिशों का नतीजा है. हम आपके धैर्य और सहयोग के लिए आभारी हैं.

हमारे लक्ष्य को पूरा करने में हमारी मदद करने के लिए, कृपया Google Workspace के लर्निंग सेंटर पर जाएं. इसके अलावा, इस सीरीज़ के पिछले ईमेल देखें. इनमें Meet के फ़ायदों और सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जानकारी दी गई है. जैसे, मीटिंग में शामिल होना, रिकॉर्ड करना, और कैप्शन का इस्तेमाल करना.

अगर आपको Webex से Meet पर माइग्रेट करने में ज़्यादा मदद चाहिए, तो Webex से Meet पर स्विच करना पर जाएं. कोई भी सुझाव/राय या शिकायत शेयर करने के लिए, कृपया [Insert email address for tracking feedback] से संपर्क करें या इस लिंक [Insert URL for tracking feedback] का इस्तेमाल करें.

हाई फ़ाइव!

[Insert signature]

Skype for Business

विषय: Skype for Business से Google Meet पर माइग्रेट करने का तरीका

बधाई हो, टीम!

Google Meet पर माइग्रेट करने में हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद. हमारा लक्ष्य है कि [Insert adoption goal, such as have 90% of company using Meet for meetings by month/day]. अब तक, [Insert goal status update, ## employees have started using Meet, so we're at XX% of our goal]. यह टीम के सभी सदस्यों की कोशिशों का नतीजा है. हम आपके धैर्य और सहयोग के लिए आभारी हैं.

हमारे लक्ष्य को पूरा करने में हमारी मदद करने के लिए, कृपया Google Workspace के लर्निंग सेंटर पर जाएं. इसके अलावा, इस सीरीज़ के पिछले ईमेल देखें. इनमें Meet के फ़ायदों और सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जानकारी दी गई है. जैसे, मीटिंग में शामिल होना, रिकॉर्ड करना, और कैप्शन का इस्तेमाल करना.

अगर आपको Skype for Business से Meet पर माइग्रेट करने में ज़्यादा मदद चाहिए, तो Skype for Business से Meet पर स्विच करना पर जाएं.

कोई भी सुझाव/राय या शिकायत शेयर करने के लिए, कृपया [Insert email address for tracking feedback] से संपर्क करें या इस लिंक [Insert URL for tracking feedback] का इस्तेमाल करें.

हाई फ़ाइव!

[Insert signature]

सामान्य ईमेल

विषय: Google Meet के बारे में ज़्यादा जानकारी

बधाई हो, टीम!

Google Meet पर माइग्रेट करने में हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद. हमारा लक्ष्य है कि [Insert adoption goal, such as have 90% of company using Meet for meetings by month/day]. अब तक, [Insert goal status update, ## employees have started using Meet, so we're at XX% of our goal]. यह टीम के सभी सदस्यों की कोशिशों का नतीजा है. हम आपके धैर्य और सहयोग के लिए आभारी हैं.

हमारे लक्ष्य को पूरा करने में हमारी मदद करने के लिए, कृपया Google Workspace के लर्निंग सेंटर पर जाएं. इसके अलावा, इस सीरीज़ के पिछले ईमेल देखें. इनमें Meet के फ़ायदों और सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जानकारी दी गई है. जैसे, मीटिंग में शामिल होना, रिकॉर्ड करना, और कैप्शन का इस्तेमाल करना.

कोई भी सुझाव/राय या शिकायत शेयर करने के लिए, कृपया [Insert email address for tracking feedback] से संपर्क करें या इस लिंक [Insert URL for tracking feedback] का इस्तेमाल करें.

हाई फ़ाइव!

[Insert signature]

Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.