अपनी टीम को नया टूल इस्तेमाल करने के लिए कहना मुश्किल हो सकता है. Google Meet पर स्विच करने के दौरान, अपने संगठन के लोगों की मदद करने के लिए, ईमेल मैसेजिंग के इन टूल का इस्तेमाल करें.
पहला चरण: अपनाने के लक्ष्य और ट्रैकिंग की योजना बनाना
- अपने लक्ष्यों को सेट करें और लक्ष्य और सुझाव/राय/शिकायत को ट्रैक करने के लिए पहले से योजना बनाएं.
- तय करें कि ईमेल कौन भेजेगा.
- तय करें कि आपको Meet के बारे में अंदरूनी तौर पर सुझाव/राय देने या शिकायत करने के लिए, ईमेल पता या वेबसाइट सेट अप करनी है या नहीं.
दूसरा चरण: मैसेज शेड्यूल करना
हमारा सुझाव है कि Meet पर स्विच करने के दौरान, लोगों की दिलचस्पी और उत्साह बनाए रखने के लिए, यह शेड्यूल अपनाएं:
- ईमेल 1
- दूसरा ईमेल (पहले ईमेल के एक दिन बाद)
- तीसरा ईमेल (दूसरे ईमेल के एक हफ़्ते बाद)
- ईमेल 4 (ईमेल 3 के एक हफ़्ते बाद)
तीसरा चरण: अपने संगठन के लिए ईमेल टेंप्लेट को पसंद के मुताबिक बनाना
नीचे दिए गए ईमेल टेंप्लेट को Google Docs जैसे एडिटिंग टूल में कॉपी करके चिपकाएं. अपने संगठन की आवाज़ और स्टाइल के हिसाब से, उनमें ज़रूरी बदलाव करें. लाल रंग में दिए गए सभी हिस्सों में बदलाव करें. इसके बाद, सुझाए गए शेड्यूल के मुताबिक ईमेल भेजें, ताकि आपके उपयोगकर्ता Meet के बारे में जान सकें.
पहला ईमेल: इसमें कंपनी के सभी कर्मचारियों को Meet पर स्विच करने के लिए कहा गया है
विषय: Google Meet का इस्तेमाल शुरू करें: मीटिंग के लिए हमारा नया टूल
नमस्ते टीम:
हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम Google Meet लॉन्च कर रहे हैं. यह मीटिंग करने का नया टूल है. इसकी मदद से, कहीं से भी मीटिंग होस्ट की जा सकती हैं और उनमें शामिल हुआ जा सकता है. हमने Google Workspace को इसलिए लॉन्च किया है, ताकि साथ मिलकर काम करने की प्रोसेस को बेहतर बनाया जा सके और काम करने के तरीके में बदलाव लाया जा सके. Meet की मदद से, हम Google Workspace में किए गए अपने निवेश का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पा सकेंगे. साथ ही, हम अपनी कंपनी के साथ-साथ अपने पार्टनर और ग्राहकों के साथ काम करने के तरीके को बेहतर बना पाएंगे.
हमें लगता है कि आपको Meet का इस्तेमाल करना पसंद आएगा. आपको कोई सॉफ़्टवेयर डाउनलोड किए बिना, सिर्फ़ एक क्लिक करके मीटिंग में शामिल होने का विकल्प मिलता है. Meet का इस्तेमाल, Gmail और Google Calendar जैसे उन टूल के साथ भी किया जा सकता है जिनका इस्तेमाल पहले से किया जा रहा है.
हम जानते हैं कि बदलाव मुश्किल हो सकता है. इसलिए, हम Meet का इस्तेमाल शुरू करने की प्रोसेस को आपके लिए ज़्यादा से ज़्यादा आसान बनाना चाहते हैं. आने वाले हफ़्तों में, आपको कुछ ईमेल मिलेंगे. इनमें Meet और इसकी सुविधाओं का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पाने के तरीके बताए जाएंगे. हालांकि, आपको हमारी मदद की ज़रूरत नहीं है. अगर आपको ज़्यादा जानना है या अभी शुरू करना है, तो Google Workspace शिक्षा केंद्र पर जाएं.
हम Meet को लेकर बहुत उत्साहित हैं. इसलिए, हमने [Insert adoption goal, such as have 90% of company using Meet for meetings by month/day] का लक्ष्य तय किया है. इसे आज़माएं और हमारे लक्ष्य को पूरा करने में हमारी मदद करें.
मीटिंग का आनंद लें,
[Insert signature]
दूसरा ईमेल: Meet में शामिल होने, प्रज़ेंट करने, और रिकॉर्ड करने का तरीका
विषय: Google Meet में मीटिंग में शामिल होना, प्रज़ेंट करना, और रिकॉर्ड करना
नमस्ते टीम:
हमारा नया मीटिंग टूल, Google Meet है. हम चाहते हैं कि आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकें. मीटिंग में शामिल होने के तरीके के बारे में जानने के लिए, मीटिंग में शामिल होना पर जाएं.
सिर्फ़ ऑडियो ऐक्सेस के साथ फ़ोन से किसी मीटिंग में शामिल होने के लिए, मीटिंग में ऑडियो के लिए फ़ोन का इस्तेमाल करना पर जाएं.
अगर आप ऑफ़िस में हैं, तो कॉन्फ़्रेंस रूम से मीटिंग में शामिल हों. [If: Meet hardware] Google Meet हार्डवेयर डिवाइस से, सिर्फ़ एक क्लिक करके मीटिंग में शामिल हुआ जा सकता है. [/Endf] [If: 3rd-party hardware & interoperability enabled] [Insert third-party vendor] के हार्डवेयर से Meet में मीटिंग में शामिल होने के लिए, Google Calendar के न्योते में दिए गए निर्देशों का पालन करें. [/EndIf]
मीटिंग में शामिल होने के अन्य तरीकों के बारे में जानने के लिए, Google Workspace शिक्षा केंद्र पर जाएं. यहां आपको लिंक से या फ़ोन की लॉक स्क्रीन से मीटिंग में शामिल होने के तरीके के बारे में जानकारी मिलेगी.
मीटिंग में प्रज़ेंट करने के तरीके से जुड़े निर्देशों के लिए, मीटिंग के दौरान प्रज़ेंट करना लेख पढ़ें.
[If: You don't have the Business Starter edition] Meet में जाकर भी, पूरी या कुछ मीटिंग रिकॉर्ड की जा सकती है. रिकॉर्डिंग को Google Drive में सेव किया जाता है. साथ ही, इसे आपके Calendar इवेंट से लिंक किया जाता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, मीटिंग रिकॉर्ड करना लेख पढ़ें.[/EndIf]
अगर आपको यह बताना है कि Meet आपके लिए कैसे काम कर रहा है, तो हमें अपने सुझाव/राय दें या शिकायत करें. इसके लिए, हमें [Insert email address for tracking feedback] पर ईमेल भेजें या इस लिंक [Insert URL for tracking feedback] पर क्लिक करें.
मीटिंग का आनंद लें,
[Insert signature]
तीसरा ईमेल: Meet की अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी
विषय: इन बेहतरीन सुविधाओं के साथ Google Meet का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पाएं
नमस्ते टीम:
अब आपको Google Meet में शामिल होने, प्रज़ेंट करने, और रिकॉर्ड करने का तरीका पता चल गया है—[ज़रूरी नहीं: अपडेट डालें, जैसे कि 75% लोगों ने इस हफ़्ते Meet का इस्तेमाल किया है]—आइए, कुछ और बेहतरीन सुविधाओं के बारे में जानें. इनसे आपको अपनी मीटिंग का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा मिलेगा.
लेआउट बदलना
मीटिंग में शामिल लोगों की संख्या के आधार पर, Meet स्क्रीन लेआउट के बीच अपने-आप स्विच करता है. आपके पास किसी भी समय, दूसरे लेआउट पर स्विच करने का विकल्प होता है. Meet के लेआउट के विकल्पों की समीक्षा करने के लिए, Google Meet पर, वीडियो कॉल में शामिल लोगों को कैसे देखें पर जाएं.
पिन करना और म्यूट करना
आपके पास खुद को या दूसरों को पिन या म्यूट करने का विकल्प होता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Meet मीटिंग में शामिल लोगों को पिन या म्यूट करना लेख पढ़ें.
कैप्शन का इस्तेमाल करना
कैप्शन की सुविधा चालू करके, मीटिंग में कही जा रही बात को आसानी से समझा जा सकता है. यह सुविधा लाइव बातचीत को टेक्स्ट के तौर पर दिखाती है.
- अपने कंप्यूटर पर लाइव कैप्शन की सुविधा चालू करने का तरीका जानने के लिए, मीटिंग में कैप्शन इस्तेमाल करना पर जाएं.
- क्या कॉन्फ़्रेंस रूम डिवाइस का इस्तेमाल किया जा रहा है? Meet हार्डवेयर के लिए कैप्शन की सुविधा चालू करने का तरीका जानें.
मीटिंग को लाइव स्ट्रीम करना
(सिर्फ़ Enterprise और Education के कुछ वर्शन के साथ)
Meet की मदद से, मीटिंग को लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है. साथ ही, अपने संगठन के ज़्यादा से ज़्यादा 1,00,000 लोगों को सिर्फ़ देखने के लिए मोड में मीटिंग देखने का न्योता भेजा जा सकता है. जिन मेहमानों को आपने न्योता दिया है वे लाइव स्ट्रीम का लिंक शेयर कर सकते हैं. साथ ही, आपके संगठन का कोई भी व्यक्ति स्ट्रीमिंग इवेंट देख सकता है.
सिर्फ़ देखने वाले दर्शकों के लिए, आपको एक अलग कैलेंडर इवेंट बनाना होगा. साथ ही, उसमें स्ट्रीमिंग का लिंक चिपकाना होगा. मीटिंग को लाइव स्ट्रीम करने के बारे में ज़्यादा जानें.
अंतरराष्ट्रीय डायल-इन नंबर जोड़ना
मीटिंग बनाने पर, अंतरराष्ट्रीय डायल-इन नंबर अपने-आप जुड़ जाता है. डायल-इन सुविधा इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानने और उन देशों की सूची देखने के लिए जहां यह सुविधा उपलब्ध है, वे देश जहां Google Meet के साथ फ़ोन इस्तेमाल करने की सुविधा उपलब्ध है पर जाएं.
Meet पर स्विच करने में हमारी मदद करने के लिए, सभी लोगों को धन्यवाद. हमें यह बताने के लिए कि यह सुविधा कैसी लगी, [Insert email address for tracking feedback] पर हमसे संपर्क करें या इस लिंक [Insert URL for tracking feedback] पर जाएं. अगर आपको इनमें से किसी सुविधा को इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानकारी चाहिए या Meet की अन्य सुविधाओं के बारे में जानना है, तो Google Workspace के लर्निंग सेंटर पर जाएं.
Meet में उपलब्ध सभी सुविधाओं का आनंद लें,
Meet पर स्विच करने में हमारी मदद करने के लिए, सभी को धन्यवाद. हमें यह बताने के लिए कि यह सुविधा कैसी लगी, [Insert email address for tracking feedback] पर हमसे संपर्क करें या इस लिंक [Insert URL for tracking feedback] पर जाएं. अगर आपको इनमें से किसी सुविधा को इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानकारी चाहिए या Meet की अन्य सुविधाओं के बारे में जानना है, तो Google Workspace के लर्निंग सेंटर पर जाएं.
Meet में उपलब्ध सभी सुविधाओं का आनंद लें,
[Insert signature]
चौथा ईमेल: इस्तेमाल के आंकड़ों के बारे में फ़ॉलो अप करना और स्विच करने से जुड़ी गाइड के बारे में बताना
Zoom
विषय: Zoom से Google Meet पर स्विच करने का तरीका
बधाई हो, टीम!
Google Meet पर माइग्रेट करने में हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद. हमारा लक्ष्य है कि [Insert adoption goal, such as have 90% of company using Meet for meetings by month/day]. अब तक, [Insert goal status update, ## employees have started using Meet, so we're at XX% of our goal]. यह टीम वर्क है. हम साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं. ऐसे में, धैर्य रखने और सहयोग करने के लिए आपका धन्यवाद.
इस लक्ष्य को हासिल करने में हमारी मदद करें. इसके लिए, कृपया Google Workspace लर्निंग सेंटर पर जाएं. इसके अलावा, इस सीरीज़ के पिछले ईमेल देखकर भी Meet के फ़ायदों और सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जाना जा सकता है. जैसे, मीटिंग में शामिल होना, रिकॉर्ड करना, और कैप्शन इस्तेमाल करना.
अगर आपको Zoom से Meet पर स्विच करने के बारे में ज़्यादा मदद चाहिए, तो Zoom से Meet पर स्विच करना पर जाएं.
कोई सुझाव/राय देने या शिकायत करने के लिए, कृपया [Insert email address for tracking feedback] पर संपर्क करें या इस लिंक [Insert URL for tracking feedback] का इस्तेमाल करें.
दे ताली!
[Insert signature]
Webex
विषय: Webex से Google Meet पर स्विच करने का तरीका
बधाई हो, टीम!
Google Meet पर माइग्रेट करने में हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद. हमारा लक्ष्य है कि [Insert adoption goal, such as have 90% of company using Meet for meetings by month/day]. अब तक, [Insert goal status update, ## employees have started using Meet, so we're at XX% of our goal]. यह टीम वर्क है. हम साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं. ऐसे में, धैर्य रखने और सहयोग करने के लिए आपका धन्यवाद.
इस लक्ष्य को हासिल करने में हमारी मदद करें. इसके लिए, कृपया Google Workspace लर्निंग सेंटर पर जाएं. इसके अलावा, इस सीरीज़ के पिछले ईमेल देखकर भी Meet के फ़ायदों और सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जाना जा सकता है. जैसे, मीटिंग में शामिल होना, रिकॉर्ड करना, और कैप्शन इस्तेमाल करना.
अगर आपको Webex से Meet पर स्विच करने के बारे में ज़्यादा मदद चाहिए, तो Webex से Meet पर स्विच करना पर जाएं. अगर आपको कोई सुझाव/राय देनी है या शिकायत करनी है, तो कृपया [Insert email address for tracking feedback] पर संपर्क करें या इस लिंक [Insert URL for tracking feedback] का इस्तेमाल करें.
दे ताली!
[Insert signature]
Skype for Business
विषय: Skype for Business से Google Meet पर स्विच करने का तरीका
बधाई हो, टीम!
Google Meet पर माइग्रेट करने में हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद. हमारा लक्ष्य है कि [Insert adoption goal, such as have 90% of company using Meet for meetings by month/day]. अब तक, [Insert goal status update, ## employees have started using Meet, so we're at XX% of our goal]. यह टीम वर्क है. हम साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं. ऐसे में, धैर्य रखने और सहयोग करने के लिए आपका धन्यवाद.
इस लक्ष्य को हासिल करने में हमारी मदद करें. इसके लिए, कृपया Google Workspace लर्निंग सेंटर पर जाएं. इसके अलावा, इस सीरीज़ के पिछले ईमेल देखकर भी Meet के फ़ायदों और सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जाना जा सकता है. जैसे, मीटिंग में शामिल होना, रिकॉर्ड करना, और कैप्शन इस्तेमाल करना.
अगर आपको Skype for Business से Meet पर स्विच करने के बारे में ज़्यादा मदद चाहिए, तो Skype for Business से Meet पर स्विच करना पर जाएं.
कोई सुझाव/राय देने या शिकायत करने के लिए, कृपया [Insert email address for tracking feedback] पर संपर्क करें या इस लिंक [Insert URL for tracking feedback] का इस्तेमाल करें.
दे ताली!
[Insert signature]
सामान्य ईमेल पता
विषय: Google Meet के बारे में ज़्यादा जानकारी पाएं
बधाई हो, टीम!
Google Meet पर माइग्रेट करने में हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद. हमारा लक्ष्य है कि [Insert adoption goal, such as have 90% of company using Meet for meetings by month/day]. अब तक, [Insert goal status update, ## employees have started using Meet, so we're at XX% of our goal]. यह टीम वर्क है. हम साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं. ऐसे में, धैर्य रखने और सहयोग करने के लिए आपका धन्यवाद.
इस लक्ष्य को हासिल करने में हमारी मदद करें. इसके लिए, कृपया Google Workspace लर्निंग सेंटर पर जाएं. इसके अलावा, इस सीरीज़ के पिछले ईमेल देखकर भी Meet के फ़ायदों और सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जाना जा सकता है. जैसे, मीटिंग में शामिल होना, रिकॉर्ड करना, और कैप्शन इस्तेमाल करना.
कोई सुझाव/राय देने या शिकायत करने के लिए, कृपया [Insert email address for tracking feedback] पर संपर्क करें या इस लिंक [Insert URL for tracking feedback] का इस्तेमाल करें.
दे ताली!
[Insert signature]
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.