अगर आपका संगठन, मीटिंग के दौरान अपने-आप नोट लेने, रिकॉर्डिंग करने या ट्रांसक्रिप्ट (बोले जा रहे शब्दों को टेक्स्ट में बदलना) करने जैसी सुविधाओं का अक्सर इस्तेमाल करता है, तो Google Meet को कॉन्फ़िगर करके, मीटिंग के लिए इन सुविधाओं को अपने-आप चालू किया जा सकता है. मीटिंग के होस्ट, अपनी मीटिंग के लिए इन सेटिंग में बदलाव कर सकते हैं.
इन सेटिंग को चालू करने पर, ये सिर्फ़ नई मीटिंग पर लागू होती हैं. ये सेटिंग, उन सभी बार-बार होने वाली मीटिंग पर लागू नहीं होंगी जिन्हें आपने सेटिंग चालू करने से पहले बनाया है.
ध्यान दें: ये सुविधाएं, उस भाषा में काम करती हैं जिसे होस्ट ने Meet की रिकॉर्डिंग की सेटिंग में चुना है. इसलिए, अगर होस्ट की Meet की भाषा फ़्रेंच पर सेट है और किसी मीटिंग में, बोले जा रहे शब्दों को टेक्स्ट में बदलने की सुविधा चालू है, तो ट्रांसक्रिप्ट फ़्रेंच में होगी.
मीटिंग की रिकॉर्डिंग अपने-आप चालू या बंद करना
शुरू करने से पहले: अगर ज़रूरी हो, तो किसी डिपार्टमेंट या ग्रुप के लिए सेटिंग लागू करने का तरीका जानें.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Google Meet पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- Meet वीडियो की सेटिंग पर क्लिक करें.
-
(ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग सिर्फ़ कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई (अक्सर डिपार्टमेंट के लिए इस्तेमाल की जाती है) या कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप (बेहतर) चुनें.
ग्रुप की सेटिंग, संगठन की इकाइयों पर लागू होने वाली सेटिंग को बदल देती हैं. ज़्यादा जानें
- अपने-आप रिकॉर्डिंग पर क्लिक करें.
- मीटिंग डिफ़ॉल्ट रूप से रिकॉर्ड की जाती हैं बॉक्स को चुनें या उससे सही का निशान हटाएं.
-
सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलें पर क्लिक किया जा सकता है.
बाद में, इनहेरिट की गई वैल्यू को वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. किसी ग्रुप के लिए, अनसेट करें पर क्लिक करें.
बदलावों को लागू होने में 24 घंटे तक लग सकते हैं. हालांकि, आम तौर पर ये बदलाव इससे पहले ही लागू हो जाते हैं. ज़्यादा जानें
मीटिंग में बोले जा रहे शब्दों को टेक्स्ट में बदलने की सुविधा अपने-आप चालू या बंद करना
शुरू करने से पहले: अगर ज़रूरी हो, तो किसी डिपार्टमेंट या ग्रुप के लिए सेटिंग लागू करने का तरीका जानें.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Google Meet पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- Meet वीडियो की सेटिंग पर क्लिक करें.
-
(ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग सिर्फ़ कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई (अक्सर डिपार्टमेंट के लिए इस्तेमाल की जाती है) या कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप (बेहतर) चुनें.
ग्रुप की सेटिंग, संगठन की इकाइयों पर लागू होने वाली सेटिंग को बदल देती हैं. ज़्यादा जानें
- बोले जा रहे शब्दों को टेक्स्ट में बदलने की सुविधा अपने-आप चालू होना पर क्लिक करें.
- मीटिंग में बोले जा रहे शब्दों को टेक्स्ट में बदलने की सुविधा डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहती है बॉक्स को चुनें या उससे सही का निशान हटाएं. यह सेटिंग चालू होने पर, बोले जा रहे शब्दों को टेक्स्ट में बदलने की भाषा अपने-आप, मीटिंग के होस्ट की भाषा की सेटिंग से मैच हो जाती है
-
सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलें पर क्लिक किया जा सकता है.
बाद में, इनहेरिट की गई वैल्यू को वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. किसी ग्रुप के लिए, अनसेट करें पर क्लिक करें.
बदलावों को लागू होने में 24 घंटे तक लग सकते हैं. हालांकि, आम तौर पर ये बदलाव इससे पहले ही लागू हो जाते हैं. ज़्यादा जानें
मीटिंग के नोट अपने-आप लेने की सुविधा चालू या बंद करना
इस सुविधा का इस्तेमाल सिर्फ़ तब किया जा सकता है, जब आपका संगठन इसे इस्तेमाल करने की अनुमति देता हो. मदद के लिए, अपने एडमिन से संपर्क करें.
(खाते के एडमिन के लिए) इस सुविधा के लिए, ऐड-ऑन खरीदना ज़रूरी है. यह Google Workspace के सभी वर्शन में उपलब्ध नहीं है. इसकी उपलब्धता के बारे में जानें
Google Workspace with Gemini, तब उपलब्ध होता है, जब आपके Google खाते की भाषा, अंग्रेज़ी की किसी बोली पर सेट हो. इसके अलावा, कुछ सुविधाएं स्पैनिश और पुर्तगाली में भी उपलब्ध हैं. भाषा की उपलब्धता के बारे में ज़्यादा जानें.शुरू करने से पहले: अगर ज़रूरी हो, तो किसी डिपार्टमेंट या ग्रुप के लिए सेटिंग लागू करने का तरीका जानें.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Google Meet पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- Meet वीडियो की सेटिंग पर क्लिक करें.
-
(ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग सिर्फ़ कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई (अक्सर डिपार्टमेंट के लिए इस्तेमाल की जाती है) या कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप (बेहतर) चुनें.
ग्रुप की सेटिंग, संगठन की इकाइयों पर लागू होने वाली सेटिंग को बदल देती हैं. ज़्यादा जानें
- नोट अपने-आप लेने की सुविधा पर क्लिक करें.
- Gemini डिफ़ॉल्ट रूप से मीटिंग के नोट लेता है बॉक्स को चुनें या उससे सही का निशान हटाएं. यह सेटिंग चालू होने पर, नोट लेने की भाषा अपने-आप, मीटिंग के होस्ट की भाषा की सेटिंग से मैच हो जाती है