Google Meet में Media API के ऐक्सेस को कंट्रोल करना

इस सुविधा के साथ काम करने वाले वर्शन: Frontline Starter, Frontline Standard, और Frontline Plus; Business Starter, Business Standard, और Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Essentials Starter, Essentials, Enterprise Essentials, और Enterprise Essentials Plus; G Suite Basic. अपने वर्शन की तुलना करें

एडमिन के तौर पर, Google Meet में होने वाली मीटिंग में Meet API को चालू किया जा सकता है. इससे तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन, Meet के ऑडियो और वीडियो स्ट्रीम को ऐक्सेस कर पाएंगे. Media API के ऐक्सेस को सुरक्षित तरीके से मैनेज करके, यह कंट्रोल किया जा सकता है कि तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन, आपके संगठन की Meet वीडियो मीटिंग के ऑडियो और वीडियो को ऐक्सेस कर सकते हैं या नहीं. इससे संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखा जा सकता है, बिना अनुमति के रिकॉर्डिंग या प्रोसेसिंग को रोका जा सकता है, और संगठन की सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सकता है.

ध्यान दें: निजता बनाए रखने के लिए, मीटिंग में शामिल लोगों को यह जानकारी दी जाती है कि Meet API का इस्तेमाल किया जा रहा है. साथ ही, हर व्यक्ति के पास इसे बंद करने का विकल्प होता है. Meet Media API का इस्तेमाल सिर्फ़ तब किया जा सकता है, जब वीडियो कॉल में शामिल कम से कम एक व्यक्ति ने पहले से ही शर्तों से सहमति जताई हो.

Media API चालू करना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google Workspace इसके बाद Google Meet पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. Meet की सुरक्षा सेटिंग इसके बाद Media API पर क्लिक करें.
  3. Meet कॉल में शामिल होने वाले तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन को, Meet के Media API की मदद से कॉल का ऑडियो और वीडियो इस्तेमाल करने की अनुमति दें बॉक्स को चुनें.
  4. कोई विकल्प चुनें:
    • होस्ट के संगठन का कोई भी सदस्य अनुमति दे सकता है (डिफ़ॉल्ट) पर क्लिक करें
    • सिर्फ़ होस्ट या को-होस्ट ही अनुमति दे सकता है पर क्लिक करें
  5. सेव करें पर क्लिक करें.
बदलावों को लागू होने में 24 घंटे लग सकते है, लेकिन आम तौर पर इससे कम समय ही लगता है. ज़्यादा जानें

सुरक्षा और निजता से जुड़ी ज़रूरी बातें

Media API चालू करने पर, आपको ये काम करने चाहिए:

  • सिर्फ़ उन भरोसेमंद ऐप्लिकेशन को ऐक्सेस की अनुमति दें जिनकी आपने समीक्षा की है.
  • पक्का करें कि उपयोगकर्ताओं को इस बात की जानकारी हो कि किन ऐप्लिकेशन के पास उनकी मीटिंग के डेटा को ऐक्सेस करने की अनुमति है.
  • अनुमति वाले ऐप्लिकेशन की सूची की समय-समय पर समीक्षा करें. साथ ही, उन ऐप्लिकेशन के लिए ऐक्सेस की अनुमति रद्द करें जिनकी अब ज़रूरत नहीं है या जिन पर अब भरोसा नहीं किया जा सकता.
  • Media API का इस्तेमाल करने वाले किसी भी ऐप्लिकेशन की डेटा सुरक्षा और निजता नीतियों को समझें.