तीसरा चरण: लाइव इवेंट से टेस्ट डेटा इकट्ठा करना

हमारा सुझाव है कि Google Meet के Enterprise Content Delivery Network (eCDN) की जांच करें. अपनी संस्था में सभी लोगों के लिए यह सुविधा रोल आउट करने से पहले, अपनी पसंद के मुताबिक बनाए गए नियमों का इस्तेमाल करके, अपने नेटवर्क की परफ़ॉर्मेंस से जुड़ा कुछ डेटा इकट्ठा करें. इसके लिए, जांच करने की नीति का इस्तेमाल करें.

डेटा इकट्ठा करना

डेटा इकट्ठा करने और उसका आकलन करने के लिए, Meet eCDN को जांच करने की नीति और डिफ़ॉल्ट सेटिंग पर चलाएं. इसमें, नेटवर्क के लिए बनाए गए कुछ कस्टम नियमों को भी शामिल किया जा सकता है. इकट्ठी की गई परफ़ॉर्मेंस मेट्रिक, ऑडिट लॉग या अन्य डेटा की जांच करके देखें कि सेटअप, उम्मीद के मुताबिक काम कर रहा है या नहीं. ज़्यादा जानकारी के लिए, सिक्योर डिप्लॉयमेंट, ऐक्सेस, और कंट्रोल पर जाएं.

नेटवर्क की परफ़ॉर्मेंस की जांच करना

अपनी पसंद के मुताबिक बनाए गए नियमों का इस्तेमाल कुछ समय के लिए करें और डेटा की जांच करके देखें कि कस्टम सेटअप, उम्मीद के मुताबिक काम कर रहा है या नहीं. अगर ऐसा नहीं है, तो जानकारी की जांच करने और नेटवर्क के नियमों की पुष्टि करने या उनमें बदलाव करने के लिए, पिछले चरणों पर वापस जाएं. इस डेटा को इकट्ठा करने के लिए, आपको अपनी नेटवर्क इंजीनियरिंग टीम से मदद लेनी पड़ सकती है.

लाइव स्ट्रीम के आंकड़े ट्रैक करना

Meet eCDN में निगरानी और विश्लेषण की सुविधाएं शामिल हैं. इन्हें Google Meet के क्वालिटी टूल (एमक्यूटी) में जोड़ा गया है. एमक्यूटी में, Meet eCDN का इस्तेमाल करते समय आने वाली सामान्य समस्याओं को अपने-आप ठीक करने की सुविधा भी शामिल है. एमक्यूटी के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Meet eCDN का इस्तेमाल करके लाइव स्ट्रीम के आंकड़े ट्रैक करना पर जाएं.

Meet eCDN की परफ़ॉर्मेंस की जानकारी के लिए, क्लाइंट के डीबग लॉग ऐक्सेस करना

Meet के लाइव स्ट्रीमिंग क्लाइंट में, Meet eCDN के इस्तेमाल के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, Admin console में क्लाइंट के डीबग लॉग चालू करें. इन लॉग की मदद से, यह समझा जा सकता है कि आपके निजी नेटवर्क के अलग-अलग हिस्सों में, क्लाइंट Meet eCDN का इस्तेमाल कैसे करते हैं और इस पर आपके कस्टम नियमों का क्या असर पड़ता है. यह जानकारी, ब्राउज़र के डेवलपर कंसोल में लॉग एंट्री के तौर पर दिखती है.

क्लाइंट के डीबग लॉग में, कई सेक्शन में तकनीकी जानकारी होती है:

  • डिवाइस की स्थिति–क्लाइंट की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी:
    • clientId–मौजूदा सेशन के लिए, पीयर-टू-पीयर (P2P) ट्रैकिंग आईडी.
    • clientRole–Meet eCDN के क्लाइंट की फ़िलहाल असाइन की गई भूमिका.
    • deviceHealthy–मीडिया फ़्रेम, फ़िलहाल पीयर-टू-पीयर (P2P) के ज़रिए मिलने की उम्मीद है या नहीं. साथ ही, वे मिल रहे हैं या नहीं. अगर यह वैल्यू चार सेकंड के लिए 'गलत' होती है, तो डिवाइस, मीडिया फ़ॉल बैक मोड चालू कर देता है. मीडिया फ़ॉल बैक को बंद करने के लिए, यह वैल्यू 10 सेकंड के लिए 'सही' होनी चाहिए.
    • mediaFallbackEnabled–मीडिया फ़ॉल बैक, फ़िलहाल चालू है या नहीं.
    • sessionState–Meet eCDN के ट्रैकर कनेक्शन की मौजूदा स्थिति. इसकी स्थिति "नया," "कनेक्ट हो रहा है," या "कनेक्ट हो गया" में से कोई एक होती है.
  • नेटवर्क–क्लाइंट को असाइन किए गए नेटवर्क के बारे में जानकारी. यह जानकारी, कस्टम नियम कॉन्फ़िगरेशन के ज़रिए मिल सकती है:
    • ipRangeNetwork–अगर नेटवर्क के लिए बनाए गए कस्टम नियम अपलोड किए गए हैं और पीयरिंग की नीति "कस्टम नियम" पर सेट है, तो असाइन किया गया नेटवर्क.
    • ipRangeLocation–अगर नेटवर्क के लिए बनाए गए कस्टम नियम अपलोड किए गए हैं और पीयरिंग की नीति "कस्टम नियम" पर सेट है, तो असाइन की गई जगह की जानकारी.
  • आँकड़े–परफ़ॉर्मेंस की जानकारी. जैसे, क्लाइंट ने Meet eCDN का इस्तेमाल कैसे किया है, मीडिया ट्रांसफ़र की दरें, और पीयर कनेक्शन:
    • frameErrorRate–मिलने वाले उन फ़्रेम का प्रतिशत जिन्हें डिकोड नहीं किया जा सका.
    • healthRate–डिवाइस के खराब होने का प्रतिशत.
    • neighbourCounts–पीयर-टू-पीयर (P2P) कनेक्शन के फ़िलहाल उम्मीद के मुताबिक और असाइन किए गए टाइप (पैरंट, क्लस्टर, और चाइल्ड) की संख्या. साथ ही, समय के साथ-साथ बनाए गए कनेक्शन की कुल संख्या.
    • originReceivedExpectedBytes–Google के बैकएंड से मिलने वाला मीडिया डेटा, जब इसकी उम्मीद की जा रही थी.
    • originReceivedFallbackBytes–Google के बैकएंड से मिलने वाला मीडिया डेटा, जब पीयर-टू-पीयर (P2P) से ऐसे डेटा को डिलीवर करने की उम्मीद की जा रही थी. जब डिवाइस फ़ॉल बैक मोड में होता है, तब यह काउंटर बढ़ता है.
    • p2pReceivedBytes–पीयर-टू-पीयर (P2P) के ज़रिए, अन्य डिवाइसों से मिलने वाला मीडिया डेटा. इस वैल्यू में, पीयर-टू-पीयर (P2P) के सभी इनबाउंड मीडिया सोर्स शामिल होते हैं.
    • timeInFallbackMs–डिवाइस के फ़ॉल बैक मोड में रहने का कुल समय, मिलीसेकंड में.
    • timeUnhealthyMs–डिवाइस के खराब रहने का कुल समय, मिलीसेकंड में.

ध्यान दें: लॉग में मौजूद कुछ फ़ील्ड में ऐसा डेटा हो सकता है जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से, सहायता के मामलों में Google करता है.

Meet eCDN के क्लाइंट के डीबग लॉग चालू या बंद करना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google Workspace इसके बाद Google Meet पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. Meet वीडियो की सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. eCDN की सेटिंग इसके बाद पीयरिंग की नीति इसके बाद डीबग लॉग चालू करें पर क्लिक करें.
  4. बॉक्स पर सही का निशान लगाएं या हटाएं.
  5. सेव करें पर क्लिक करें.