एडमिन के तौर पर, आपके पास अपने संगठन के लोगों को Google Meet की मीटिंग लाइव-स्ट्रीम करने की अनुमति देने का विकल्प होता है. आपके पास यह चुनने का विकल्प होता है कि स्ट्रीम सिर्फ़ आपके संगठन के उपयोगकर्ताओं को दिखे (इन-हाउस), भरोसेमंद Google Workspace के अन्य डोमेन के साथ शेयर की जाए या YouTube पर उपलब्ध हो.
इन-हाउस लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा चालू या बंद करना
इन-हाउस लाइव स्ट्रीम में ज़्यादा से ज़्यादा कितने लोग शामिल हो सकते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि Google Workspace का कौनसा वर्शन इस्तेमाल किया जा रहा है.
शुरू करने से पहले: अगर ज़रूरत हो, तो किसी डिपार्टमेंट या ग्रुप के लिए सेटिंग लागू करने का तरीका जानें.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Google Meet पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- Meet वीडियो की सेटिंग पर क्लिक करें.
-
(ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग सिर्फ़ कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई (अक्सर डिपार्टमेंट के लिए इस्तेमाल की जाती है) या कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप (एडवांस) चुनें.
ग्रुप की सेटिंग, संगठन की इकाइयों पर लागू होने वाली सेटिंग को बदल देती हैं. ज़्यादा जानें
- स्ट्रीम करें पर क्लिक करें. इसके बाद, लोगों को अपनी मीटिंग स्ट्रीम करने दें बॉक्स को चेक करें या उससे सही का निशान हटाएं.
-
सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, संगठन की किसी इकाई के लिए बदलें पर क्लिक किया जा सकता है.
बाद में, इनहेरिट की गई वैल्यू को वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. किसी ग्रुप के लिए, अनसेट करें पर क्लिक करें.
बदलावों को लागू होने में 24 घंटे लग सकते हैं. हालांकि, आम तौर पर ये इससे पहले ही लागू हो जाते हैं. ज़्यादा जानें
YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा चालू या बंद करना
Meet की मीटिंग, लाइव स्ट्रीम शुरू करने वाले व्यक्ति के चुने गए YouTube चैनल पर लाइव-स्ट्रीम होती हैं. होस्ट मैनेजमेंट की सेटिंग चालू होने पर, सिर्फ़ होस्ट और को-होस्ट ही लाइव स्ट्रीम शुरू कर सकते हैं. अगर होस्ट मैनेजमेंट की सेटिंग बंद है, तो मीटिंग के होस्ट के संगठन में मौजूद कोई भी व्यक्ति लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर सकता है.
YouTube की निजता सेटिंग से यह कंट्रोल किया जा सकता है कि लाइव स्ट्रीम को कौन देख सकता है और स्ट्रीम कितने समय तक उपलब्ध रहेगी. लाइव स्ट्रीम की अन्य सेटिंग बंद होने पर भी, YouTube पर स्ट्रीम करने की अनुमति दी जा सकती है. Meet की मीटिंग को YouTube पर लाइव-स्ट्रीम करने पर, उन्हें देखने वाले लोगों की संख्या की कोई सीमा नहीं होती.
शुरू करने से पहले: अगर ज़रूरत हो, तो किसी डिपार्टमेंट या ग्रुप के लिए सेटिंग लागू करने का तरीका जानें.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Google Meet पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- Meet वीडियो की सेटिंग पर क्लिक करें.
-
(ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग सिर्फ़ कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई (अक्सर डिपार्टमेंट के लिए इस्तेमाल की जाती है) या कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप (एडवांस) चुनें.
ग्रुप की सेटिंग, संगठन की इकाइयों पर लागू होने वाली सेटिंग को बदल देती हैं. ज़्यादा जानें
- स्ट्रीम करें पर क्लिक करें. इसके बाद, लोगों को YouTube इस्तेमाल करने की अनुमति दें, ताकि वे मीटिंग स्ट्रीम कर सकें बॉक्स को चेक करें या उससे सही का निशान हटाएं.
-
सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, संगठन की किसी इकाई के लिए बदलें पर क्लिक किया जा सकता है.
बाद में, इनहेरिट की गई वैल्यू को वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. किसी ग्रुप के लिए, अनसेट करें पर क्लिक करें.
बदलावों को लागू होने में 24 घंटे लग सकते हैं. हालांकि, आम तौर पर ये इससे पहले ही लागू हो जाते हैं. ज़्यादा जानें
लाइव स्ट्रीम देखने के लिए, भरोसेमंद Google Workspace डोमेन जोड़ना
भरोसेमंद डोमेन की सूची में, Google Workspace का कोई भी डोमेन जोड़ा जा सकता है. हालांकि, सिर्फ़ वे डोमेन जोड़ने चाहिए जिनका मालिकाना हक आपके पास हो. जैसे, आपकी सहायक कंपनियां या आपके स्कूल डिस्ट्रिक्ट में मौजूद स्कूल. अगर कोई डोमेन जोड़ा जाता है, तो उस डोमेन में खाता रखने वाला कोई भी व्यक्ति, आपके संगठन से लाइव-स्ट्रीम की गई मीटिंग देख सकता है.
भरोसेमंद डोमेन की लाइव स्ट्रीम में ज़्यादा से ज़्यादा कितने लोग शामिल हो सकते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि Google Workspace का कौनसा वर्शन इस्तेमाल किया जा रहा है.
शुरू करने से पहले: अगर ज़रूरत हो, तो किसी डिपार्टमेंट या ग्रुप के लिए सेटिंग लागू करने का तरीका जानें.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Google Meet पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- Meet वीडियो की सेटिंग पर क्लिक करें.
-
(ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग सिर्फ़ कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई (अक्सर डिपार्टमेंट के लिए इस्तेमाल की जाती है) या कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप (एडवांस) चुनें.
ग्रुप की सेटिंग, संगठन की इकाइयों पर लागू होने वाली सेटिंग को बदल देती हैं. ज़्यादा जानें
- स्ट्रीम करें पर क्लिक करें. इसके बाद, पक्का करें कि लोगों को अपनी मीटिंग स्ट्रीम करने दें बॉक्स चेक किया गया हो.
- भरोसेमंद Workspace डोमेन के लिए, ज़्यादा से ज़्यादा 50 डोमेन डालें. हर लाइन में एक डोमेन डालें. उदाहरण के लिए:
- your-company.com
- other-company.com
- solarmora.com
- altostrat.com