उपयोगकर्ताओं के लिए, Search और Assistant को चालू या बंद करना

मैनेज किए गए Chromebook पर Google Assistant की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

एडमिन के तौर पर, आपके पास यह कंट्रोल करने का विकल्प होता है कि Google खाते से Google Search और Assistant की सेवाओं का इस्तेमाल कौन कर सकता है. इसके लिए, बस आपको अपने Admin console में जाकर, इन सेवाओं को चालू या बंद करना होगा. जिन उपयोगकर्ताओं के लिए ये सेवाएं चालू हैं वे अपने खाते से निजी खोज नतीजे देख सकते हैं. साथ ही, अतिरिक्त सुविधाओं का ऐक्सेस पा सकते हैं. जिन उपयोगकर्ताओं के लिए ये सेवाएं बंद हैं वे अब भी Search की कुछ सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनमें Lens और एआई की मदद से मिलने वाले खास नतीजे शामिल हैं. हालांकि, इस दौरान उनके खाते की किसी भी जानकारी को इस्तेमाल या सेव नहीं किया जाएगा. यह बिल्कुल ऐसा है जैसे कोई उपयोगकर्ता अपने खाते से साइन आउट होने के बाद इन सुविधाओं का इस्तेमाल करता है.

अगर इन सेवाओं को बंद पर सेट किया जाता है, तो भी उपयोगकर्ताओं के पास उन सेवाओं का ऐक्सेस बना रहता है जिन्हें अलग से कंट्रोल नहीं किया जाता है, जैसे, news.google.com और finance.google.com

ध्यान दें: अगर उपयोगकर्ताओं को Google Scholar की उन सुविधाओं का ऐक्सेस देना है जिनके लिए साइन इन करना ज़रूरी है, तो Admin console में Search और Assistant को चालू पर सेट करना होगा. जैसे, Google Scholar की प्रोफ़ाइल या लाइब्रेरी बनाना.

यह कंट्रोल करना कि कौन अपने खाते से Search और Assistant का इस्तेमाल कर सकता है

शुरू करने से पहले: अगर खास उपयोगकर्ताओं के लिए, कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो उनके खातों को संगठन की किसी इकाई से जोड़ें, ताकि डिपार्टमेंट उनके ऐक्सेस को कंट्रोल कर सके. इसके अलावा, उन्हें किसी ऐक्सेस ग्रुप में जोड़ें, ताकि उपयोगकर्ताओं को पूरे संगठन या डिपार्टमेंट का ऐक्सेस मिल सके.
  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google की अतिरिक्त सेवाएं पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

    अहम जानकारी: सभी सेवाएं देखने के लिए, स्क्रोल करें. इसके अलावा, सूची को सीमित करने के लिए सबसे ऊपर, कोई फ़िल्टर चुनें. जैसे, स्टेटस या लोकप्रियता के आधार पर.

  2. Search और Assistant पर क्लिक करें.

  3. सेवा का स्टेटस के बगल में दिए गए, डाउन ऐरो पर क्लिक करें.

  4. अगर आपको अपने संगठन में सबके लिए किसी सेवा को चालू या बंद करना है, तो सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.

    ध्यान दें: अगर आपको उपयोगकर्ताओं को Assistant की मदद से Workspace का डेटा (जैसे Tasks या Calendar) ऐक्सेस करने की अनुमति देनी है, तो आपको उपयोगकर्ताओं को Google Workspace का डेटा ऐक्सेस करने की अनुमति देना लेख में दिए गए तरीके को भी पूरा करना होगा.

  5. (ज़रूरी नहीं) संगठन की किसी इकाई के लिए कोई सेवा चालू या बंद करने के लिए:
    1. बाईं ओर, संगठन की इकाई चुनें.
    2. सेवा का स्टेटस बदलने के लिए, चालू करें या बंद करें को चुनें.
    3. कोई एक विकल्प चुनें:
      • अगर सेवा का स्टेटस इनहेरिट की गई पर सेट है और पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद आपको अपडेट की गई सेटिंग बनाए रखनी है, तो बदलें पर क्लिक करें.
      • अगर सेवा का स्टेटस बदली गई पर सेट है, तो पैरंट सेटिंग के जैसी सेटिंग वापस लाने के लिए इनहेरिट करें पर क्लिक करें. अगर पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद नई सेटिंग को बनाए रखना है, तो सेव करें पर क्लिक करें.

        संगठनात्मक संरचना के बारे में ज़्यादा जानें.

उपयोगकर्ताओं को Google Workspace का डेटा ऐक्सेस करने की अनुमति देना

Search का इस्तेमाल करते समय, उपयोगकर्ताओं को साइन इन करें बटन दिखता है. भले ही,वे पहले से ही साइन इन हों.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google की अतिरिक्त सेवाएं पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. Search और Assistant इसके बाद Google Assistant की सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. Google Assistant की मदद से Workspace के डेटा का ऐक्सेस इसके बाद चालू करें पर क्लिक करें.
  4. सेव करें पर क्लिक करें.
  5. अगर आपको अपने संगठन में सबके लिए किसी सेवा को चालू या बंद करना है, तो सेवा का स्टेटस इसके बाद सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें को चुनें.
  6. सेव करें पर क्लिक करें.

Google Assistant की सुविधा वाले डिवाइसों को Google Workspace का डेटा ऐक्सेस करने की अनुमति देना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google की अतिरिक्त सेवाएं पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. Search और Assistant पर क्लिक करें.
  3. Google Assistant की सेटिंग इसके बाद Google Assistant का इस्तेमाल करके डिवाइस पर, Google Workspace के डेटा और उसकी सेवाओं का ऐक्सेस मैनेज करें पर क्लिक करें.
  4. जिन डिवाइसों का ऐक्सेस मैनेज करना है उनके बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
  5. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको Google Workspace का डेटा ऐक्सेस करने के लिए, वॉइस मैच या फ़ेस मैच की सुविधा को ज़रूरी बनाना है, तो फ़ेस मैच या वॉइस मैच की सुविधा ज़रूरी है बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.

    ध्यान दें: वॉइस मैच और फ़ेस मैच, सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं नहीं हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Nest Hub Max पर फ़ेस मैच की सुविधा देखें.

  6. सेव करें पर क्लिक करें.

    Google Assistant की सेटिंग
  7. अगर आपको अपने संगठन में सबके लिए किसी सेवा को चालू या बंद करना है, तो सेवा का स्टेटस इसके बाद सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें को चुनें.

  8. सेव करें पर क्लिक करें.

वॉइस मैच और फ़ेस मैच की सुविधा मैनेज करना

एडमिन को 18 साल से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं के Google Workspace for Education खातों को Google Assistant की सुविधा वाले डिवाइस से जोड़ने के लिए, उनके अभिभावक की सहमति लेनी होगी. ऐसा करने से, वॉइस मैच और फ़ेस मैच की सुविधाएं चालू हो जाती हैं. हालांकि, वॉइस मैच और फ़ेस मैच की सुविधाएं, उपयोगकर्ता के डिवाइस पर सिर्फ़ तब चालू होती हैं, जब वे इन सुविधाओं को चालू करने का विकल्प चुनते हैं.

वॉइस मैच की सुविधा, उपयोगकर्ताओं की आवाज़ का एक खास मॉडल बनाती है. इस मॉडल का इस्तेमाल करके, Assistant उन सभी डिवाइसों पर उपयोगकर्ता की पहचान करती है जिनमें वॉइस मैच की सुविधा चालू होती है. फ़ेस मैच की सुविधा, उपयोगकर्ताओं के चेहरे का एक खास मॉडल बनाती है. इस मॉडल का इस्तेमाल करके, Assistant उन स्मार्ट डिवाइसों पर उपयोगकर्ता की पहचान करती है जिनमें कैमरा चालू होता है.

Google Assistant, वॉइस मैच और फ़ेस मैच की सुविधा का इस्तेमाल, किसी डिवाइस के उपयोगकर्ता को पहचानने के लिए करती है. उपयोगकर्ता की सेटिंग के आधार पर, Assistant, वॉइस मैच और फ़ेस मैच की सुविधा का इस्तेमाल, उपयोगकर्ता के हिसाब से अनुभव देने और खोज नतीजे दिखाने के लिए कर सकती है.

वॉइस मैच और फ़ेस मैच की सुविधा चालू या बंद करने के लिए:

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google की अतिरिक्त सेवाएं पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. Search और Assistant इसके बाद वॉइस मैच और फ़ेस मैच पर क्लिक करें.
  3. वॉइस मैच और फ़ेस मैच पैनल में, सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें को चुनें.
  4. सेव करें पर क्लिक करें.
  5. अगर आपको अपने संगठन में सबके लिए किसी सेवा को चालू या बंद करना है, तो सेवा का स्टेटस सेक्शन इसके बाद सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें को चुनें.
  6. सेव करें पर क्लिक करें.

बदलाव दिखने में 24 घंटे तक लग सकते हैं. इस दौरान, पुरानी और नई सेटिंग बारी-बारी से लागू हो सकती हैं.

वॉइस मैच और फ़ेस मैच की सुविधा बंद करने पर:

  • उपयोगकर्ताओं के Assistant की सुविधा वाले डिवाइसों की मुख्य सुविधाएं काम नहीं करेंगी. उदाहरण के लिए, Assistant न तो उनकी आवाज़ को पहचान पाएगी और न ही उनके चेहरे को. इसलिए, आपके असली उपयोगकर्ता, Assistant की सुविधा वाले शेयर किए गए डिवाइसों (जैसे, स्पीकर या स्मार्ट डिसप्ले) पर निजी खोज नतीजे (जैसे, उनका कैलेंडर या रिमाइंडर) ऐक्सेस नहीं कर पाएंगे. फ़ोन जैसे कुछ डिवाइसों पर, हो सकता है कि Google Assistant, "Ok Google" का जवाब न दे.
  • वॉइस मैच और फ़ेस मैच के मॉडल, उपयोगकर्ताओं के Assistant की सुविधा वाले डिवाइसों से मिट जाएंगे. अगर कोई डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट नहीं है या उस पर Google Assistant का नया वर्शन नहीं चल रहा है, तो हो सकता है कि आवाज़ और चेहरे के मॉडल तुरंत न मिटें. इन मामलों में और कुछ पुराने डिवाइसों पर, उपयोगकर्ताओं को वॉइस मैच और फ़ेस मैच के मॉडल मिटाने के लिए, अपने डिवाइसों को फ़ैक्ट्री रीसेट करना पड़ सकता है.
  • उपयोगकर्ता के खातों से, वॉइस मैच की क्लिप और फ़ेस मैच की इमेज मिट जाएंगी.
  • अगर आपने अपना मन बदल लिया और इस सेटिंग को फिर से चालू किया, तो उपयोगकर्ताओं को वॉइस मैच और फ़ेस मैच की सुविधा के लिए फिर से एनरॉल करना होगा. इसका मतलब है कि उन्हें इन सुविधाओं के लिए अपनी सहमति देनी होगी, वॉइस मैच सेट अप करने के लिए अपनी आवाज़ की नई क्लिप रिकॉर्ड करनी होंगी, और फ़ेस मैच सेट अप करने के लिए अपने चेहरे की नई फ़ोटो लेनी होंगी.

Google Search पर खोज क्वेरी के लिए, हमेशा सेफ़ सर्च फ़िल्टरिंग का इस्तेमाल करना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google की अतिरिक्त सेवाएं पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. Search और Assistant पर क्लिक करें.
  3. Google Search पर खोज क्वेरी के लिए, सेफ़ सर्च की सुविधा पैनल में, Google Search पर खोज क्वेरी के लिए, हमेशा सेफ़ सर्च फ़िल्टरिंग का इस्तेमाल करें या Google Search पर खोज क्वेरी के लिए, सेफ़ सर्च फ़िल्टरिंग को लागू न करें को चुनें
  4. सेव करें पर क्लिक करें.
  5. अगर आपको अपने संगठन में सबके लिए किसी सेवा को चालू या बंद करना है, तो सेवा का स्टेटस सेक्शन इसके बाद सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें को चुनें.
  6. सेव करें पर क्लिक करें.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और उत्पाद के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.