इस बीटा वर्शन को बंद कर दिया गया है. साथ ही, इस सुविधा का ऐक्सेस भी वापस ले लिया गया है. फ़िलहाल, हम लोगों की राय और परफ़ॉर्मेंस का आकलन कर रहे हैं. जब यह सुविधा उपलब्ध होगी, तब हम सहायता केंद्र के लेख और Google Workspace के ब्लॉग में इसके अगले चरण के बारे में ज़्यादा जानकारी देंगे.
इस सुविधा के लिए, ये सदस्यताएं उपलब्ध हैं: Voice का लाइसेंस (Standard या Premier), Salesforce का वर्शन (Enterprise या Unlimited) और Salesforce का वर्शन (Lightning). ज़्यादा जानें
कारोबारी उपयोगकर्ता, Google Voice को Salesforce (SF) के Lightning इंस्टेंस के साथ इंटिग्रेट कर सकते हैं. इंटिग्रेशन चालू होने के बाद, SF के किसी संपर्क को Google Voice से किया गया फ़ोन कॉल, Salesforce में अपने-आप लॉग हो जाएगा.
Voice को SF के साथ इंटिग्रेट करना
पहला चरण:
- ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Google Voice पर जाएं.
- सबसे ऊपर, सेटिंग पर क्लिक करें.
- सेवा की स्थिति वाले पैनल में, नीतियां
Salesforce इंटिग्रेशन पर क्लिक करें.
- वह संगठन की इकाई (ओयू) चुनें जिसके लिए आपको Salesforce इंटिग्रेशन चालू करना है.
एडमिन, Voice की अलग-अलग संगठन इकाइयों के लिए, Salesforce के अलग-अलग इंस्टेंस इंस्टॉल कर सकते हैं. - Voice की सेटिंग में जाकर, इंटिग्रेशन चालू करने के लिए:
- वह Salesforce डोमेन डालें जिसके साथ आपको Voice को इंटिग्रेट करना है.
- उस डोमेन में इंटिग्रेशन का उपयोगकर्ता नाम डालें जिसमें आपको Voice से जुड़ा ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करना है.
- इंस्टॉल करें पर क्लिक करें.
आपको Voice को Salesforce से कनेक्ट करने वाले पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा.
दूसरा चरण:
- Salesforce में उसी Salesforce डोमेन का इस्तेमाल करके लॉग इन करें जिसका इस्तेमाल आपने Voice की सेटिंग वाले पेज पर किया था.
- Voice से जुड़े ऐप्लिकेशन के इंस्टॉल पेज पर, उन उपयोगकर्ताओं को चुनें जिनके लिए आपको यह इंटिग्रेशन इंस्टॉल करना है. पक्का करें कि संगठन की इकाई के हिस्से के तौर पर, Voice की सेटिंग वाले पेज पर जिन उपयोगकर्ताओं के लिए इंटिग्रेशन चालू किया गया है वे यहां भी शामिल हों.
तीसरा चरण:
- Voice की सेटिंग वाले पेज पर बदलाव सेव करके, सेटअप पूरा करें.
- Voice से जुड़ा ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने और Voice की नीति की सेटिंग सेव करने के बाद, हम उन उपयोगकर्ताओं को इंटिग्रेशन के बारे में सूचना देंगे जिनके लिए इंटिग्रेशन चालू किया गया है. साथ ही, हम उन्हें ऐप्लिकेशन में दिखने वाले प्रोमो के ज़रिए, Voice का Chrome एक्सटेंशन इंस्टॉल करने की सलाह देंगे.
इंटिग्रेशन बंद करने के लिए, Voice की सेटिंग वाले पेज पर वापस जाएं, नीति से सही का निशान हटाएं, और सेव करें पर क्लिक करें.
ध्यान दें: हम SF डोमेन का पता सेव रखते हैं, ताकि आपके लिए इंटिग्रेशन को फिर से चालू करना आसान हो. अगर आपको SF डोमेन दिखता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि इंटिग्रेशन चालू है.
अंतिम चरण
- Google Voice का Chrome एक्सटेंशन इंस्टॉल करें.
आपको वेब या मोबाइल ऐप्लिकेशन पर एक प्रोमो दिखेगा. इसमें आपको इंटिग्रेशन के बारे में सूचना दी जाएगी. Google Voice कॉल की जानकारी, अब उससे मेल खाने वाले Salesforce संपर्कों में लॉग की जाएगी. - वेब या मोबाइल ऐप्लिकेशन से, Salesforce के किसी संपर्क को Voice कॉल करने के बाद, कॉल लॉग में संपर्क के बगल में Salesforce का आइकॉन दिखता है. इससे पता चलता है कि कॉल को Salesforce में लॉग किया गया है.
- (सिर्फ़ मोबाइल के लिए) हम अपने वेब ऐप्लिकेशन पर एक लिंक जनरेट करेंगे. इससे आपको Salesforce पर बनाए गए नए कॉल लॉग पर रीडायरेक्ट किया जाएगा. यहां जाकर, आप बदलाव कर पाएंगे और नोट जोड़ पाएंगे.
ध्यान दें: अगर किसी कॉल को लॉग नहीं किया जा सकता, तो हम आपको इसकी सूचना देंगे.