Google Voice पर नंबर पोर्ट करने से जुड़ी ज़रूरी शर्तें

अगर आपका संगठन मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली किसी अन्य कंपनी के फ़ोन नंबर इस्तेमाल कर रहा है, तो आपके पास उन नंबरों को Google Voice पर पोर्ट करने (ले जाने) की सुविधा होती है.

पहला चरण: शुरू करने से पहले

  • मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली अपनी मौजूदा कंपनी से ये चीज़ें पक्का करें:
    • नंबर पोर्ट करने की ज़रूरी शर्तें
    • ऑथराइज़ेशन के लिए खाता नंबर की ज़रूरत है या नहीं
    • पोर्ट किए जा रहे नंबरों पर कोई रोक नहीं है
  • अपनी मौजूदा सेवा या Voice की सेवा को तब तक रद्द न करें, जब तक आपको Voice से नंबर पोर्ट हो जाने की सूचना न मिल जाए. अगर सूचना मिलने से पहले ही सेवा को रद्द कर दिया जाता है, तो पोर्ट करने का आपका अनुरोध पूरा नहीं होगा और नंबर खो सकता है.
  • सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी से, अगर कोई ऐसा अनुरोध किया गया है जो अभी पूरा नहीं हुआ है, तो उस अनुरोध को रद्द करें.
  • पोर्ट करने के किसी अनुरोध में शामिल सभी नंबर, सेवा देने वाली एक ही कंपनी के होने चाहिए. अगर आप सेवा देने वाली कई कंपनियों के नंबर इस्तेमाल करते हैं, तो हर कंपनी के नंबर को पोर्ट करने के लिए, अलग-अलग अनुरोध करें.

दूसरा चरण: जानकारी इकट्ठा करना

  • सेवा देने वाली अपनी मौजूदा कंपनी से मिले हाल के बिल की कॉपी खोजें, ताकि आप पोर्ट करने के अनुरोध को पूरा करने के लिए ज़रूरी जानकारी उपलब्ध करा सकें.
  • उन फ़ोन नंबरों की सूची बनाएं जिन्हें आपको पोर्ट करना है. पक्का करें कि आपको सेवा देने वाली कंपनी ने इन नंबरों को अनलॉक कर दिया हो.
  • अगर सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी को नंबर पोर्ट करने के लिए पिन की ज़रूरत होती है, तो पोर्ट का अनुरोध करते समय पिन तैयार रखें.
  • पक्का करें कि आपने जिन नंबरों को पोर्ट करने का अनुरोध किया है वे सभी नंबर, सेवा देने वाली जिस कंपनी से पोर्ट किया जा रहा है उस कंपनी में मुख्य बिलिंग फ़ोन नंबर के तौर पर रजिस्टर्ड नंबर से जुड़े होने चाहिए.
  • अपने मौजूदा नंबरों से विशेष सुविधाएं हटा दें, जैसे कि DSL इंटरनेट या हंट ग्रुप. Voice में ये सुविधाएं काम नहीं करतीं.
  • सेवा देने वाली कंपनी के फ़ील्ड सेक्शन में जाकर देखें कि नंबर पोर्ट करने के लिए, इलाके के हिसाब से आपको कौनसी जानकारी उपलब्ध करानी होगी.

तीसरा चरण: पोर्ट करने से जुड़ी सीमाओं के बारे में जानकारी पाना

आपके पास एक बार में ज़्यादा से ज़्यादा 1,000 नंबर पोर्ट करने का विकल्प होता है. हालांकि, कनाडा में यह सीमा 50 नंबर है.

इन नंबरों को पोर्ट नहीं किया जा सकता:

  • टोल फ़्री नंबर
  • यूरोपीय देशों में इस्तेमाल होने वाले दूसरे देशों या इलाकों (रोमिंग) के नंबर
  • यूरोपीय देशों के मोबाइल नंबर
  • यूरोपीय देशों के VoIP नंबर
  • जिन खातों को एडमिन मैनेज नहीं करता उनसे जुड़े नंबर. इन नंबरों को मैनेज किए जा रहे खातों में पोर्ट नहीं किया जा सकता. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Voice खाते के टाइप के बारे में जानकारी लेख पढ़ें.
  • अलग-अलग Google Workspace डोमेन के नंबर

    ध्यान दें: अगर दोनों डोमेन, एक ही Workspace खाते से जुड़े हैं, तो आपके पास Google Admin console में जाकर, एक डोमेन के उपयोगकर्ता का नंबर अनअसाइन करके, दूसरे डोमेन के उपयोगकर्ता को रीअसाइन करने का विकल्प होता है. इसके लिए ज़रूरी है कि दोनों डोमेन के उपयोगकर्ताओं के पास Voice का लाइसेंस हो.

  • Voice के कवरेज वाले इलाकों से बाहर के नंबर. भले ही, Voice की सेवा उस देश या इलाके में उपलब्ध हो या नहीं.

आपने मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली जिस कंपनी से नंबर लिए हैं उससे संपर्क करके यह पक्का करें कि ऐसे कोई नियम या सेवा की शर्तें तो नहीं हैं जिनकी वजह से नंबर पोर्ट करने में परेशानी आ सकती है.

हो सकता है कि मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कुछ कंपनियां, खास रेंज में निजी नंबरों को पोर्ट करने की अनुमति न देती हों. हमारा सुझाव है कि किसी इलाके से जुड़े सभी नंबरों को पोर्ट करने के लिए, एक ही अनुरोध करें. तय सीमा से ज़्यादा नंबरों को पोर्ट करने के लिए भी आपकी तरफ़ से एक ही अनुरोध किया जा सकता है. हालांकि, जर्मनी में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है.