एक एडमिन के तौर पर, Google Voice में अपने रिंग ग्रुप के लिए कॉल क्यूइंग की सुविधा सेट अप की जा सकती है. कॉल क्यूइंग की सुविधा चालू होने पर, अगर रिंग ग्रुप के सभी सदस्य व्यस्त हैं, तो कॉल करने वाले लोगों को तब तक होल्ड पर रखा जाता है, जब तक कोई सदस्य उपलब्ध न हो जाए. इन चीज़ों को पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है:
- ऑडियो और सूचनाएं, जो कॉल करने वाले लोगों को इंतज़ार के दौरान सुनाई देती हैं
- कतार में इंतज़ार करने वाले लोगों की ज़्यादा से ज़्यादा संख्या और इंतज़ार का समय
- कतार पूरी होने पर सुनाई देने वाला मैसेज
- अगर तय समय में कॉल का जवाब नहीं दिया जाता है, तो ट्रिगर होने वाली कार्रवाई
- रिंग ग्रुप के किसी सदस्य को अगला कॉल मिलने से पहले, कॉल रैप-अप का समय
ध्यान दें: कतार में ज़्यादा से ज़्यादा 50 लोग हो सकते हैं. साथ ही, इंतज़ार का ज़्यादा से ज़्यादा समय 30 मिनट हो सकता है.
किसी रिंग ग्रुप के लिए कॉल क्यूइंग की सुविधा चालू करना
शुरू करने से पहले: अगर आपको चाहिए कि कॉल करने वाले लोग, कॉल क्यू में शामिल होने से पहले कोई अभिवादन मैसेज सुनें, तो एक अलग ऑटोमेटेड अटेंडेंट बनाया जा सकता है. यह अटेंडेंट, अभिवादन मैसेज चलाएगा और फिर कॉल को रिंग ग्रुप में ट्रांसफ़र कर देगा. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने संगठन के लिए Voice का ऑटोमेटेड अटेंडेंट सेट अप करना लेख पढ़ें.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Google Voice पर जाएं.
इसके लिए, Google Voice एडमिन की भूमिका होनी ज़रूरी है.
- रिंग ग्रुप
उस रिंग ग्रुप पर क्लिक करें जिसमें आपको बदलाव करना है.
- कॉन्फ़िगरेशन पर क्लिक करें.
- कॉल रूटिंग पर जाएं और कॉल क्यूइंग बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
- कतार में इंतज़ार करने वाले लोगों की ज़्यादा से ज़्यादा संख्या के लिए, वह संख्या चुनें जितने लोगों को कतार में इंतज़ार करने की अनुमति देनी है.
- कतार पूरी होने पर सुनाई देने वाला मैसेज के लिए, कोई कस्टम सूचना जोड़ें. अगर कतार में लोगों की संख्या तय सीमा तक पहुंच जाती है, तो कॉल करने वाले लोगों को यह सूचना सुनाई देगी. उदाहरण के लिए: माफ़ करें, हमारे सभी प्रतिनिधि इस समय दूसरे ग्राहकों की मदद करने में व्यस्त हैं. कृपया बाद में कॉल करें.
- कतार में इंतज़ार का ज़्यादा से ज़्यादा समय के लिए, वह समय चुनें जितने समय तक कॉल करने वाले लोग कतार में इंतज़ार कर सकते हैं.
इंतज़ार के दौरान सुनाई देने वाला ऑडियो के लिए, कोई अभिवादन मैसेज या संगीत जोड़ें. कॉल करने वाले लोगों को इंतज़ार के दौरान यह सुनाई देगा.
ऑडियो लगातार लूप में चलता रहता है. जितनी चाहें उतनी ऑडियो फ़ाइलें (अभिवादन मैसेज और संगीत) जोड़ी जा सकती हैं.
कॉल रैप-अप का समय के लिए, वह समय चुनें जितने समय तक रिंग ग्रुप के सदस्यों को अगला कॉल मिलने से पहले इंतज़ार करना होगा.
रिंग ग्रुप के हर सदस्य के लिए, घंटी बजने की अवधि सेट करें के लिए, वह समय चुनें जितने समय तक हर फ़ोन की घंटी बजेगी. इसके बाद, कॉल रिंग ग्रुप के अगले सदस्य को ट्रांसफ़र हो जाएगा.
'जब कॉल का जवाब न दिया जाए, तो क्या होगा' चुनें के लिए, वह विकल्प चुनें जो तय समय में कॉल का जवाब न मिलने पर लागू होगा.
सेव करें पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: समय-समय पर इन सेटिंग की समीक्षा करें. कॉल करने वाले लोगों के लिए सही बैलेंस ढूंढने के लिए, इंतज़ार के अलग-अलग समय और सूचनाओं के बीच अलग-अलग अंतराल आज़माएं.
संबंधित विषय (रिंग ग्रुप के सदस्यों के लिए)
जब रिंग ग्रुप के सदस्यों को ब्रेक लेना हो, तो वे 'परेशान न करें' सेटिंग का इस्तेमाल करके, कॉल को किसी दूसरे सदस्य को रीडायरेक्ट कर सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Voice में कॉल की उपलब्धता मैनेज करना लेख पढ़ें.