अपने संगठन के YouTube वीडियो को मंज़ूरी देना

जब आपका एडमिन, आपको ऑफ़िस या स्कूल के लिए YouTube वीडियो को मंज़ूरी देने वाला व्यक्ति बनाता है, तो आप YouTube पर मौजूद पूरी सामग्री ऐक्सेस कर सकते हैं. जब आप किसी वीडियो या चैनल को मंज़ूरी देते हैं और इसका लिंक शेयर करते हैं, तो आपके संगठन के दूसरे उपयोगकर्ता इन वीडियो या चैनल को चला सकते हैं. इसके लिए ज़रूरी है कि उन उपयोगकर्ताओं ने साइन इन किया हो.

  1. उस खाते से YouTube में साइन इन करें जिसका इस्तेमाल आप ऑफ़िस या स्कूल के लिए करते हैं.
  2. सामग्री खोजें.
  3. उस वीडियो या चैनल पर क्लिक करें जिसे मंज़ूरी देना चाहते हैं.
  4. मंज़ूरी दें पर क्लिक करें.
  5. अपने संगठन के लोगों के साथ वीडियो का लिंक शेयर करें. वीडियो को मंज़ूरी मिलने के बाद भी उपयोगकर्ता इसे खोज नतीजों, अपने होम पेज या सुझावों में नहीं देख सकेंगे.

अगर आपको मंज़ूर किया गया कोई वीडियो या चैनल हटाना है, तो YouTube में वह वीडियो या चैनल खोलें और हटाएं पर क्लिक करें.