उपयोगकर्ताओं को Sheets से Salesforce ऐक्सेस करने की अनुमति दें

Salesforce के लिए डेटा कनेक्टर ऐड-ऑन की मदद से, उपयोगकर्ता Google Sheets से अपने Salesforce खातों से कनेक्ट हो सकते हैं. इसके बाद, उपयोगकर्ता Salesforce से डेटा या रिपोर्ट को Sheets की फ़ाइलों में इंपोर्ट कर सकते हैं. साथ ही, किसी भी बदलाव को वापस Salesforce में ट्रांसफ़र कर सकते हैं. यह ऐड-ऑन, Salesforce के एडमिन की ओर से सेट की गई फ़ील्ड और ऑब्जेक्ट की अनुमतियों का पालन करता है.

अपने उपयोगकर्ताओं के लिए Salesforce ऐड-ऑन उपलब्ध कराने के लिए, आपको ऐड-ऑन की सुविधा चालू करनी होगी या ऐड-ऑन को अनुमति वाली सूची में शामिल करना होगा.

अहम जानकारी: Salesforce ऐड-ऑन का इस्तेमाल, Salesforce खातों में मौजूद डेटा को बदलने या मिटाने के लिए किया जा सकता है. इसलिए, इस ऐड-ऑन का इस्तेमाल सावधानी से करें. Salesforce ऐड-ऑन का इस्तेमाल करने का तरीका जानें.

Salesforce ऐड-ऑन, Google Cloud ने बनाया है. इस पर Google Apps स्क्रिप्ट की अतिरिक्त शर्तें लागू होती हैं. ऐड-ऑन स्टोर में जाकर, इस ऐड-ऑन के बारे में ज़्यादा जानें.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.