उपयोगकर्ताओं के लिए, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन के बैकअप की सुविधा चालू या बंद करना

एडमिन के तौर पर, यह तय किया जा सकता है कि आपके संगठन के कौनसे लोग, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन का डेटा बैक अप लेने के लिए Google Drive का इस्तेमाल कर सकते हैं. डिफ़ॉल्ट रूप से, Drive सेवा का इस्तेमाल करने वाले लोग, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन का डेटा बैक अप ले सकते हैं.

फ़िलहाल, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन के बैकअप में सिर्फ़ WhatsApp का डेटा शामिल होता है. हालांकि, आने वाले समय में इसमें अन्य ऐप्लिकेशन जोड़े जा सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति नया फ़ोन लेता है या डिवाइस से WhatsApp का डेटा मिटाता है (उदाहरण के लिए, फ़ैक्ट्री रीसेट करने पर), तो WhatsApp के बैकअप का इस्तेमाल करके, WhatsApp पर हुई बातचीत और मैसेज का इतिहास वापस लाया जा सकता है.

शुरू करने से पहले

तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन के बैकअप लेने की सेवा का इस्तेमाल करने से पहले, आपको इन बातों के बारे में पता होना चाहिए:

  • तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन के बैकअप लेने की सुविधा सिर्फ़ उन Android डिवाइसों के लिए उपलब्ध है जो बेहतर मोबाइल मैनेजमेंट के तहत नहीं आते.
  • डेटा क्षेत्र नीति का इस्तेमाल करके, बैकअप डेटा को किसी खास भौगोलिक जगह पर सेव नहीं किया जा सकता.
  • अगर Drive की सुविधा चालू की जाती है, तो लोग Drive में बैकअप देखने की सुविधा का इस्तेमाल करके, Android डिवाइसों के बैकअप देख, मैनेज, और मिटा सकते हैं. बैकअप देखने की सुविधा में, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन का डेटा सिर्फ़ तब दिखता है, जब तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन के बैकअप लेने की सुविधा भी चालू की गई हो.
  • बैकअप देखने की सुविधा, डेस्कटॉप और Android डिवाइसों पर Drive में हमेशा दिखती है. भले ही, लोगों के पास कोई बैकअप न हो.
  • अगर तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन के बैकअप लेने की सुविधा चालू की जाती है और Drive की सुविधा बंद की जाती है, तो लोग Drive के ज़रिए, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन के बैकअप नहीं देख, मैनेज या मिटा पाएंगे. एक्सपायर होने पर, बैकअप अपने-आप मिटते रहेंगे.
  • WhatsApp चैट और मीडिया का बैकअप, Drive पर लिया जा सकता है.
  • WhatsApp के बैकअप, पांच महीने तक कोई गतिविधि न होने पर मिट जाते हैं.

तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन के बैकअप लेने की सेवा जोड़ना और चालू करना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google की अतिरिक्त सेवाएं पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. सेवाएं जोड़ें पर क्लिक करें.
  3. "तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन के बैकअप लेने की सेवा" ढूंढें. इसके बाद, इसे अभी जोड़ें पर क्लिक करें.
  4. अपने संगठन के सभी लोगों के लिए या संगठन की किसी खास इकाई या ऐक्सेस ग्रुप के लिए, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन के बैकअप लेने की सेवा चालू करें. लोगों के लिए सेवाएं चालू या बंद करना लेख पढ़ें.

    अहम जानकारी: Google की अतिरिक्त सेवाओं वाले पेज पर, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन के बैकअप लेने की सेवा ढूंढने के लिए, आपको शायद स्क्रोल करना पड़े.

अपने उपयोगकर्ताओं को ट्रेनिंग देना

तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन के बैकअप लेने की सेवा जोड़ने और चालू करने के बाद, जिन लोगों के पास यह सेवा है उन्हें WhatsApp Android की सहायता से, Drive पर बैकअप लेने के बारे में बताएं. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Drive पर मोबाइल से लिए गए बैकअप को मैनेज करना और उन्हें वापस पाना लेख पढ़ें.

सेवा बंद होने पर, लोगों को दिखने वाली गड़बड़ी की सूचनाएं

अगर तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन के बैकअप लेने की सेवा बंद की जाती है, तो लोगों को सूचनाएं मिल सकती हैं कि उनके बैकअप ठीक से काम नहीं कर रहे हैं. अगर लोग इनमें से कोई एक काम कर पाते हैं, तो वे इन गड़बड़ियों से बच सकते हैं:

  • डिवाइस पर बैकअप लेने की सुविधा बंद करना
  • डिवाइस पर किसी दूसरे खाते (जैसे, निजी Gmail खाते) पर बैकअप लेना