Gmail के लिए रूटिंग की सेटिंग जोड़ना

Gmail की रूटिंग सेटिंग के विकल्पों का इस्तेमाल करना

एडमिन के तौर पर, आपके पास ईमेल को रूट, डिलीवर, और सेव करने के तरीके को पसंद के मुताबिक बनाने का विकल्प होता है. इससे आपके संगठन की ज़रूरतें पूरी की जा सकती हैं. उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आपको किसी अनजान पते पर भेजे गए ईमेल को किसी खास मेलबॉक्स पर रूट करना हो. इसके अलावा, हो सकता है कि आपको किसी खास व्यक्ति को भेजे गए ईमेल को किसी दूसरे व्यक्ति को भी अपने-आप भेजना हो. आपके पास कुछ लोगों को Gmail में ईमेल पाने और अन्य लोगों को अपने ऑन-प्रिमाइसेस ईमेल सर्वर से ईमेल पाने की सुविधा देने का विकल्प होता है.

डिफ़ॉल्ट रूटिंग और Google Workspace में रूटिंग

Google Workspace, एडमिन को ईमेल डिलीवरी को मैनेज करने के लिए, रूटिंग की दो मुख्य सेटिंग उपलब्ध कराता है: डिफ़ॉल्ट रूटिंग और रूटिंग. अपने संगठन के लिए डिफ़ॉल्ट ईमेल डिलीवरी सेट अप करने के लिए, डिफ़ॉल्ट रूटिंग का इस्तेमाल करें. उदाहरण के लिए, अगर आपको अपने संगठन के सभी या ज़्यादातर ईमेल को एक से ज़्यादा इनबॉक्स में भेजना है, तो अपने पूरे संगठन के लिए डुअल डिलीवरी सेट अप करने के लिए, डिफ़ॉल्ट रूटिंग का इस्तेमाल करें. इसके बाद, ईमेल डिलीवरी के ज़्यादा खास नियम बनाने या डिफ़ॉल्ट रूटिंग के व्यवहार को बदलने के लिए, रूटिंग सेटिंग का इस्तेमाल करें. उदाहरण के लिए, रूटिंग का एक ऐसा नियम जोड़ा जा सकता है जो आपके सीईओ के लिए हर ईमेल की एक कॉपी, सीईओ के एक्ज़िक्यूटिव असिस्टेंट को भेजता है.

रूटिंग की इन दो सेटिंग की मदद से, अपने संगठन के लिए ईमेल डिलीवरी सेट अप करते समय फ़्लेक्सिबिलिटी मिलती है. अपने संगठन के लिए ईमेल डिलीवरी की खास ज़रूरतों को पूरा करने के लिए, इन दो सेटिंग का इस्तेमाल करने के बारे में चरण-दर-चरण निर्देश पाने के लिए, ये लेख पढ़ें:

रूटिंग सेट अप करने से पहले

रूटिंग सेटिंग का इस्तेमाल करते समय, इन बातों का ध्यान रखें:

  • रूटिंग की सेटिंग, Gmail की सुविधा चालू करने वाले सक्रिय उपयोगकर्ताओं पर लागू होती हैं. रूटिंग के नियम, निलंबित किए गए उपयोगकर्ताओं या Gmail की सुविधा बंद करने वाले उपयोगकर्ताओं पर लागू नहीं होते. इन उपयोगकर्ताओं के लिए ईमेल डिलीवरी सेट अप करने के लिए, डिफ़ॉल्ट रूटिंग सेट अप करना या Gmail के ईमेल को किसी दूसरे उपयोगकर्ता को फ़ॉरवर्ड करना लेख पढ़ें.

  • नियमों में किए गए बदलावों को लागू होने में 24 घंटे तक लग सकते हैं. अपने संगठन के लिए नियमों को अपडेट करने में लगने वाला समय कम करने के लिए, नियमों की तेज़ी से जांच करने के लिए हमारे सबसे सही तरीकों का पालन करें.

  • Gmail के अलावा अन्य सर्वर पर ईमेल डिलीवर करने के लिए, सबसे पहले रूट जोड़ें सेटिंग की मदद से सर्वर जोड़ें.

  • रूटिंग के नियम, Gmail से बाहर के उन ईमेल पर लागू होते हैं जिनकी पुष्टि आपके डोमेन ने SPF या DKIM की मदद से की है. अगर आपके डोमेन से भेजे गए ईमेल, SPF या DKIM की पुष्टि की जांच में पास नहीं होते हैं, तो Gmail, भेजने वाले की पहचान नहीं कर पाता. Gmail, ईमेल को बाहरी मानता है. भले ही, आपने अन्य नियम कॉन्फ़िगर किए हों. SPF और DKIM के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, झूठे नाम से मेल भेजे जाने, फ़िशिंग, और स्पैम से बचाव करना लेख पढ़ें.

  • जब तक विकल्प नहीं बदले जाते, तब तक नियम, संगठन की किसी इकाई के सभी उपयोगकर्ताओं पर लागू होते हैं. आपके पास किसी सब-ऑर्गनाइज़ेशन में, पैरंट ऑर्गनाइज़ेशन से मिले किसी भी नियम को बंद करने का विकल्प होता है. आपके पास हर ऑर्गनाइज़ेशन में एक से ज़्यादा नियम जोड़ने का विकल्प भी होता है.

    एक से ज़्यादा नियम सेट अप करने पर, किसी ईमेल के साथ क्या होता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कौनसी शर्तें सेट की हैं और किस नियम को प्राथमिकता दी गई है. ज़्यादा जानकारी के लिए, एक से ज़्यादा सेटिंग का ईमेल के व्यवहार पर पड़ने वाले असर के बारे में पढ़ना लेख पढ़ें.

अस्वीकार करें कार्रवाई वाली सेटिंग को हमेशा सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी जाती है. ऐसा तब भी होता है, जब आपने ज़्यादा प्राथमिकता वाली कोई दूसरी सेटिंग कॉन्फ़िगर की हो.

अहम जानकारी: Google Workspace, रूटिंग की सभी सेटिंग को, उन इनबाउंड ईमेल पर लागू करता है जिन पर ये सेटिंग लागू होती हैं. अगर दो सेटिंग में टकराव होता है, तो Google Workspace, ज़्यादा प्राथमिकता वाली सेटिंग को लागू करता है और कम प्राथमिकता वाली, टकराव वाली सेटिंग को अनदेखा करता है. Gmail की सेटिंग के लिए, टकराव के नतीजों और प्राथमिकता के अपवादों के बारे में ज़्यादा जानकारी पढ़ें.

इस लेख में, रूटिंग सेटिंग में उपलब्ध सभी विकल्पों के बारे में बताया गया है.

रूटिंग की सेटिंग जोड़ना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google Workspace इसके बाद Gmail इसके बाद रूटिंग पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास Gmail की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. सभी पर सेटिंग लागू करने के लिए, संगठन की पैरंट इकाई को चुनकर रखें. इसके अलावा, संगठन की कोई उप-इकाई चुनें.
  3. रूटिंग टैब पर, कॉन्फ़िगर करें या कोई दूसरा नियम जोड़ें पर क्लिक करें.
  4. सेटिंग जोड़ें बॉक्स में, यह तरीका अपनाएं:

    सेटिंग का विकल्प क्या करें
    रूटिंग

    कोई जानकारी देने वाला नाम डालें. अगर कोई नाम नहीं डाला जाता है, तो सेटिंग सेव नहीं की जा सकती.

    चुनें कि यह कार्रवाई कब लागू की जाए

    उन ईमेल के बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं जिन पर सेटिंग लागू की जाएगी:

    • इनबाउंड ईमेल—आने वाले ईमेल
    • आउटबाउंड ईमेल—भेजे गए ईमेल
    • इंटरनल इनबाउंड ईमेल—आपके संगठन के डोमेन या सबडोमेन में से किसी एक का इस्तेमाल करके भेजे गए ऐसे ईमेल जो टू फ़ील्ड में मौजूद हैं
    • इंटरनल आउटबाउंड ईमेल—आपके संगठन के डोमेन या सबडोमेन में से किसी एक का इस्तेमाल करके भेजे गए ऐसे ईमेल जो फ़्रॉम फ़ील्ड में मौजूद हैं

    अहम जानकारी:

    • स्प्लिट डिलीवरी, डुअल डिलीवरी, कैच-ऑल पतों या ज़्यादा लोगों को ईमेल भेजने के लिए, इनबाउंड ईमेल, इंटरनल आउटबाउंड ईमेल या दोनों को चुनें.
    • कोई डोमेन, इंटरनल तब होता है, जब वह पुष्टि किया गया Workspace डोमेन हो या पुष्टि किए गए Workspace डोमेन का सबडोमेन या पैरंट डोमेन हो.

    कार्रवाई

    उन ईमेल के लिए मुख्य कार्रवाई चुनें जिन पर सेटिंग लागू होती है:

    • ईमेल में बदलाव करना—उन ईमेल में बदलाव करना जिन पर सेटिंग लागू होती है. ईमेल में बदलाव करने के लिए, नीचे दिए गए ईमेल में बदलाव करने के विकल्प चुनें.

    • ईमेल अस्वीकार करना—ईमेल पाने वाले व्यक्ति को डिलीवर होने से पहले ही उसे अस्वीकार करना. ईमेल अस्वीकार करने की वजह बताने के लिए, एक मैसेज जोड़ा जा सकता है. इस विकल्प के साथ, उन ईमेल पर रूटिंग या नियमों का पालन करने से जुड़े अन्य नियम लागू नहीं होते जिन पर सेटिंग लागू होती है. Gmail, एसएमटीपी अस्वीकार करने का कोड अपने-आप जोड़ता है. जैसे, 550 5.7.1. यह एसएमटीपी स्टैंडर्ड की एक ज़रूरी शर्त है और इसे मिटाया नहीं जा सकता.

    • ईमेल को क्वॉरंटीन करना—ईमेल को एडमिन क्वॉरंटीन में भेजना, जहां उसे भेजने या अस्वीकार करने से पहले उसकी समीक्षा की जा सकती है. यह विकल्प सिर्फ़ सक्रिय उपयोगकर्ता खाता टाइप के लिए उपलब्ध है. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐसे खातों के टाइप जिन पर असर पड़ा लेख पढ़ें. ईमेल क्वॉरंटीन किए जाने पर, भेजने वाले लोगों को सूचना देने के लिए, मेल के क्वारंटाइन किए होने पर भेजने वाले को सूचना दें (सिर्फ़ उन मेल के लिए जो अब भेजे जाएंगे) बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.

    ईमेल में बदलाव करना

    उन ईमेल के लिए ईमेल में बदलाव करना विकल्प चुनें जिन पर सेटिंग लागू होती है. इसके बाद, यह तय करने के लिए विकल्प चुनें कि ईमेल में किस तरह बदलाव किया जाए:

    • X-Gm-Original-To हेडर जोड़ें—अगर ईमेल पाने वाले व्यक्ति का पता बदला जाता है, तो एक हेडर टैग जोड़ें. इससे ईमेल पाने वाले सर्वर को, ईमेल पाने वाले मूल व्यक्ति के बारे में पता चलता है. हेडर टैग के फ़ॉर्मैट का एक उदाहरण है: X-Gm-Original-To: user@cymbalgroup.com.
    • X-Gm-Spam और X-GM-Phishy हेडर जोड़ें—ऐसे हेडर जोड़ें जिनसे ईमेल के स्पैम और फ़िशिंग की स्थिति का पता चलता है. ईमेल पाने वाले सर्वर के एडमिन, स्पैम को मैनेज करने के लिए नियम सेट अप करने के लिए इस जानकारी का इस्तेमाल करते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, सभी डिफ़ॉल्ट रूटिंग नियमों में स्पैम हेडर सेटिंग जोड़ें लेख पढ़ें.
    • पसंद के मुताबिक हेडर जोड़ें—उन ईमेल में पसंद के मुताबिक हेडर जोड़ें जिन पर यह सेटिंग लागू होती है. उदाहरण के लिए, एक ऐसा हेडर जोड़ा जा सकता है जो सेटिंग के लिए डाली गई जानकारी से मेल खाता हो. पसंद के मुताबिक हेडर की मदद से, रूटिंग की सेटिंग और ईमेल डिलीवरी से जुड़ी समस्याओं को हल किया जा सकता है.
    • पसंद के मुताबिक विषय प्रीपेंड करें—चुने गए ईमेल के विषय की लाइन की शुरुआत में, पसंद के मुताबिक टेक्स्ट जोड़ें. उदाहरण के लिए, संवेदनशील ईमेल के लिए गोपनीय डालें. अगर यह सेटिंग, महीने की रिपोर्ट विषय वाले ईमेल पर लागू की जाती है, तो विषय की लाइन बदलकर यह हो जाती है: [गोपनीय] महीने की रिपोर्ट.
    • रूट बदलना—ईमेल की मंज़िल को, Gmail के डिफ़ॉल्ट सर्वर से बदलकर किसी दूसरे ईमेल सर्वर पर भेजना. रूट बदलने से पहले, आपको Gmail के ईमेल रूटिंग के लिए ईमेल सर्वर जोड़ना लेख में दिए गए चरणों का पालन करके, सर्वर जोड़ना होगा.

    • स्पैम को पुनः राउट भी करें—यह विकल्प तब उपलब्ध होता है, जब रूट बदलना विकल्प चुना जाता है. साफ़ तौर पर स्पैम वाले ईमेल, डिलीवरी के समय हटा दिए जाते हैं. स्पैम को पुनः राउट भी करें विकल्प, स्पैम के तौर पर मार्क किए गए सभी ईमेल को रूट करता है. सही ईमेल को रूट करने के लिए, लेकिन स्पैम को नहीं, बॉक्स को अनचेक करें. Admin console की ईमेल सेटिंग (उदाहरण के लिए, पहले से मंज़ूरी पाए हुए भेजने वालों की सूची), स्पैम की सेटिंग को बदल देती हैं.

    • इस पाने वाले से बाउंस होना रोकें—बाउंस हुए ईमेल को, कॉन्फ़िगर किए गए ईमेल रूट पर फिर से रूट होने से रोकें. उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आपको बाउंस हुए ईमेल को किसी ऑटोमेटेड सिस्टम पर फिर से रूट होने से रोकना हो. बाउंस हुए ईमेल को ईमेल पाने वाले सर्वर पर भेजने के लिए, इस बॉक्स को अनचेक करें. बाउंस हुए ईमेल से, भेजने वालों को पता चलता है कि उनका ईमेल डिलीवर नहीं हुआ.
    • सामान्य रूटिंग—ईमेल को अपने डोमेन के डिफ़ॉल्ट ईमेल सर्वर के ज़रिए रूट करना. अगर आपने कोई दूसरा ईमेल सर्वर नहीं जोड़ा है, तो रूट बदलना में सिर्फ़ यही विकल्प उपलब्ध होता है. ईमेल को किसी दूसरे ईमेल सर्वर के ज़रिए रूट करने के लिए, सबसे पहले Gmail के ईमेल रूटिंग के लिए ईमेल सर्वर जोड़ना लेख में दिए गए चरणों का पालन करके, सर्वर जोड़ें.
    • लिफ़ाफ़ा पाने वाले को बदलें—ईमेल, ईमेल पाने वाले मूल व्यक्ति के मेलबॉक्स को बायपास करके, नए व्यक्ति को भेजा जाता है. ईमेल पाने वाले व्यक्ति को इन तरीकों से बदलें:
      • ईमेल पाने वाले व्यक्ति का पूरा ईमेल पता बदलेंईमेल पाने वाले व्यक्ति को बदलें के बाद, पूरा ईमेल पता डालें. जैसे, user@cymbalgroup.com.
      • उपयोगकर्ता नाम बदलें@existing-domain से पहले, ईमेल पाने वाले व्यक्ति के ईमेल पते का सिर्फ़ उपयोगकर्ता नाम बदलें और डोमेन को वही रखें. सिर्फ़ उपयोगकर्ता नाम डालें. इसमें @ या डोमेन का नाम शामिल न करें.
      • डोमेन बदलें—ईमेल पाने वाले व्यक्ति के ईमेल पते का सिर्फ़ डोमेन बदलें और उपयोगकर्ता नाम को वही रखें. existing-username@ के बाद, डोमेन डालें. उदाहरण के लिए, cymbalgroup.com.
    • इस ईमेल के लिए स्पैम फ़िल्टर बायपास करें—ईमेल पाने वाले लोगों को आने वाले ईमेल डिलीवर करें. भले ही, स्पैम फ़िल्टर उन्हें स्पैम के तौर पर मार्क करे. यह विकल्प सिर्फ़ आने वाले ईमेल पर लागू होता है. भेजे गए ईमेल के लिए, स्पैम फ़िल्टर बायपास नहीं किए जा सकते. ध्यान दें: यह विकल्प, ग्रुप खाता टाइप के लिए उपलब्ध नहीं है. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐसे खातों के टाइप जिन पर असर पड़ा लेख पढ़ें.
    • ईमेल से अटैचमेंट हटाएं—उन ईमेल से अटैचमेंट हटाएं जिन पर सेटिंग लागू होती है. ईमेल पाने वाले लोगों को यह बताने के लिए टेक्स्ट भी जोड़ा जा सकता है कि अटैचमेंट हटा दिए गए हैं.
    • ज़्यादा लोगों को ईमेल भेजें—उन ईमेल को ज़्यादा लोगों को डिलीवर करें जिन पर सेटिंग लागू होती है. ईमेल पाने वाले लोगों के पते डालने के लिए, जोड़ें पर क्लिक करें. सेटिंग जोड़ें बॉक्स में, इन विकल्पों के लिए बेहतर को चुनें:
      • रूट बदलना
      • लिफ़ाफ़ा पाने वाले को बदलें
      • इस प्राप्तकर्ता को अनचाहा वितरित न करें
      • इस प्राप्तकर्ता से बाउंस होना रोकें
      • X-Gm-Original-To हेडर जोड़ें
      • X-Gm-Spam और X-Gm-Phishy हेडर जोड़ें
      • पसंद के मुताबिक हेडर जोड़ें
      • पसंद के मुताबिक विषय प्रीपेंड करें
      • ईमेल से अटैचमेंट हटाएं
    • एन्क्रिप्शन (सिर्फ़ उन ईमेल के लिए जो अब भेजे जाएंगे)—डिफ़ॉल्ट रूप से, Gmail, ट्रांसपोर्ट लेयर सिक्योरिटी (टीएलएस) का इस्तेमाल करके ईमेल डिलीवर करने की कोशिश करता है. अगर सुरक्षित ट्रांसपोर्ट उपलब्ध नहीं है, तो ईमेल को असुरक्षित कनेक्शन के ज़रिए डिलीवर किया जाता है. आपके पास यह ज़रूरी करने का विकल्प होता है कि इस सेटिंग के तहत आने वाले ईमेल, टीएलएस के ज़रिए भेजे जाएं:
      • सुरक्षित ट्रांसपोर्ट (टीएलएस) ज़रूरी है—यह ज़रूरी करें कि सेटिंग में दी गई शर्तों को पूरा करने वाले सभी ईमेल, सुरक्षित कनेक्शन के ज़रिए भेजे जाएं. अगर भेजने या पाने वाले व्यक्ति के लिए टीएलएस उपलब्ध नहीं है, तो ईमेल नहीं भेजा जाएगा.
      • एन्क्रिप्ट नहीं किए होने पर ईमेल एन्क्रिप्ट करें—एस/एमआईएमई की मदद से ईमेल एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करें. अगर आपने Frontline Plus, Enterprise Plus या Education वर्शन की सदस्यता ली है, तो आपके पास ईमेल को बाउंस करने या यह ज़रूरी करने का विकल्प भी होता है कि ईमेल सिर्फ़ तब भेजे जा सकते हैं, जब उन्हें एस/एमआईएमई की मदद से एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) किया गया हो. ज़्यादा जानकारी के लिए, होस्ट किए गए एस/एमआईएमई की मदद से ईमेल की सुरक्षा बढ़ाना लेख पढ़ें.
    खाते के वे सभी टाइप चुनें जिन पर यह कार्रवाई लागू होती है

    खाते के उन टाइप के लिए एक या एक से ज़्यादा विकल्प चुनें जिन पर सेटिंग लागू होती है:

    • सक्रिय उपयोगकर्ता खाता—सेटिंग, प्रोविज़न किए गए उपयोगकर्ताओं पर लागू होती है. ईमेल भेजने और आउटबाउंड ईमेल के लिए, सेटिंग तब ट्रिगर होती है, जब आपके उपयोगकर्ता ईमेल भेजते हैं. ईमेल पाने और इनबाउंड ईमेल के लिए, सेटिंग तब ट्रिगर होती है, जब आपके उपयोगकर्ता ईमेल पाते हैं.
    • ग्रुप खाता—सेटिंग, आपके संगठन में सेट अप किए गए ग्रुप पर लागू होती है. ईमेल भेजने और आउटबाउंड ईमेल के लिए, सेटिंग तब ट्रिगर होती है, जब आपके ग्रुप, सदस्यों को ईमेल या खास जानकारी फ़ॉरवर्ड करते हैं. ईमेल पाने और इनबाउंड ईमेल के लिए, सेटिंग तब ट्रिगर होती है, जब आपके ग्रुप ईमेल पाते हैं.
    • सभी बंद और ऐसे खाते जिनकी पहचान नहीं की जा सकी—सेटिंग तब ट्रिगर होती है, जब आपके संगठन को ऐसा ईमेल मिलता है जो आपके प्रोविज़न किए गए किसी भी उपयोगकर्ता से मेल नहीं खाता. यह सेटिंग सिर्फ़ मिले और इनबाउंड ईमेल पर लागू होती है. उन उपयोगकर्ताओं के ईमेल पर सेटिंग लागू करने के लिए, आर्काइव किए गए खाते, जिन्हें डेलिगेट असाइन किया गया है को चुनें जिनके खाते आर्काइव किए गए हैं. हालांकि, उनके मेलबॉक्स को मैनेज करने के लिए, किसी दूसरे उपयोगकर्ता (डेलिगेट) को सेट अप किया गया है.

    ध्यान दें: ग्रुप खाता और सभी बंद और ऐसे खाते जिनकी पहचान नहीं की जा सकी टाइप, इन विकल्पों पर लागू नहीं होते:

    • X-Gm-Spam और X-Gm-Phishy हेडर जोड़ें
    • इस ईमेल के लिए स्पैम फ़िल्टर बायपास करें
    • स्पैम को पुनः राउट भी करें

    पता सूचियां

    1. सेटिंग को मैनेज करने के लिए, पते की सूचियों का इस्तेमाल करने के लिए, इस सेटिंग के ऐप्लिकेशन को कंट्रोल करने या उसका इस्तेमाल ना करने के लिए, पते की सूचियों का उपयोग करें चेकबॉक्स को चुनें.
    2. यह तय करने के लिए कोई विकल्प चुनें कि सेटिंग, पते की सूची का इस्तेमाल कैसे करती है:
      • खास पतों या डोमेन के लिए, इस सेटिंग को बायपास करें—सेटिंग, उन पतों और डोमेन से मिले ईमेल पर लागू नहीं होती जो सेटिंग के लिए चुनी गई पते की सूची में मौजूद हैं.
      • इस सेटिंग को सिर्फ़ खास पतों या डोमेन के लिए लागू करें—सेटिंग सिर्फ़ उन पतों और डोमेन से मिले ईमेल पर लागू होती है जो सेटिंग के लिए चुनी गई पते की सूची में मौजूद हैं.
    3. सेटिंग के साथ इस्तेमाल करने के लिए, कोई मौजूदा पते की सूची चुनें या नई पते की सूची बनाएं.
    एन्वलप फ़िल्टर
    1. इनमें से कोई एक या दोनों विकल्प चुनें:
      • लिफ़ाफ़ा भेजने वाले कुछ खास लोगों पर ही असर पड़ता है— यह विकल्प चुनें. इसके बाद, उन लोगों के ईमेल पते डालें जिन पर सेटिंग लागू करनी है.
      • लिफ़ाफ़ा पाने वाले कुछ खास लोगों पर ही असर पडे़गा— यह विकल्प चुनें. इसके बाद, उन लोगों के ईमेल पते डालें जिन पर सेटिंग लागू करनी है.
    2. चुने गए विकल्पों के लिए, उन उपयोगकर्ताओं के ईमेल पते डालें जिन पर सेटिंग लागू होती है:
      • एक ईमेल पता—किसी उपयोगकर्ता का पूरा ईमेल पता डालें.
      • पैटर्न मैच—अपने डोमेन में, भेजने वाले लोगों या ईमेल पाने वाले लोगों का सेट तय करने के लिए, रेगुलर एक्सप्रेशन डालें. उदाहरण के लिए: ^(?i)(user1@cymbalgroup.com|user2@cymbalgroup.com|user3@cymbalgroup.com)
        रेगुलर एक्सप्रेशन का इस्तेमाल करने के लिए, हमारे दिशा-निर्देश पढ़ें.
      • ग्रुप की सदस्यता—सूची में एक या एक से ज़्यादा ग्रुप चुनें. लिफ़ाफ़ा भेजने वाले लोगों के लिए, यह विकल्प सिर्फ़ भेजे गए ईमेल पर लागू होता है. लिफ़ाफ़ा पाने वाले लोगों के लिए, यह विकल्प सिर्फ़ मिले ईमेल पर लागू होता है. इस विकल्प का असर, ग्रुप के सदस्यों और सब-ग्रुप के सदस्यों पर पड़ता है. उदाहरण के लिए, अगर ग्रुप बी, ग्रुप ए का सदस्य है, तो इस विकल्प का असर ग्रुप ए और ग्रुप बी के सदस्यों पर पड़ता है.
  5. सेटिंग जोड़ें बॉक्स में सबसे नीचे, सेव करें पर क्लिक करें.

    नई सेटिंग, रूटिंग पेज पर दिखती हैं.