एडमिन के तौर पर, आपके पास यह कंट्रोल करने का विकल्प होता है कि ईमेल भेजने वाले के नाम, ईमेल पाने वाले लोगों को कैसे दिखें. नाम दिखाने के लिए, इनमें से कोई एक विकल्प चुना जा सकता है:
- पहला नाम और आखिरी नाम, जैसे कि सतीश शर्मा
- आखिरी नाम, पहला नाम. उदाहरण के लिए, शर्मा, राजेश
आपके पास उपयोगकर्ताओं को ऐसा डिसप्ले नेम सेट अप करने की अनुमति देने का विकल्प भी है जिसे वे खुद चुनते हैं.
ध्यान दें: नाम के फ़ॉर्मैट की सेटिंग, सिर्फ़ Gmail के मोबाइल या वेब ऐप्लिकेशन और Contacts के वेब ऐप्लिकेशन से भेजे गए मैसेज पर लागू होती हैं.
नाम के फ़ॉर्मैट की सेटिंग बदलने के लिए या उपयोगकर्ताओं को नाम का फ़ॉर्मैट सेट करने की अनुमति देने के लिए:
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Gmail
उपयोगकर्ता की सेटिंग पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास Gmail की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- ईमेल पाने वालों को भेजने वाले का नाम किस तरह दिखे, यह सेट करने के लिए नाम का फ़ॉर्मैट में जाकर, इनमें से कोई एक विकल्प चुनें:
- First, Last
- उपनाम, नाम
- अपने डोमेन के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए, नाम के इस फ़ॉर्मैट को लागू करने के लिए, उपयोगकर्ताओं को यह सेटिंग पसंद के मुताबिक बनाने की अनुमति दें बॉक्स से सही का निशान हटाएं.
(ज़रूरी नहीं) अगर आपको उपयोगकर्ताओं को नाम का फ़ॉर्मैट चुनने की अनुमति देनी है, तो उपयोगकर्ताओं को यह सेटिंग पसंद के मुताबिक बनाने की अनुमति दें बॉक्स को चुनें.
उपयोगकर्ताओं के पास, तीसरे चरण में दिए गए नाम के फ़ॉर्मैट के दो विकल्प नहीं हैं. वे नाम फ़ील्ड में, नाम का कोई भी फ़ॉर्मैट डाल सकते हैं. इसके लिए, उन्हें अपने Gmail खाते का नाम बदलना लेख में दिया गया तरीका अपनाना होगा.
सेव करें पर क्लिक करें. बदलावों को लागू होने में 24 घंटे लग सकते हैं. हालांकि, आम तौर पर ये बदलाव पहले ही दिखने लगते हैं. ज़्यादा जानें