Gmail सर्वर से अनुरोध करने की सीमाएं

हमारे सिस्टम और आपके खाते को सुरक्षित रखने के लिए, एक Gmail खाते से एक बार में सर्वर के लिए किए जा सकने वाले अनुरोधों की संख्या सीमित होती है. सीमा पूरी होने पर, खाते को कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया जाता है.

जब कोई उपयोगकर्ता निलंबित किए गए खाते में साइन इन करने की कोशिश करता है, तो उसे साइन-इन पेज पर गड़बड़ी का मैसेज दिखता है. एडमिन, Admin console में जाकर उपयोगकर्ताओं की सूची देख सकते हैं. इससे उन्हें यह पता चलेगा कि सीमाएं कब पूरी हुईं और खाते का ऐक्सेस कब वापस मिलेगा.

खाता कितने समय तक निलंबित रहता है?

आम तौर पर, खाता एक घंटे के लिए निलंबित रहता है. हालांकि, यह 24 घंटे तक भी निलंबित रह सकता है. निलंबन की अवधि खत्म होने के बाद, उपयोगकर्ता अपने खाते में साइन इन कर सकता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि अनुरोध करने की सीमाएं अपने-आप रीसेट हो जाती हैं. कभी-कभी एडमिन, Gmail खाते के निलंबन को रीसेट कर सकते हैं.

संभावित वजहें और समाधान

खाता निलंबित होने की संभावित वजहें और उन्हें ठीक करने के तरीके जानने के लिए, यहां दी गई जानकारी देखें.

वजह समस्या का हल
पुराने मेल क्लाइंट का इस्तेमाल करना या क्लाइंट को बार-बार मेल की जांच करने के लिए सेट अप करना अपने मेल क्लाइंट को अप-टू-डेट रखें. साथ ही, उसे इस तरह सेट अप करें कि वह नए मैसेज के लिए कम बार जांच करे. हमारा सुझाव है कि हर 15 मिनट में एक बार ऐसा करें.
फ़ाइल शेयर करने या फ़ाइल स्टोरेज सॉफ़्टवेयर के ज़रिए फ़ाइलें भेजना Google Drive, Photos, और YouTube का इस्तेमाल करके, बड़ी फ़ाइलें शेयर करें. जैसे, स्प्रेडशीट, फ़ोटो, और वीडियो.
अपने ब्राउज़र के कॉन्फ़िगरेशन में बदलाव करना अपने ब्राउज़र की कैश मेमोरी और कुकी को नियमित तौर पर मिटाएं. साथ ही, पक्का करें कि आपके पास ब्राउज़र का सबसे नया वर्शन हो.
अपने ब्राउज़र में एक्सटेंशन जोड़ना

पक्का करें कि एक्सटेंशन और ब्राउज़र के नए वर्शन का इस्तेमाल किया जा रहा हो.

अहम जानकारी: अगर आपका खाता बार-बार निलंबित किया जाता है, तो सभी एक्सटेंशन अनइंस्टॉल करें. इससे यह पता चलेगा कि Gmail का गलत इस्तेमाल करने की वजह से, ये एक्सटेंशन समस्या पैदा कर रहे हैं या नहीं.

एक से ज़्यादा कंप्यूटर, क्लाइंट या फ़ोन/टैबलेट पर Google खाते को सिंक करना या साइन इन करना उन कंप्यूटर, क्लाइंट या मोबाइल डिवाइसों से अपने Google खाते का ऐक्सेस हटाएं जिनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है.
तीसरे पक्ष की ऐसी साइटें और ऐप्लिकेशन जिनके पास आपके Google खाते का ऐक्सेस है