Google Workspace के साथ Gmail ऑफ़लाइन इस्तेमाल करना

एडमिन के तौर पर, अपने उपयोगकर्ताओं के लिए Gmail में ऑफ़लाइन काम करने की सुविधा चालू की जा सकती है. इस तरह, इंटरनेट का ऐक्सेस न होने पर भी, आपके और आपके उपयोगकर्ता ईमेल पढ़ सकते हैं, लिख सकते हैं, खोज सकते हैं, मिटा सकते हैं, और उन्हें लेबल कर सकते हैं. बाद में, जब इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध हो जाता है, तो Gmail आपके आउटबॉक्स में मौजूद ईमेल को अपने-आप अपडेट करके भेज देता है. साथ ही, आपके इनबॉक्स में नए ईमेल डाउनलोड कर देता है.

Gmail, डिफ़ॉल्ट रूप से पिछले 30 दिनों के ईमेल सेव करता है. इसमें अटैचमेंट भी शामिल होते हैं. स्पैम और ट्रैश में मौजूद ईमेल सेव नहीं किए जाते.

ज़रूरी शर्तें

Google Workspace के Gmail में ऑफ़लाइन काम करने के लिए:

  • आपके पास Chrome ब्राउज़र का नया वर्शन होना चाहिए. यह वर्शन 61 या इसके बाद का होना चाहिए. Gmail वेब ऑफ़लाइन, Gmail ऑफ़लाइन Chrome ऐप्लिकेशन की जगह लेता है.
  • आपके ब्राउज़र में Gmail, सिर्फ़ एक टैब में खुला होना चाहिए.
  • एडमिन को आपके Admin console में, ऑफ़लाइन Gmail की सुविधा चालू करनी होगी. इसके लिए, नीचे दिया गया तरीका अपनाएं.

पहला चरण: उपयोगकर्ताओं के लिए, ऑफ़लाइन Gmail ऐक्सेस करने की सुविधा चालू करना

उपयोगकर्ताओं को Gmail की सेटिंग में जाकर, Gmail ऑफ़लाइन इस्तेमाल करने की सुविधा चालू करने से पहले, एडमिन को Admin console में जाकर ऑफ़लाइन इस्तेमाल करने की सुविधा चालू करनी होगी.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद  ऐप्लिकेशन इसके बाद Google Workspace इसके बाद Gmail इसके बाद उपयोगकर्ता की सेटिंग पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास Gmail की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. स्क्रोल करके Gmail वेब ऑफ़लाइन पर जाएं.
  3. Gmail वेब ऑफ़लाइन की सुविधा चालू करें बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
  4. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको Google खाते से साइन आउट करने पर, सभी उपयोगकर्ताओं के लिए ऑफ़लाइन कॉन्टेंट मिटाना है, तो Google खाते से लॉग आउट करने पर ऑफ़लाइन डेटा को जबरदस्ती मिटाएं बॉक्स पर सही का निशान लगाएं. इससे उपयोगकर्ताओं को अपने डिवाइसों पर कॉन्टेंट सेव करने से रोका जाता है.
  5. सेव करें पर क्लिक करें.
बदलावों को लागू होने में 24 घंटे लग सकते हैं. हालांकि, आम तौर पर ये बदलाव पहले ही दिखने लगते हैं. ज़्यादा जानें

दूसरा चरण: उपयोगकर्ताओं से 'ऑफ़लाइन Gmail' सुविधा चालू करने के लिए कहें

ऑफ़लाइन काम करने के लिए, उपयोगकर्ताओं को Gmail की सेटिंग में जाकर, 'ऑफ़लाइन Gmail' सुविधा को अलग-अलग चालू करना होगा.

  1. अपने इनबॉक्स में जाकर, सेटिंग इसके बाद सेटिंग को चुनें.
  2. ऑफ़लाइन टैब पर क्लिक करें.
  3. ऑफ़लाइन मेल की सुविधा चालू करें बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
  4. सुरक्षा में जाकर, इनमें से कोई एक विकल्प चुनें. इससे यह तय किया जा सकेगा कि Google खाते से साइन आउट करने पर, ऑफ़लाइन कॉन्टेंट को कैसे मैनेज किया जाए. (अगर एडमिन ने सभी उपयोगकर्ताओं के लिए, ऑफ़लाइन कॉन्टेंट मिटाने का विकल्प सेट किया है, तो यह विकल्प व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं है.)

    • मेरे कंप्यूटर पर ऑफ़लाइन डेटा सेव रहे. जब आप अपने Google खाते से साइन आउट करेंगे या अपना पासवर्ड बदलेंगे, तब आपके डिवाइस पर संग्रहित डेटा नहीं मिटाया जाएगा. अपने डिवाइस से खाते का डेटा मिटाने के लिए, ऑफ़लाइन मेल बंद करें और बदलाव सेव करें.
    • मेरे कंप्यूटर से ऑफ़लाइन डेटा हटाओ. Google.com Mail में फिर से साइन इन करने पर, डेटा को आपके कंप्यूटर के साथ फिर से सिंक करना होगा. मेलबॉक्स को फिर से सिंक करने में कुछ घंटे लग सकते हैं.

      ध्यान दें: अगर एडमिन, उपयोगकर्ताओं के खाते से साइन आउट करने पर ऑफ़लाइन कॉन्टेंट हटाने का विकल्प चालू करता है, तो उपयोगकर्ताओं के पास Gmail की सेटिंग में जाकर इसे बदलने का विकल्प नहीं होता.

  5. बदलाव सेव करें पर क्लिक करें.

'ऑफ़लाइन Gmail' सुविधा खोलना

Chrome में, ऑफ़लाइन Gmail को इन तरीकों से खोला जा सकता है:

  • अपने इनबॉक्स के लिए बुकमार्क बनाएं. इसके बाद, ऑफ़लाइन होने पर Gmail खोलने के लिए, इस बुकमार्क का इस्तेमाल करें.
  • इंटरनेट कनेक्शन न होने पर, Chrome ब्राउज़र की विंडो खोलें और mail.google.com टाइप करें.

ऑफ़लाइन मोड की प्राथमिकताएं सेट करना

डिफ़ॉल्ट रूप से, Gmail ऑफ़लाइन आपके डिवाइस पर पिछले 30 दिनों के ईमेल और अटैचमेंट सेव करता है. साथ ही, Chrome, Gmail को ऑफ़लाइन कॉन्टेंट के लिए, आपकी हार्ड ड्राइव के उपलब्ध स्पेस का 60% तक इस्तेमाल करने की अनुमति देता है. ऑफ़लाइन कॉन्टेंट के लिए इस्तेमाल होने वाले स्टोरेज को कम करने के लिए, सिंक सेटिंग में जाकर, 'अटैचमेंट डाउनलोड करें' बॉक्स से सही का निशान हटाएं. इसके अलावा, स्टोरेज की अवधि को सात दिन पर सेट करें.

  1. Gmail में, सेटिंग इसके बाद सेटिंग पर क्लिक करें.
  2. ऑफ़लाइन टैब पर क्लिक करें.
  3. सिंक करने की सेटिंग में जाकर कोई वैल्यू चुनें. वैल्यू 7, 30, और 90 दिन होती हैं.
  4. (ज़रूरी नहीं) अटैचमेंट डाउनलोड करें बॉक्स से सही का निशान हटाएं.
  5. बदलाव सेव करें पर क्लिक करें.

अक्सर होने वाली समस्याएं हल करना

Gmail ऑफ़लाइन इस्तेमाल करते समय आने वाली सामान्य समस्याओं के बारे में जानें.

ऑफ़लाइन मोड में काम करने की सुविधाएं काम नहीं करती हैं

  • अगर कोई एडमिन किसी डोमेन के लिए, Gmail ऑफ़लाइन की सुविधा बंद कर देता है, तो यह सुविधा सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं होती. भले ही, उन्होंने Gmail की सेटिंग में इसे चालू किया हो.
  • 'ऑफ़लाइन Gmail' की सेवाएं सिर्फ़ तब काम करती हैं, जब Gmail किसी एक टैब में खुला हो. अपने ब्राउज़र टैब देखें और Gmail इस्तेमाल कर रहे किसी भी अतिरिक्त टैब को बंद करें.

Gmail नहीं खुल रहा है या अचानक बंद हो जाता है

अगर Gmail लोड नहीं हो रहा है या काम नहीं कर रहा है, तो ब्राउज़िंग इतिहास मिटाकर देखें:

  1. Chrome ब्राउज़र में, ज़्यादा टूल इसके बाद ब्राउज़िंग डेटा मिटाएं को चुनें.
  2. ब्राउज़िंग इतिहास बॉक्स पर सही का निशान लगाएं. इसके बाद, डेटा मिटाएं पर क्लिक करें.

Gmail ऑफ़लाइन में स्टोरेज के लिए जगह नहीं बची है

अगर आपके ईमेल में कई फ़ाइलें अटैच की गई हैं, तो सिंक करने की सेटिंग में जाकर, 'अटैचमेंट डाउनलोड करें' बॉक्स से सही का निशान हटाएं. साथ ही, स्टोरेज की अवधि को सात दिन तक कम करें. इसके लिए, ऊपर दिए गए पहले से पांचवें चरण तक की प्रोसेस देखें.