इस सुविधा के साथ काम करने वाले वर्शन: (Drive, Docs, और Chat) Frontline Plus, Business Plus, Enterprise Standard, Enterprise Plus, Education Standard, Education Plus, Enterprise Essentials, और Enterprise Essentials Plus. (सिर्फ़ Drive और Docs के लिए) Business Standard, Nonprofits, और G Suite Business. अपने वर्शन की तुलना करें
ग्रुप के एडमिन के तौर पर, टारगेट ऑडियंस तय की जा सकती है. इससे उपयोगकर्ताओं को आइटम शेयर करने में मदद मिलती है. आइटम को सही विभागों, टीमों या ग्रुप के साथ शेयर किया जा सकता है.
टारगेट ऑडियंस तय करने के बाद, सदस्यों को जोड़ा जा सकता है. साथ ही, Google Drive जैसी Google की किसी सेवा में टारगेट ऑडियंस को लागू किया जा सकता है, ताकि यह उपयोगकर्ताओं की शेयर करने की सेटिंग में उपलब्ध हो सके.
शुरू करने से पहले
टारगेट ऑडियंस तय करने के सुझाव पाने के लिए, टारगेट ऑडियंस तय करने के सबसे सही तरीके लेख पढ़ें.
टारगेट ऑडियंस तय करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
डायरेक्ट्री
टारगेट ऑडियंस पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास ग्रुप के एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- टारगेट ऑडियंस तय करें पर क्लिक करें.
- नाम में जाकर, टारगेट ऑडियंस के लिए कोई नाम डालें. इससे उपयोगकर्ताओं को यह समझने में मदद मिलती है कि कौन सदस्य है. नाम में ज़्यादा से ज़्यादा 40 वर्ण होने चाहिए.
- (ज़रूरी नहीं) जानकारी में जाकर, टारगेट ऑडियंस की जानकारी डालें. इससे उपयोगकर्ताओं को यह समझने में मदद मिलती है कि टारगेट ऑडियंस का मकसद क्या है. जानकारी में ज़्यादा से ज़्यादा 150 वर्ण होने चाहिए. जब कोई उपयोगकर्ता, शेयर करने की सेटिंग में टारगेट ऑडियंस पर कर्सर ले जाता है, तब जानकारी दिखती है.
- तय करें पर क्लिक करें.
(ज़रूरी नहीं) टारगेट ऑडियंस में सदस्य (ग्रुप या उपयोगकर्ता) जोड़ने के लिए, सदस्य जोड़ें पर क्लिक करें. सदस्य जोड़ने के बारे में ज़्यादा जानकारी और सुझाव पाने के लिए, टारगेट ऑडियंस के सदस्यों को जोड़ना या हटाना लेख पढ़ें.
इस चरण को बाद में भी पूरा किया जा सकता है.
अहम जानकारी: नई टारगेट ऑडियंस में कोई सदस्य नहीं होता. इसलिए, Google की किसी सेवा में ऑडियंस को लागू करने से पहले, सदस्यों को जोड़ना न भूलें.
(ज़रूरी नहीं; इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए) टारगेट ऑडियंस को Google की किसी सेवा में लागू करने के लिए, Google की सेवाओं में लागू करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेवा चुनें. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google की किसी सेवा के लिए टारगेट ऑडियंस तय करना लेख पढ़ें.
इस चरण को बाद में भी पूरा किया जा सकता है.
(ज़रूरी नहीं) अन्य टारगेट ऑडियंस तय करने के लिए, अन्य टारगेट ऑडियंस तय करें पर क्लिक करें.
(ज़रूरी नहीं) अगर आपको अभी सदस्य नहीं जोड़ने हैं या Google की किसी सेवा में टारगेट ऑडियंस को लागू नहीं करना है, तो हो गया पर क्लिक करें.
अगले चरण
टारगेट ऑडियंस के सदस्यों को जोड़ना या हटाना