यह पेज, उन एडमिन के लिए है जो किसी संगठन के ग्रुप मैनेज करते हैं. अगर आप एडमिन नहीं हैं और आपको अपने ग्रुप मैनेज करने में मदद चाहिए, तो लर्निंग सेंटर पर जाएं.
Groups के एडमिन के तौर पर, आपके पास अपने संगठन के ग्रुप के ऐक्सेस को सीमित करने की सुविधा होती है. साथ ही, यह तय करने की सुविधा होती है कि आपके ग्रुप में उपयोगकर्ता क्या-क्या कर सकते हैं.
आप यहां चाहे कोई भी विकल्प चुनें, Gmail या Calendar इवेंट के बुलावे में ईमेल पता लिखते समय, ग्रुप का ईमेल पता सुझाव के तौर पर तब भी दिखेगा.Groups for Business बंद होने पर
अगर Groups for Business बंद है, तो एडमिन के तौर पर आपके पास ग्रुप पर पूरा कंट्रोल होता है.
सभी ग्रुप और ग्रुप की सदस्यताएं मैनेज करना
एडमिन के तौर पर, Admin console का इस्तेमाल करके ये काम किए जा सकते हैं:
किसी ग्रुप का ऐक्सेस मैनेज करना
Admin console का इस्तेमाल करके, हर ग्रुप के लिए ऐक्सेस कंट्रोल भी सेट किए जा सकते हैं. उदाहरण के लिए, इन चीज़ों को सीमित किया जा सकता है:
- ग्रुप के मालिकों से कौन संपर्क कर सकता है
- सदस्यों या बातचीत को कौन देख सकता है
- ग्रुप में कौन पोस्ट कर सकता है
तरीका जानें: किसी ग्रुप के ऐक्सेस की सेटिंग बदलना
Groups for Business चालू होने पर
अगर Groups for Business चालू है, तो एडमिन के तौर पर आपके पास ऊपर बताए गए सभी तरीकों से ग्रुप को कंट्रोल करने की सुविधा होती है. इसके अलावा, आपके पास यह कंट्रोल करने की सुविधा होती है कि उपयोगकर्ता, Google Groups ऐप्लिकेशन (groups.google.com) में आपके संगठन के ग्रुप को कैसे ऐक्सेस, इस्तेमाल, और मैनेज करते हैं.
संगठन के लेवल का कंट्रोल
Admin console में, संगठन के सभी ग्रुप के लिए विकल्प सेट किए जा सकते हैं. इनमें यह तय किया जा सकता है कि उपयोगकर्ता, Google Groups ऐप्लिकेशन में ग्रुप को कैसे ऐक्सेस और इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही, यह भी तय किया जा सकता है कि उपयोगकर्ता ग्रुप बना सकते हैं या नहीं. इन चीज़ों पर पाबंदियां लगाई जा सकती हैं:
- सिर्फ़ आपके संगठन के उपयोगकर्ता, आपके ग्रुप को ऐक्सेस कर सकते हैं.
- सिर्फ़ एडमिन, ग्रुप बना सकते हैं.
- अगर उपयोगकर्ताओं को ग्रुप बनाने की अनुमति है, तो ग्रुप के मालिक ये काम नहीं कर सकते:
- अपने ग्रुप में संगठन से बाहर के सदस्यों को जोड़ना.
- संगठन से बाहर के उपयोगकर्ताओं को अपने ग्रुप में मैसेज भेजने की अनुमति देना.
ज़्यादा जानें: ग्रुप का इस्तेमाल करने के लिए, पूरे संगठन की नीतियां सेट करना
ग्रुप के लेवल का ऐक्सेस और गतिविधि
ग्रुप के मालिक और मैनेजर (एडमिन भी शामिल हैं), Google Groups ऐप्लिकेशन में उपयोगकर्ता के ऐक्सेस और गतिविधि को सीमित करने के लिए, ग्रुप के लेवल के अतिरिक्त विकल्प सेट कर सकते हैं. संगठन के लेवल की सेटिंग के आधार पर, Google Groups में ग्रुप के मालिक और मैनेजर (एडमिन भी शामिल हैं) इन चीज़ों पर पाबंदियां लगा सकते हैं कि:
- ग्रुप को कौन देख सकता है या उसमें शामिल हो सकता है
- मैसेज कौन देख सकता है या पोस्ट कर सकता है या सदस्यों को कौन देख सकता है
- ग्रुप के सदस्यों और बातचीत को कौन मैनेज कर सकता है
तरीका जानें: किसी ग्रुप को मैनेज करने के लिए अनुमतियां सेट करना
ग्रुप के मालिक और मैनेजर, बातचीत का इतिहास और मैसेज मॉडरेशन को चालू या बंद भी कर सकते हैं. साथ ही, ग्रुप में उपयोगकर्ता की गतिविधि को सीमित करने के लिए अन्य विकल्प सेट कर सकते हैं. ग्रुप के मालिक और मैनेजर किन सुविधाओं को कंट्रोल कर सकते हैं, इसकी खास जानकारी पाने के लिए, Google Groups में सुविधाएं जोड़ना और बातचीत मैनेज करना लेख पढ़ें.
ग्रुप का मालिकाना हक
इसके अलावा, ग्रुप के मालिक (एडमिन भी शामिल हैं) ये काम कर सकते हैं:
अहम जानकारी: अगर Groups for Business चालू है और आपने किसी ग्रुप की कोई सेटिंग अपडेट की है, तो दूसरा मालिक या मैनेजर उस सेटिंग में फिर से बदलाव कर सकता है. अगर आपको अपनी सेटिंग में बदलाव होने से रोकना है, तो मालिकों और मैनेजर को सामान्य सदस्य बनाएं. इससे, ग्रुप की नीतियां और अनुमतियां सिर्फ़ आप (एडमिन) ही तय कर पाएंगे.