ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करने की सुविधा को डिफ़ॉल्ट रूप से चालू या बंद करना

यह सुविधा इन वर्शन में इस्तेमाल की जा सकती है: Business Standard और Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Plus; Enterprise Essentials और Enterprise Essentials Plus. अपने वर्शन की तुलना करें

Meet हार्डवेयर, ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करने की सुविधा का इस्तेमाल करता है. इससे लोगों की आवाज़ें साफ़ सुनाई देती हैं और बैकग्राउंड का शोर कम हो जाता है.

  • Google Workspace के ज़्यादातर वर्शन में, ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करने की सुविधा डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहती है.
  • Education Plus और Teaching and Learning ऐड-ऑन खातों के लिए, ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करने की सुविधा डिफ़ॉल्ट रूप से बंद होती है.

Workspace एडमिन के तौर पर, आपके पास यह तय करने का विकल्प होता है कि हर मीटिंग की शुरुआत में, ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करने की सुविधा चालू रहे या बंद. हालांकि, उपयोगकर्ता अब भी किसी मीटिंग के लिए सेटिंग बदल सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, Meet हार्डवेयर पर वीडियो मीटिंग के दौरान, ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करना लेख पढ़ें.

ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करने की सुविधा के लिए डिफ़ॉल्ट सेटिंग बदलना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डिवाइस इसके बाद Google Meet हार्डवेयर इसके बाद डिवाइस पर जाएं.

    कुछ सुविधाओं के लिए, Google Meet हार्डवेयर के डिवाइस मैनेज करने के खास अधिकार होना ज़रूरी हो सकता है.
  2. (ज़रूरी नहीं) संगठन की इकाई या किसी दूसरी शर्त के हिसाब से डिवाइसों को फ़िल्टर करें.
  3. उस डिवाइस पर क्लिक करें जिसे मैनेज करना है.
  4. डिवाइस की सेटिंग सेक्शन को बड़ा करने के लिए, उस पर क्लिक करें.
  5. ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करने की सुविधा के बगल में मौजूद, बदलाव करें पर क्लिक करें.
  6. हर कॉल के लिए, ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करने की सुविधा चालू रखें के बगल में मौजूद, बॉक्स को चुनें या उससे सही का निशान हटाएं.
  7. सेव करें पर क्लिक करें.