ऑडियो और वीडियो को कंट्रोल करने के लिए, Meet में टचस्क्रीन का इस्तेमाल करना

Google Calendar का इस्तेमाल करके मीटिंग का न्योता बनाने और उसमें कोई मीटिंग रूम जोड़ने पर, वह मीटिंग उस रूम में मौजूद Google Meet हार्डवेयर या Chromebase की टचस्क्रीन पर दिखती है. मीटिंग में शामिल होने, ऑडियो और वीडियो को कंट्रोल करने वगैरह के लिए, टचस्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकता है.

अगर चाहें, तो टचस्क्रीन के साथ इस्तेमाल करने के लिए, Chromebase डिवाइस से कीबोर्ड और माउस अटैच किया जा सकता है.

मीटिंग में शामिल होने और लोगों को जोड़ने के लिए, टचस्क्रीन का इस्तेमाल करना

शेड्यूल की गई मीटिंग में शामिल होना

शेड्यूल की गई किसी मीटिंग में शामिल होने के लिए, टचस्क्रीन पर मीटिंग के नाम पर टैप करें.

अगर आपको टचस्क्रीन पर नाम नहीं दिखता है, तो:

  1. इवेंट के न्योते में, मीटिंग का कोड या नाम ढूंढें.
  2. टचस्क्रीन पर, कोड या निकनेम डालें पर टैप करें. इसके बाद, कोड या नाम डालें और शामिल हों पर टैप करें.

बिना शेड्यूल की गई मीटिंग शुरू करना

  1. कोड या निकनेम डालें पर टैप करें. इसके बाद, शामिल हों पर टैप करें.
  2. जिन लोगों के साथ आपको मीटिंग करनी है उनके साथ मीटिंग कोड शेयर करें.

अहम जानकारी: Meet टच कंट्रोलर से जनरेट हुए मीटिंग कोड की समयसीमा तब खत्म हो जाएगी, जब सभी लोग मीटिंग छोड़ देंगे. Google Meet के मीटिंग कोड के बारे में जानें.

मीटिंग शुरू करने के लिए, 'मीटिंग रूम से कनेक्ट करें' सुविधा का इस्तेमाल करना

Meet में मौजूद 'मीटिंग रूम से कनेक्ट करें' सुविधा की मदद से, Meet रूम में मीटिंग तुरंत शुरू की जा सकती हैं. इस सुविधा से, मीटिंग में शामिल होने और उन्हें शुरू करने में समय बचता है. साथ ही, यह प्रोसेस आसान हो जाती है.

अहम जानकारी: फ़िलहाल, यह सुविधा सभी लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है. हालांकि, Google Meet external preview rooms program का इस्तेमाल करके इसे ऐक्सेस किया जा सकता है.

मीटिंग रूम से कनेक्ट करके मीटिंग शुरू करने के लिए:

शुरू करने से पहले

Meet में 'मीटिंग रूम से कनेक्ट करें' सुविधा ऐक्सेस करने के लिए, आपके एडमिन को Admin console में जाकर, नज़दीकी डिवाइसों का पता लगाने की सेटिंग चालू करनी होगी. Meet हार्डवेयर डिवाइसों के लिए, नज़दीकी डिवाइसों का पता लगाने की सुविधा चालू या बंद करने का तरीका जानें.

  1. Google Meet हार्डवेयर की सुविधा वाले कॉन्फ़्रेंस रूम में शामिल हों.
  2. अपने लैपटॉप पर, Google Meet खोलें.
  3. Meet पेज पर, इनमें से कोई एक काम किया जा सकता है:
    • कोड या निकनेम डालें शामिल हों पर क्लिक करें.
    • शेड्यूल की गई कोई मीटिंग चुनें.
  4. यह आपको मीटिंग से पहले दिखने वाली स्क्रीन पर रीडायरेक्ट करता है. इसे ग्रीन रूम भी कहा जाता है. ग्रीन रूम में, आपकी स्क्रीन की दाईं ओर मौजूद "कंपैनियन मोड का इस्तेमाल करें" बटन, "मीटिंग रूम का पता चला" में बदल जाता है. इसके बाद, यह "मीटिंग रूम से कनेक्ट करें" में बदल जाता है.
  5. मीटिंग रूम से कनेक्ट करें पर क्लिक करें.
    • Google Meet हार्डवेयर डिवाइस से सीधे मीटिंग में शामिल हों. साथ ही, कंपैनियन मोड की मदद से लैपटॉप को कमरे में अपने-आप चेक इन होने दें.
    • कंपैनियन मोड में ये काम किए जा सकते हैं:

    Meet में 'मीटिंग रूम से कनेक्ट करें' सुविधा इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Google Meet में 'मीटिंग रूम से कनेक्ट करें' सुविधा का इस्तेमाल करना लेख पढ़ें.

किसी व्यक्ति को वीडियो मीटिंग में शामिल करना

  1. ज़्यादा कार्रवाइयां इसके बाद लोग पर टैप करें.
  2. लोगों को जोड़ें पर टैप करें.
  3. नए सदस्य का ईमेल पता डालें और न्योता भेजें पर टैप करें.

किसी व्यक्ति को फ़ोन के ज़रिए जोड़ें

किसी व्यक्ति को फ़ोन से जोड़ने के लिए, आपके एडमिन को Google Admin console में जाकर, 'फ़ोन पर कॉल करें' सुविधा चालू करनी होगी. ज़्यादा जानकारी के लिए, सभी डिवाइसों के लिए सेटिंग बदलना पर जाएं.

साथ ही:

  • आपका हार्डवेयर चुनिंदा देशों में होना चाहिए.
  • सिर्फ़ अमेरिका और कनाडा के नंबरों पर कॉल किए जा सकते हैं.
  • आपातकालीन सेवाओं को कॉल करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

फ़ोन से किसी व्यक्ति को जोड़ने पर, वह सिर्फ़ ऑडियो सुनने वाले व्यक्ति के तौर पर शामिल होता है.

किसी व्यक्ति को फ़ोन के ज़रिए वीडियो मीटिंग में शामिल करने के लिए:

  1. ज़्यादा कार्रवाइयां इसके बाद लोग पर टैप करें.
  2. लोगों को जोड़ें पर टैप करें.
  3. कॉल करें पर टैप करें.
  4. फ़ोन नंबर डालें.
  5. (ज़रूरी नहीं) कीपैड खोल कर एक्सटेंशन जैसी दूसरी संख्याएं डालने के लिए, मीटिंग में हिस्सा लेने वाले लोगों की सूची में जाकर फ़ोन नंबर चुनें इसके बाद डायल करें पर टैप करें.
  6. अगर आपको कॉल खत्म करना है, तो मीटिंग में हिस्सा लेने वाले लोगों की सूची में जाकर फ़ोन नंबर चुनें इसके बाद कॉल खत्म करें पर टैप करें.

लोगों को मीटिंग में शामिल होने की अनुमति देना

मीटिंग में हिस्सा लेने वाले लोग, मीटिंग कोड, डायल-इन फ़ोन नंबर या पिन का इस्तेमाल करके शामिल हो सकते हैं. मौजूदा मीटिंग के लिए यह जानकारी देखने के लिए, मीटिंग की जानकारी देखें पर टैप करें.

ऑडियो और वीडियो को कंट्रोल करने के लिए, टचस्क्रीन का इस्तेमाल करना

मीटिंग में हिस्सा लेने वाले लोगों को देखना और उन्हें कंट्रोल करना

वीडियो मीटिंग के दौरान, आपको टचस्क्रीन पर मीटिंग में शामिल लोगों की सूची दिख सकती है. मीटिंग में शामिल होने वाले लोगों को कंट्रोल करने और यह तय करने के लिए कि आपको कौन दिखे, मीटिंग में शामिल व्यक्ति पर टैप करें. इसके बाद, कोई विकल्प चुनें:

  • ज़्यादा कार्रवाइयां इसके बाद लोग पर टैप करें.
  • मीटिंग में शामिल किसी व्यक्ति के नाम पर टैप करें. इसके बाद, कोई विकल्प चुनें:
    • मीटिंग में हिस्सा लेने वाले किसी व्यक्ति को म्यूट करने के लिए, म्यूट करें पर टैप करें.
      किसी व्यक्ति को म्यूट करने पर, उसे अनम्यूट नहीं किया जा सकता. उन्हें खुद को अनम्यूट करना होगा.
    • अगर आपको किसी रूम में, बोलने वाले व्यक्ति के बजाय किसी दूसरे व्यक्ति को डिसप्ले पर देखना है, तो ज़्यादा इसके बाद पिन करें पर टैप करें.
    • किसी व्यक्ति को वीडियो मीटिंग से हटाने के लिए, ज़्यादा इसके बाद हटाएं पर टैप करें. अगर आपको उन्हें फिर से शामिल करना है, तो आपको उन्हें मीटिंग में फिर से न्योता भेजना होगा.

आवाज़ कम/ज़्यादा करना और म्यूट करना

  • कमरे में स्पीकर की आवाज़ को अडजस्ट करने के लिए, आवाज़ बढ़ाने या घटाने के लिए वॉल्यूम बटन पर टैप करें. वॉल्यूम कंट्रोल को खींचें और छोड़ें.
  • कमरे को म्यूट या अनम्यूट करने के लिए, माइक्रोफ़ोन माइक्रोफ़ोन पर टैप करें.

कैमरे के कंट्रोल और फ़्रेमिंग

कमरे में लगे कैमरे को चालू या बंद करना

होम स्क्रीन पर, कैमरा पर टैप करें.

मीटिंग में शामिल लोगों को अपने-आप फ़्रेम में रखें

डाइनैमिक टाइल की सुविधा का इस्तेमाल करके, मीटिंग में शामिल लोगों को अपने-आप फ़्रेम करें और लेआउट को अडजस्ट करें. इसमें ज़्यादा से ज़्यादा तीन लोगों को उनकी वीडियो टाइल मिलती है, ताकि सभी को आसानी से देखा जा सके.

ज़्यादा जानकारी के लिए, डाइनैमिक लेआउट, डाइनैमिक टाइल, और फ़ेस मैच की सुविधा के बारे में जानकारी लेख पढ़ें.

  1. टचस्क्रीन पर, ज़्यादा कार्रवाइयां इसके बाद कैमरे के कंट्रोल पर टैप करें.
  2. डाइनैमिक टाइल को चुनें.

डिवाइस के आधार पर ऑटो-फ़्रेमिंग की सुविधा चालू करना

अगर आपने Google Meet के साथ काम करने वाले सहायक डिवाइसों की सूची में शामिल पैन टिल्ट ज़ूम कैमरे को कनेक्ट किया है, तो डिवाइस पर फ़्रेमिंग की सुविधा चालू की जा सकती है. इससे कमरे में मौजूद सभी लोगों को अपने-आप फ़्रेम किया जा सकेगा.

  1. टचस्क्रीन पर, ज़्यादा कार्रवाइयां इसके बाद कैमरे के कंट्रोल पर टैप करें.
  2. Logitech की ऑटोमैटिक फ़्रेमिंग या Huddly की स्मार्ट फ़्रेमिंग जैसा कोई विकल्प चुनें.

Poly डिवाइसों के लिए, Poly Studio की सहायता टीम से संपर्क करें.

कैमरे को मैन्युअल तरीके से कंट्रोल करना

अगर कैमरा, Google Meet के साथ काम करने वाले सहायक डिवाइसों की सूची में शामिल पैन टिल्ट ज़ूम कैमरा से कनेक्ट है, तो कैमरा व्यू को मैन्युअल तरीके से बदला जा सकता है. ऑटोमैटिक फ़्रेमिंग की सुविधा इस्तेमाल करते समय, मैन्युअल पीटीज़ेड कंट्रोल उपलब्ध नहीं होते.

  1. टचस्क्रीन पर, ज़्यादा कार्रवाइयां इसके बाद कैमरे के कंट्रोल पर टैप करें.
  2. मैन्युअल कंट्रोल को चुनें और इन विकल्पों का इस्तेमाल करें.

कैमरा के विकल्प

विकल्प कंट्रोल

बाईं और दाईं ओर पैन करना

लेफ़्ट ऐरो और राइट ऐरो पर टैप करें.

ऊपर और नीचे की ओर झुकाएं

अप ऐरो और डाउन ऐरो पर टैप करें.

ज़ूम इन और ज़ूम आउट करना

ज़ूम इन करें और ज़ूम आउट करें पर टैप करें.

कैमरे को बीचों-बीच फ़ोकस करें

टैप करें.

मीटिंग रिकॉर्ड करना (सिर्फ़ Google Meet में)

एडमिन या मीटिंग कोऑर्डिनेटर को Google Admin console में जाकर, रिकॉर्डिंग की सुविधा चालू करनी होगी. ज़्यादा जानकारी के लिए, Meet के लिए रिकॉर्डिंग की सुविधा चालू या बंद करना लेख पढ़ें.

  1. मीटिंग शुरू करें.
  2. ज़्यादा कार्रवाइयां इसके बाद रिकॉर्ड करें पर टैप करें.
  3. मीटिंग में शामिल सभी लोगों से सहमति लें और रिकॉर्डिंग शुरू करें पर टैप करें.
  4. मीटिंग में हिस्सा लेने वाले लोगों या प्रज़ेंटेशन को देखने के लिए, बंद करें पर टैप करें.
  5. मीटिंग खत्म होने पर, रिकॉर्डिंग बंद करें पर टैप करें. इसके बाद, पुष्टि करने के लिए रिकॉर्डिंग बंद करें पर फिर से टैप करें.
    मीटिंग के आयोजक को रिकॉर्डिंग का लिंक ईमेल से भेजा जाता है.

लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा का इस्तेमाल करना

  1. मीटिंग में, ज़्यादा कार्रवाइयां इसके बाद गतिविधियां इसके बाद लाइव स्ट्रीमिंग पर टैप करें.
  2. मीटिंग में, स्ट्रीमिंग शुरू करें इसके बाद लाइव स्ट्रीम शुरू करें पर टैप करें.
  3. स्ट्रीमिंग बंद करने के लिए, स्ट्रीमिंग बंद करें इसके बाद लाइव स्ट्रीम बंद करें पर टैप करें.

ज़्यादा जानकारी के लिए, लाइव स्ट्रीम सेट अप करना लेख पढ़ें.

टचस्क्रीन से मिलकर काम करना

एचडीएमआई केबल का इस्तेमाल करके प्रज़ेंट करना

यह सुविधा Poly और Logitech डिवाइसों पर काम करती है.

कमरे में मौजूद डिसप्ले का इस्तेमाल करके, अपने लैपटॉप कंप्यूटर से कॉन्टेंट प्रज़ेंट किया जा सकता है. जैसे, स्लाइड, ऐनिमेशन, वीडियो, और ऑडियो. इसके लिए, टचस्क्रीन से जुड़ी हरी एचडीएमआई केबल का इस्तेमाल करें.

कॉन्टेंट शेयर करने के लिए, एचडीएमआई केबल को अपने डिवाइस से कनेक्ट करें. एचडीएमआई कनेक्टर, आपकी स्क्रीन और ऑडियो को तुरंत चैट रूम में मौजूद लोगों को दिखाएगा.

अगर आप किसी मीटिंग में हैं, तो मीटिंग में शामिल सभी लोगों को प्रज़ेंट करने के लिए, ज़्यादा कार्रवाइयां इसके बाद प्रज़ेंट करें पर टैप करें.

इंटरऑपरेबिलिटी मोड में Meet हार्डवेयर का इस्तेमाल करके, Zoom कॉल में प्रज़ेंट किया जा सकता है. इंटरऑपरेबिलिटी की सुविधा चालू करने पर, एचडीएमआई से प्रज़ेंट करने की सुविधा भी चालू हो जाती है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Meet हार्डवेयर को तीसरे पक्ष की वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग सेवाओं में शामिल होने की अनुमति देना लेख पर जाएं.

चैट मैसेज देखना (सिर्फ़ Google Meet में)

  • चैट के नए मैसेज, डिसप्ले पर सूचनाओं के तौर पर दिखते हैं. ये टचस्क्रीन पर नहीं दिखते.
  • मीटिंग के दौरान चैट देखने के लिए, चैट पर टैप करें.
  • रूम में मौजूद डिसप्ले स्क्रीन पर, मीटिंग के पिछले चैट मैसेज देखने के लिए, चैट का इतिहास पर टैप करें. आपको सिर्फ़ डिसप्ले पर चैट मैसेज दिखेंगे. जवाब देने के लिए, टचस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

Meet हार्डवेयर की सेटिंग मैनेज करना

ज़्यादा कार्रवाइयां पर टैप करके, ये विकल्प देखें:

सेटिंग ब्यौरा
Audio माइक्रोफ़ोन या स्पीकर बदलने के लिए, डाउन ऐरो पर टैप करें. इसके बाद, अपनी पसंद का माइक्रोफ़ोन या स्पीकर चुनें.
वीडियो कोई कैमरा चुनने के लिए, डाउन ऐरो पर टैप करें. इसके बाद, सूची में से कोई कैमरा चुनें.
सुलभता

लाइव कैप्शन या बोलकर जवाब देने की सुविधा को चालू या बंद करने के लिए, सेटिंग के बगल में मौजूद चालू करें या बंद करें पर टैप करें.

अहम जानकारी: बोलकर जवाब देने की सुविधा को कभी भी चालू और बंद किया जा सकता है. दो उंगलियों का इस्तेमाल करके, स्क्रीन के किसी भी हिस्से को दो सेकंड तक दबाकर रखें. स्क्रीन पर मौजूद किसी आइटम को चुनने के लिए, जैसे कि कोई बटन, उस आइटम को एक उंगली से दबाकर रखें और दूसरी उंगली से टैप करें.

सामान्य
  • डिसप्ले और टचस्क्रीन को रीफ़्रेश करने के लिए, रीफ़्रेश करें पर टैप करें.
  • Meet हार्डवेयर किट को रीस्टार्ट करने के लिए, रीस्टार्ट करें पर टैप करें.
  • ओपन सोर्स लाइसेंस देखने के लिए, देखें पर टैप करें.

सुझाव, शिकायत या राय भेजना

अपने अनुभव के बारे में सुझाव, शिकायत या राय भेजने के लिए, स्क्रीन पर सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद, ज़्यादा कार्रवाइयां इसके बाद सुझाव/राय दें या शिकायत करें पर टैप करें.