Google Admin console में जाकर, Meet ग्लोबल डायलिंग का इनवॉइस और हर महीने लिए जाने वाले शुल्क देखे जा सकते हैं. अगर आपने Google के किसी पार्टनर से Meet ग्लोबल डायलिंग खरीदा है, तो पार्टनर आपको इनवॉइस भेजेगा.
Meet ग्लोबल डायलिंग की बिलिंग कब शुरू होती है
Meet ग्लोबल डायलिंग के लिए साइन अप करने के बाद, हम अगले महीने की शुरुआत में आपके पेमेंट के मुख्य तरीके से शुल्क काटते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपकी सेवा मई में शुरू होती है, तो हम जून की शुरुआत में आपसे शुल्क लेंगे. इसके बाद, हर महीने की शुरुआत में बिलिंग साइकल अपने-आप जारी रहती है.
पिछले महीने में, आपके संगठन के उपयोगकर्ताओं ने मीटिंग में शामिल होने और मीटिंग से बाहर जाने के लिए जो फ़ोन कॉल किए हैं उनके लिए आपसे शुल्क लिया जाता है.
हम आपके इनवॉइस का हिसाब कैसे लगाते हैं
जब उपयोगकर्ता, पैसे चुकाकर इस्तेमाल की जाने वाली जगहों पर कॉल करते हैं, तो आपके संगठन से शुल्क लिया जाता है. Meet ग्लोबल डायलिंग की सदस्यता के लिए, हर महीने लिया जाने वाला कुल शुल्क, डायलिंग दरों के हिसाब से लिए गए शुल्क के बराबर होता है. शुल्क के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, डायलिंग दरें और कवरेज पर जाएं.
अपने लेन-देन और इनवॉइस देखना
Meet ग्लोबल डायलिंग खाते की जानकारी और इनवॉइस देखने के लिए, लेन-देन देखना और समझना और बिलिंग खाते में बाकी बचे पैसे देखना लेख पढ़ें.
Voice के ऑडिट लॉग में, कॉल के सटीक समय और शुल्क की जानकारी भी देखी जा सकती है.
अपने लेन-देन और इनवॉइस को समझना
Meet ग्लोबल डायलिंग की सदस्यता के लिए कोई शुल्क नहीं लगता. आपसे सिर्फ़ फ़ोन कॉल के लिए शुल्क लिया जाता है. अगर आपका संगठन Google Voice का भी इस्तेमाल करता है, तो Voice और Meet के शुल्क एक ही इनवॉइस में दिखते हैं.
अलग-अलग लेन-देन के साथ-साथ, आपको ज़्यादा दरें* और शुल्क दिख सकते हैं. आपके इनवॉइस में इन चीज़ों के लिए शुल्क दिख सकता है:
- पैसे चुकाकर कॉल करने की सुविधा वाले नंबरों पर किए गए कॉल और उनके लिए इस्तेमाल किए गए मिनट
- टैक्स और नियामक शुल्क. यह शुल्क, आपकी जगह के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है
ध्यान दें: आपको मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी, लंबी दूरी वाले कॉल पर और इसमें इस्तेमाल होने वाले डेटा पर शुल्क लगा सकती है.
*दरें बदल सकती हैं.
अपने इनवॉइस का पेमेंट करना
Meet ग्लोबल डायलिंग के लिए साइन अप करने पर, आपको बिलिंग की सुविधा भी सेट अप करनी होती है. अगर आपने बिलिंग का सेटअप पूरा नहीं किया, तो आपका खाता बंद किया जा सकता है. पेमेंट का तरीका सेट अप करने के बाद, Google बिलिंग की तारीख पर Meet ग्लोबल डायलिंग के पेमेंट को अपने-आप प्रोसेस कर देता है. हालांकि, आप मैन्युअल तरीके से पेमेंट कर सकते हैं या समय से पहले पेमेंट कर सकते हैं.
पेमेंट के कौनसे तरीके इस्तेमाल किए जा सकते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि Google बिलिंग खाता सेट अप करते समय आपने कौनसा देश चुना है. अपने देश में पेमेंट के विकल्प के बारे में जानें.
बिलिंग की मुद्राएं
CAD, GBP, EUR, और USD में पेमेंट किया जा सकता है. हालांकि, आपके पेमेंट की रकम की गणना अमेरिकी डॉलर में की जाती है. एक्सचेंज रेट के हिसाब से, आपके पेमेंट की रकम हर महीने अलग-अलग हो सकती है.