अगर आपको लगता है कि आपके या आपके संगठन को Google Voice की कुछ सुविधाओं और सेवाओं की ज़रूरत नहीं है, तो अपनी सदस्यता को डाउनग्रेड किया जा सकता है.
Voice Premier से डाउनग्रेड करना
Google Voice Premier की सदस्यता को डाउनग्रेड करके, Google Voice Standard की सदस्यता ली जा सकती है. अगर आपको Voice Premier की सदस्यता से डाउनग्रेड करके, Google Voice Starter की सदस्यता लेनी है, तो आपको Voice Premier की सदस्यता रद्द करनी होगी.
Voice Premier की सदस्यता को डाउनग्रेड करने पर, आपको ये सुविधाएं और सेवाएं नहीं मिलेंगी:
- इंटरनेशनल ऑफ़िस की जगहें—अमेरिका के बाहर के फ़ोन नंबर असाइन नहीं किए जा सकते.
- BigQuery में डेटा एक्सपोर्ट करना—Voice की गतिविधि का डेटा, BigQuery में एक्सपोर्ट नहीं किया जा सकता.
- अपने-आप कॉल रिकॉर्डिंग—अब आपके संगठन के इनबाउंड और आउटबाउंड कॉल, अपने-आप रिकॉर्ड नहीं होंगे.
Voice Premier की सदस्यता को डाउनग्रेड करके, Voice Standard की सदस्यता लेने के लिए:
-
Google Admin console में, मेन्यू
बिलिंग
खरीदें या अपग्रेड करें पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास बिलिंग मैनेजमेंट का खास अधिकार होना ज़रूरी है.
- साइड में, Google Voice पर क्लिक करें.
- Google Voice Standard के लिए, बदलें पर क्लिक करें.
Voice Standard से डाउनग्रेड करना
अगर आपके पास 10 या उससे कम उपयोगकर्ता हैं, तो Voice Standard की सदस्यता को डाउनग्रेड करके, Voice Starter की सदस्यता ली जा सकती है.
- हर उपयोगकर्ता और उसे असाइन किए गए फ़ोन नंबर की सूची बनाएं.
- Voice की अपनी मौजूदा सदस्यता रद्द करें. सदस्यता रद्द करने के बाद, अगले 60 दिनों में यह तरीका अपनाएं. ऐसा न करने पर, आपके फ़ोन नंबर मिट जाएंगे.
- Voice Starter की सदस्यता जोड़ें.
- अपने उपयोगकर्ताओं को Voice के लाइसेंस फिर से असाइन करें.
- उपयोगकर्ताओं को Voice नंबर फिर से असाइन करें. हर उपयोगकर्ता को सही नंबर असाइन करने के लिए, अपनी सूची का इस्तेमाल करें.
Voice Starter स्टैंडअलोन से डाउनग्रेड करना
Google Voice Starter स्टैंडअलोन (ऐड-ऑन नहीं) की सदस्यता को डाउनग्रेड करके, Voice का मुफ़्त खाता लिया जा सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Voice Starter स्टैंडअलोन से डाउनग्रेड करना लेख पढ़ें.